टैरो कार्ड - स्वोर्डस (तलवार) - Swords - Meaning of Swords Tarot Cards

टैरो कार्ड में द स्वार्ड माइनर अरकाना का हिस्सा माना जाता है। इस कार्ड का मिथुन, तुला और कुंभ राशि के साथ संबंध होता है। इस कार्ड का हमारे दैनिक जीवन मे वायु और मानसिक अवस्था के साथ भी संबंध है।

एस ऑफ स्वोर्ड्स | Ace of Swords

इस  कार्ड का सबंध  पहचान को बढाना है, जिसका वास्तविकता में अर्थ अलगाव है। यह जन्म से आये विचारों और सिद्धान्तों  का प्रतिनिधित्व करता है।यह कार्ड  सफलता और विजय से संबंधित होता है।

टू ऑफ स्वोर्ड (शांति) | Two of Swords (Peace)

`द टू ऑफ स्वार्ड मतभेद को मिटाने के प्रयास को दर्शाता है। इसकी अलगाव की स्थिति में पूर्व साथी या रिश्ते के पास लौटने की इच्छा को दर्शाता है। आप नए विचारों और योजनाओं में सामंजस्य को लाने की कोशिश कर सकते हैं, आशा है कि आप वर्तमान परिस्थिति मे कम या न्यून प्रयास के साथ उन्हें आत्मसात कर सकते हैं, और इसलिये वास्तव में कोई भी परिवर्तन नही होता है।

थ्री ऑफ स्वोर्ड (दुख) | Three of Swords (Sorrow)

यह कार्ड व्यक्ति की ऐसी परिस्थिति को दर्शाता है कि वह पुराने और नए के बीच फैसला करने में असमर्थ होता है। वह इस दुविधा में रहता है कि वह जीवन में नई चीजों के साथ रहे या अतीत उससे अधिक बेहतर था।

फॉर ऑफ स्वोसर्ड | Four of Swords (Truce)

द फॉर ऑफ स्वार्ड  विश्राम की पुनराप्ति के स्वास्थ्य के समय की है, द र्थी ऑफ स्वार्ड में हानि या नुकसान के अनुभव को आत्मसात करता है। यह सावधानी, आश्रय, एकांत, निर्वासन से संबंधित है।

फ़ाइव ऑफ स्वोर्ड (पराजित) | Five of Swords (Defeat)

यह कार्ड व्यक्ति के भाग्य पर हमले के साथ संबद्ध किया जाता है। यह अपमान, विनाश, अपयश, निरादर, और हानि के साथ संबंधित है।

सिक्स ऑफ स्वोर्डस (विज्ञान) | Six of Swords (Science)

द सिक्स ऑफ स्वार्ड समय से बाहर निकलना, यात्रा, अध्ययन और सीखने  से संबंधित है। यह आपके ज्ञान और ज्ञान के संचय का सशक्त माध्यम है। यह आपको यात्रा करने के लिये और आंतरिक और बाहरी दुनिया की  खोज करने के लिये प्रेरित करता है।

सेवेन ऑफ स्वोर्डस (तुच्छ्ता) | Seven of Swords (Futility)

यह कार्ड व्यक्ति के मन में संदेह बनाता है कि उसके प्रयास  और विचार महत्वपूर्ण है कि नही। यह कार्ड सुरक्षित रहने की क्षमता के बाद अच्छे जीवन का वादा करता है।

ऐट ऑफ स्वोर्डस (हस्तक्षेप) | Eight of Swords (Interference)

द ऐंट ऑफ स्वार्ड आपकी भावनात्मक और शारीरिक आवश्यकताओं के लिये निरंतर विचार और हानि के विश्लेषण को दर्शाता है। जैसी विचार और योजनायें होती है, उसी रुप में विचार और योजनायें मस्तिष्क में रहती है। आप अपने आप से अलग होकर सोचेंगे,  इसलिये आपका बाहरी अनुभव करने के लिए कोई संबंध नही होता है ।

नाइन ऑफ स्वोर्डस  (क्रूरता) | Nine of Swords (Cruelty)

द नाइन ऑफ स्वार्ड जो कि  द ऐंट ऑफ स्वार्ड से जारी उसकी अलग सोच के परिणामस्वरूप निराशा, उदासी, और हताशा को दर्शाता है। हम सब दुख और पीड़ा के लिए अभिशप्त होते हैं। प्रत्येक चीज समाप्त और क्षीण हो जाती है।

टेन ऑफ स्वोर्डस (बर्बादी) | Ten of Swords (Ruin)

यह कार्ड सोच की प्रक्रिया के टूटने के साथ संबद्ध होता है। यह घनिष्टता से क्रोध और झुंझुलाहट के साथ संबंधित है। यह दूसरों द्वारा दी गई यातना और मानसिक दुख के साथ संबद्ध होता है।

पेज ऑफ स्वोर्ड्स | Page of Swords

द पेज ऑफ स्वार्ड को  ईर्ष्यालु जवान स्त्री माना जाता है जो सिर्फ खामोशी से क्या हो रहा है का अवलोकन करती है। इस कार्ड को अधिकार, सतर्कता, जासूसी, निरीक्षण और परीक्षा के साथ संबद्ध किया जा सकता है।

नाईट ऑफ स्वोर्ड्स | Knight of Swords

इस कार्ड को आदर्शवादी और सकारात्मक विचारों से भरा माना जाता है। यह कौशल, बहादुरी, क्षमता, रक्षा, दुश्मनी, क्रोध, युद्ध, विनाश, विरोध, प्रतिरोध और पतन के साथ संबद्ध किया जाता है।

क्वीन ऑफ स्वोर्ड्स | Queen of Swords

यह कार्ड एक स्त्री का है जिसने प्यार को खो दिया है या वह विधवा है। इसका संबंध स्त्री के दुख से, शर्मिंदगी, अनुपस्थिति, बाँझपन, शोक और अलगाव से संबंधित है।

द किंग ऑफ स्वार्ड | King of Swords

“द किंग ऑफ स्वार्ड” गंभीर व्यवसायिक व्यक्ति है। यह एक कार्यालय में काम करता है और एक वकील हो सकता है। यह कार्ड निर्णय के रुप में योजनाओं का बाहर आना और सभी संबंध जैसे शक्ति, आदेश, अधिकार, अक्रामक बुद्धि और राजा के कानून के कार्यालय इत्यादि संबद्ध होता है।