टैरो कार्ड - द मैजेशियन - The Magician - Meaning of The Magician Tarot Card
द मैजेशियन सदैव बेचैन रहता है और उसे सूर्य के चारों ओर चक्कर काटते देखा जा सकता है। यह ऊचाई पर से ज्ञान, व्यवहार, और कडे़ आदेशों को दर्शाता है।लेकिन, असली समस्या यह है कि “द मैजेशियन” विश्वसनीय है या नहीं. यह कभी नही जान सकते कि द मैजेशियन की सच्चाई क्या है और क्या नही। “मैजेशियन” गपशप और खबरों को पसंद करता है.। इसलिए नहीं कि वह सोचता है कि यह सब दिलचस्प है। लेकिन इसलिये क्योंकि वह नही जानता कि कब यह शक्ति के रुप मे काम में आ सकते हैं। ‘द डेथ‘ या ‘द मून’ कार्ड संयोजन में, वह गुप्त सेवा की खुफ़िया जानकारी जुटाने का प्रतिनिधित्व करते हैं, लेकिन चूकि वे ग़ैर जिम्मेदार होते हैं, इसलिए यह जान पाना असंभव है कि उन्होने असलियत में क्या एकत्र किया है।
यदि आप कोई संदेश देना चाहते हैं तो द मैजेशियन सबसे उपयुक्त कार्ड है। जब मेगस कमजोर है, तो व्यवहारिक समस्याओं का होना, रेखाओं को पार करना, बोलने मे अक्षमता, धाराप्रवाह शब्दों को व्यर्थ में उगलने का संकेत देता है। यह कार्ड द मेगस आफ पावर के नाम से भी जाना जाता है। इस कार्ड पर इसकी छवि पंखों वाला हेलमेट और हील्स पहने हुए निष्पक्ष यौवन की है। वह जादूगर के रुप में सुसज्जित है जो अपने कार्य को प्रदर्शित कर रहा है। द मैजेशियन के रूप में यह कौशल, बुद्धिमान, अनुकूल, शिल्प, चालाक आदि से संबंधित होता है। द मैजेशियन सदैव अपने आत्म-सम्मान पर निर्भर रहता है। कभी कभी, यह गुप्त ज्ञान पर भी निर्भर रहता है।
द मैजेशियन मन के द्वारा मौलिक और ईश्वरीय शक्ति को नियंत्रित करता है। वह वेदी पर न्यून सामान के साथ अर्पण करने मे निपुण है। बेथ और बुध के रास्ते पर केथर द क्राउन के साथ बिनाह, एइमाह एलोहिम का संपर्क है। द मैजेशियन, यह जीवन रुपी सभा मे जो ज्ञान और प्रकाश के भंडार को बटोरता है इसलिये यह बुद्धि को प्रतिबिंबित करता है। इसका रंग पीला, बैंगनी, भूरा और नीला जो रहस्यमयी प्रकाश बिन्दु के आस पास अति कुशलता से इंगित होता है। द मैजेशियन अनंत काल से एक पारंपरिक प्रतीक के रूप में सबसे से परिचित है, लेकिन यहाँ उसे अनंत काल से विशेष योग्यता की भावना के रुप मे दर्शाया गया है।
द मैजेशियन को दाहिने हाथ मे छड़ी लिये देखा जा सकता है जिसे वह स्वर्ग की ओर उठाया हुए देख सकते हैं। बाएं हाथ को पृथ्वी की ओर इशारा करते देख सकते हैं। यह द्विस्वभाव चिन्ह प्रचलित रहस्यों का आकर्षण एवं ईश्वर की दया, पुण्य एवं प्रकाश के अवतरण को ऊपर से दर्शाता है और नीचे से उत्पन्न होता है। यह सब शक्ति का आधिपत्य और आत्मिक उपहार के संचार का सुझाव देता है ।