कर्क राशि क्या है । Cancer Sign Meaning | Cencer - An Introduction । Who is the Lord of Cancer Sign.

कर्क राशि भचक्र की चौथी राशि,  इस राशि के व्यक्ति स्वभाव से भावुक प्रकृ्ति के होते है. भावनाओं के प्रभाव में बहकर बडे-बडे निर्णय ले लेना इनके लिए कोई कठिन नहीं है.  इस राशि के व्यक्ति जिन के मित्र बन जायें, तो मित्रों के लिए जान तक निछावर करने से भी पीछे नहीं हटते है. परन्तु कुछ सीमित लोगों से ही ये मित्रता कर पाते है.  आईये कर्क राशि के व्यक्तियों से परिचय करते है. 

कर्क राशि का स्वामी कौन है. | Who is the Lord of  Cancer Sign.

कर्क राशि का स्वामी चन्द्रमा है. 

कर्क राशि का निशान कौन सा है. | What is the Symbol of Cancer Sign .

कर्क राशि का निशान केकडा है. 

कर्क राशि के लिए कौन से ग्रह शुभ होते है. | Which planets are considered auspicious for Cancer. 

कर्क राशि के लिए चन्द्रमा, मंगल, गुरु शुभ फल देते है. 

कर्क राशि के लिए कौन से ग्रह अशुभ फल देते है. | Which Planets are inauspicious for Cancer .

कर्क राशि के लिए बुध, शुक्र अशुभ ग्रह है.

कर्क राशि के लिए सम फल देने वाले कौन से ग्रह है. | Which are Neutral planets for Cancer

कर्क राशि के लिए सूर्य और शनि सम फल देने वाले ग्रह है. 

कर्क राशि के लिए मारक ग्रह कौन सा है. | Which  are the Marak planets for Cancer.

कर्क राशि के लिए बुध, शनि और सूर्य ग्रह मारक ग्रह होते है. 

कर्क राशि के लिए कौन सा भाव बाधक भाव है. | Which Bhava is Badhak Bhava for Cancerians.

कर्क राशि के लिए एकादश भाव बाधक भाव है. 

कर्क राशि के लिए कौन सा ग्रह बाधकेश होता है. | Which planet is Badhkesh for Cancerians.

कर्क राशि के लिए शुक्र ग्रह बाधक भाव का स्वामी होता है. 

कर्क राशि के लिए कौन सा ग्रह योगकारक होता है.| Which planet is YogaKaraka for Cancer Sign

कर्क राशि के लिए मंगल और गुरु योगकारक ग्रह होते है. 

कर्क राशि में कौन सा ग्रह उच्च स्थिति प्राप्त करता है. | Which Planet of Cancer, is placed in exalted position

कर्क राशि में गुरु 5 अंशों पर उच्च के होते है. 

कर्क राशि किस ग्रह की नीच राशि है. | Cancer is which planet’s Debilitated Sign.

कर्क राशि मंगल की नीच राशि है. 

कर्क राशि में चन्द्र किन अंशों पर सबसे शुभ फल देता है. | At which Degree Moon is auspicious for the Cancer Sign..

इस राशि में चन्द्रमा 8 अंश पर सबसे शुभ फल देता है.

कर्क राशि में चन्द्र कौन से अंशो पर होने पर अशुभ फल देता है. | At which degree Moon is inauspicious for the Cancer Sign..

कर्क राशि में चन्द्र जब 22 अंश और 25 अंश पर होता है, तो वह अशुभ फल देता है. 

कर्क राशि के लिए कौन सा इत्र शुभ है. | Which fragrance is auspicious for Cancerians. 

कर्क राशि के लिए आँनिचा इत्र सबसे शुभ है.

कर्क राशि के लिए सबसे भाग्यशाली संख्या कौन सी है. | Which are the Lucky numbers for Cancer Sign..

कर्क राशि के लिए 4, 6, 8, 1 संख्या शुभ होती है.

कर्क राशि के लिए कौन से दिन शुभ रहते है. | Which are the lucky days for  Cancer Sign. .

कर्क राशि के लिए रविवार, शुक्रवार- घूमने फिरने के लिए, सोमवार . मंगलवार, वीरवार- सफलता के लिए और बुधवार- यात्रा और निवेश करने के लिए शुभ रहता है. 

कर्क राशि के लिए कौन सा रंग शुभ है. | What are the lucky colours for Cancerians?

कर्क राशि के लिए सफेद, क्रीम, लाल, पीला शुभ रहता है. 

कर्क राशि के व्यक्तियों को किस दिन का उपवास करना चाहिए. | On which day Cancerians should fast . 

कर्क राशि के व्यक्तियों को सोमवार का व्रत करना, कल्याणकारी रहता है.