टैरो कार्ड - सिक्स आफ वैन्ड्स - Six of Wands - Meaning of Six of Wands Tarot Cards
रीडिंग में, “सिक्स आफ वैंड” प्रस्तुत होता है, जब आप एक लक्ष्य की दिशा में कड़ी मेहनत करके सफलता हासिल करते हैं। आपने इतने लंबे समय तक जिसकी कोशिश की है, वास्तविकता मे, अब वह आपकी है।अब आप प्रशंसा, सम्मान और इनाम प्राप्त कर सकते हैं, जिसके आप योग्य है। यदि आपको जीत करीब नहीं लग रही है तो आपको जीत का रास्ता पता है, आप वह सब कर सकते हैं।इस कार्ड की जीत किसी की हार द्वारा प्राप्त नही होती है। आप स्वयं पर, परिस्थिति या बाधाओं पर विजय प्राप्त करते हैं।
“सिक्स आफ वैंड” आत्म सम्मान का भी प्रतिनिधित्व करता है। अपनी उपलब्धियों के बारे में एहसास होना अच्छा है जो कि सफलता का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, लेकिन अधिक गर्व आपको अहंकार और अपने आप को अधिक आंकने की ओर बाध्य करते हैं।जब आप इस कार्ड को देखते हैं, तो आप महसूस कीजिये कि आप दूसरों से महान नही हैं। व्यक्ति यह आसानी से भूल जाता है कि व्यक्तिगत उपलब्धि वास्तव में सिर्फ़ उसकी स्वयं की उपलब्धि नही है। हमारी प्रतिभा पवित्रता से आरंभ होकर, दूसरों के प्रेम और समर्थन के साथ विकसित होती है और अंत में केवल हमारे माध्यम से ही प्रस्तुत होती है। जब “सिक्स आफ वैन्डस” प्रकट होता है, तो अपनी विजय का आनंद लीजिये और अपने बारे में अच्छा महसूस कीजिये।
“सिक्स आफ वैन्डस” सफलता से संबद्ध होता है, जिसका अर्थ है आपका दिन सूर्य की रोशनी में अच्छा गुजरेगा। यह कार्ड दोषमुक्त और पुरस्कार प्राप्ति के साथ चलने से संबंधित होता है। यह कार्ड सभी कठिनाई को पार करते हुए, शीर्ष स्थान को प्राप्त करने को दर्शाता है। विशिष्टता के लिए, यह सफलता प्राप्ति से संबंधित है। “सिक्स आफ वैन्डस” प्रशंसा मिलना और विशेष पहचान बनाने से भी संबंधित होता है। इस कार्ड को प्राप्त करने वाले व्यक्ति की पीठ थपथपायी जाती है, पुरस्कार या प्रशस्ति पत्र की प्राप्ति होता है और प्रशंसा या तारीफ मिलती है। ऐसे व्यक्ति प्रशंसा बटोरते हैं और सम्मान को प्राप्त करते हैं।
“सिक्स आफ वैन्डस” को गर्व की भावना के साथ भी संबद्ध किया जाता है। इस कार्ड को प्राप्त करने वाला व्यक्ति उच्च आत्म सम्मान को प्राप्त करता है और उसका सिर सदैव फख्र से ऊँचा रहता है। जब कोई उस पर ध्यान देता है तो वह गर्वित महसूस करता है, उसकी स्वयं के बारे में उत्तम राय होती है और वह स्वयं को दूसरों से ऊपर समझता है। ऐसे व्यक्ति सामान्य तौर पर अभिमानी, कृपालु और स्वयं को अधिक महत्व देते हैं। पुर्गाटोरियो में, डांटे द्वारा यह कहा गया है कि घमंड पहला और सबसे बड़ा पाप है, आत्मा को स्वर्ग की प्राप्ति के लिये इससे दूर रहना चाहिए। यह शब्द व्यक्ति को कभी नहीं भूलना चाहिए।
द सिक्स आफ वैन्डस को निम्नलिखित के साथ संबद्ध किया जाता है-
- सफलता
- प्रशंसा
- गर्व