टैरो कार्ड - द मून | The Moon | Meaning of The Moon Tarot Card
“मून” टैरो कार्ड का रंग गहरा लाल, रेडिश ब्राउन, ब्राउनिश रेड और लाल हरे रंग जैसा होता है, इस कार्ड के धुधले विविध रंग चमकते हुए पारदर्शी, फीके हरे और पीले रंग के जैसे होते हैं। सामान्यतः “मून” टैरो कार्ड को असंतोष, परिवर्तन, त्रुटी, झूठ, असत्यता और धोखे के साथ जोडा़ जा सकता है। अन्य कार्ड के साथ इस कार्ड के प्रभाव और व्याख्या को पढा जा सकता है। इस कारण से यह कार्ड सामान्य तौर पर दूसरे कार्ड पर निर्भर होता है।
“मून” टैरो कार्ड सामान्य तौर पर धोखे , अव्यवस्था, और व्याकुलता को दर्शाता है। संबंधों के मामले यह धुंधले चित्र को दर्शाता है। ऐसे व्यक्ति अपने रिश्ते या साथी के विषय मे कभी भी आश्वस्त नही होते है। एक टैरो कार्ड रीडर, ऐसे मामले में, इन संदेह को आशा अनुरुप संशोधन करने में सामान्य तौर पर सफल नहीं होता है। सीमाएं गलत परिभाषित होती हैं, मिथ्या और अप्रत्यक्ष संकेत देती हैं। इस का एकमात्र समाधान है कि किसी व्यक्ति के साथ इस संबंध में चर्चा की जाए जिससे स्पष्टता आ सके और यह तथ्य जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण है।
कभी कभी धोखा, अव्यवस्था और व्याकुलता व्यक्ति के लाभ के लिये कार्य करती है। यही कारण है कि व्यक्ति यह नही चाहता कि अन्य लोगों को उसके विषय मे पता चले। यह कार्ड जासूसी, मायावादी, मंच के जादूगर, राजनेतओं और ऐसे व्यक्ति जो नही चाहते कि दूसरों को पता चले कि वास्तविकता मे वह क्या कार्य कर रहे हैं, उनके लिये उपयुक्त है। “मून” टैरो कार्ड असली प्रकाश को ऊपर से और उस प्रकाश के झूठे प्रतिनिधित्व के बारे में नीचे से दर्शाता है। अन्य महत्वपूर्ण चीजें जो मून टैरो कार्ड के साथ जुड़ी हो सकती है वो गुप्तशत्रु, खतरा, मिथ्यापवाद, अंधेरा, आतंक और गुप्त शक्ति है।
इस कार्ड में और कुछ पारंपरिक कार्डस के बीच अंतर यह है कि चाँद बढ़ता है करुणा के पक्ष में और विवेचक की दशा में। इसमें सोलह प्रमुख और सोलह गौण किरणें होती हैं। यह कार्ड आत्मिक जीवन से अलग काल्पनिक जीवन को दर्शाता है। टावरों के बीच के रास्ते में जो मुद्दा है वह अज्ञात है। कुत्ते और भेड़िये प्राकृतिक मन के डर है निर्गम स्थान की मौजुदगी में, जबकि प्रतिबिंबित प्रकाश मार्गदर्शन में। बौद्धिक प्रकाश एक प्रतिबिंब है जिसके आगे अज्ञात रहस्य है जो सिद्ध नही हो पाया। यह हमारी पशु प्रकृति पर प्रकाश डालता है जिसके प्रकार दर्शाए गये हैं। यह कार्ड जो संदेश देना चाहता है वह यह है कि मानव जाति में शांति व्याप्त हो तथा वह धीरे धीरे पशु प्रकृति को समाप्त करने में सक्षम रहे।