टैरो कार्ड - फ़ॉर ऑफ वैन्डस - Four of Wands - Meaning of Four of Wands Tarot Card

‘द फॉर ऑफ वैन्डस’ को उत्सव और रोमांच की आकर्षित भावना के साथ संबंधित किया जाता है. ‘द  फॉर  ऑफ वैन्डस’ हृदय से बहुत उत्साहित होते हैं, उनके ख्याल पतंग के समान ऊँचे होते हैं। वयस्कों में यह भावना अधिक पायी जाती है। लेकिन, यह पूर्ण रुप से किसी को शामिल नही करती है। हम सभी उत्साह की स्थिति जैसा महसूस करते हैं जैसे हमारे मन के भीतर बैठा एक नन्हा बालक बाहर आने के इंतजार में उत्साहित हो । ‘द  फॉर  ऑफ वैन्डस’ निर्माण और उसकी स्थापना से संबंधित होता है। ‘द  फॉर  ऑफ वांड्स’ सामान्य तौर पर अप्रत्याशित अच्छी किस्मत के साथ संबंधित होता है। निकटता से मानसिक शक्ति को भी “ फॉर  ऑफ वैंड्स दर्शाता है”।

‘द फॉर ऑफ वैन्डस’ का दूसरा नाम उत्सव है। यह सभी प्रकार के हर्षोल्लास भरे समारोह या यहाँ तक कि  सफलता को महसूस करता है।यह समारोह विवाह की वर्षगांठ से ले कर जन्मदिन के लिए हो सकता है। यह एक यादगार पल या एक विशेष समय के लिए संबद्ध किया जाता है। ‘द फॉर ऑफ वैन्डस’ सभी प्रकार के उत्सव और प्रयासों को सम्मानित करना और विशेष समय को दर्शाता है। यह आमतौर पर उपलब्धियों को दर्शाता है। यह कार्ड उस आनंद से संबंधित है जिस पुरस्कार के वह योग्य होता है। ‘द  फॉर ऑफ वैन्डस’ समारोह या मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने के साथ संबंधित होता है।

‘द  फॉर ऑफ वांड्स’ स्वतंत्रता की तलाश को दर्शाता है। यह अति कठोर परिस्थिति से बाहर निकालता है। यह बंधन से मुक्त करता है और हानि से बचाता है। इस स्वतंत्रता का अर्थ है नई संभावनाओं का मार्ग प्रशस्त करना    और खराब परिस्थितियों से बचाना। ‘द फॉर ऑफ वैन्डस’ आत्मशक्ति को दर्शाता है और जिसको कोई भी सीमा  रोक नही सकती है। उत्सव और स्वतंत्रता को उत्साह के साथ संबद्ध किया जाता है। यह कार्ड अत्यधिक खुशी,   रोमांच और उम्मीद के साथ भविष्य की ओर देखने के साथ संबंधित होता है। इसका एक अन्य आशय प्रफुल्लित महसूस करना और आश्चर्य चकित होना भी है।

‘द फॉर ऑफ वैन्डस’ की रीडिंग, प्रोत्साहित कर देने वाली घटनाओं और अनुभव से संबंधित होती है। यह भावनाएं हर व्यक्ति में अलग हो सकती हैं, लेकिन भावप्रवण भावनाएं लगभग एक सी होती है। कभी कभी, ऐसा समय अप्रत्याशित रूप से सामने आ जाता है। ‘द  फॉर ऑफ वैन्डस आश्चर्य या सहज रोमांच का संकेत देता है। दूसरे समय पर, यह कार्ड विवाह, वर्षगाँठ, जन्मदिन और जीत का उत्सव की योजना का प्रतिनिधित्व करता है। इन समारोह में धार्मिकता भी मौजूद होती है, लेकिन उनके द्वारा भी हमे खुशी मनाने का मौका मिलता है।

‘द  फॉर ऑफ वैंडस’ अक्सर स्वतंत्रता को दर्शाता है, यह स्वतंत्रता कई रूपों में हो सकती है, लेकिन यह सदैव आनंदित भावना को प्रकट करती है। जब हम बाध्य होकर अपने बंधनों को तोड़ते है, चाहे वह शारीरिक, मानसिक या भावनात्मक हो, तो हम प्रफुल्लित होते है और अपनी ख़ुशियों और विकास  को नई अवधि में स्थानांतरित करने के लिए सक्षम होते हैं। यदि आप कही फंस गये हैं या कोई बंधन में आ गये हैं,तो द फॉर ऑफ वैंडस की ऊर्जा का उपयोग करके आप पुनः स्वतंत्रता पूर्वक प्रक्षेपण कर सकते हैं। आप किसी भी तरह भयभीत न हों यह दावा करने में जो खुले परिदृश्य है वह आपके स्वयं के हैं।लेकिन, यह स्वतंत्रता, ज़िम्मेदारी साथ लेकर आयी है। स्वतंत्रता का अर्थ यह नही है कि आप कुछ भी कर सकते हैं। व्यक्ति को इतना जिम्मेदार होना चाहिये कि वह उत्सुकता और स्थायित्व में पर्याप्त संतुलन रख सके।

द  फॉर ऑफ वैंडस निम्न प्रकार से संबंधित है-

  • उत्सव
  • स्वतंत्रता
  • उत्सुकता