टैरो कार्ड - वैन्डस छडी़ - Wands - Meaning of Wands in Tarot Cards

टैरो कार्ड में वांडस को माइनर अरकाना कार्ड का एक हिस्सा माना जाता है। इसे सिंह, मेष और धनु के साथ संबद्ध किया जाता है। यह कार्ड्स अग्नि और मौलिक ऊर्जा के साथ संबंधित होता है। ये सामान्य तौर पर हमारे दैनिक जीवन में कैरियर का प्रतिनिधित्व करता है।

एस आफ वैंड्स | Ace of Wands

यह कार्ड किसी कार्य की शुरुआत को दर्शाता है। कार्य की प्रकृति सामान्य तौर पर आसपास के कार्ड से ज्ञात होती है। यह कार्ड निर्माण, आविष्कार, सत्ता, पैसा, भाग्य, विरासत और कभी कभी सभी प्रकार की आपदाओं के साथ संबद्ध किया जाता है।

टू आफ वैन्डस(प्रभुत्व) | Two of Wands (Dominion)

यह कार्ड किसी क्षेत्र के नियंत्रण के कार्य को दर्शाता है। यह स्वामित्व के साथ संबंधित होता है। एक ओर, इस कार्ड को धन, भाग्य, और भव्यता के साथ संबद्ध किया जाता है जबकि दूसरी ओर, यह शारीरिक पीड़ा, उदासीनता और रोग के साथ जुड़ा होता है।

र्थी आफ वांड्स (सदाचार) | Three of Wands (Virtue)

यह कार्ड नई संभावनाओं की खोज को दर्शाता है। यह नए साहसिक कार्य के लिये सहायक वातावरण बनाने के साथ संबद्ध किया जाता है। यह शक्ति, उद्यम, व्यापार, प्रयास, वाणिज्य और खोज के साथ संबंधित है।

फोर आफ वैन्ड्स (समापन) | Four of Wands (Completion)

यह कार्ड निर्माण और स्थापना को दर्शाता है। यह कार्ड सामान्य तौर पर अप्रत्याशित शुभ भाग्य के साथ संबंधित है।

फाइव आफ वांड्स (संघर्ष) | Five of Wands (Strife)

द फाइवआआफ वांड्स असीमित दर्द को दर्शाता है। कार्य की गतिविधि इतनी बढ़ जाती है कि लोगों द्वारा इस पर ध्यान दिया जाता है और जरूरी नहीं कि दूसरों के द्वारा इसको सराहना मिले। अब आपको अपने कार्य के लिये और अधिक महात्वाकांक्षी होना होगा, जिससे कार्य में सफलता मिले।

सिक्स आफ वैन्डस (विजय) | Six of Wands (Victory)

यह कार्ड आपके कार्यों के आकलन और विश्लेषण के साथ संबद्ध होता है। यह सफलता के क्रम में अधिक से अधिक ज्ञान और सुधार के साथ जुड़ा होता है।

सैवन आफ वैन्डस (शौर्य) | Seven of Wands (Valour)

यह कार्ड अपने कार्यो में नई खोज का सुझाव देता है। यह कार्ड कार्य के नए क्षेत्रों में परिवर्तन करने की खोज के साथ संबद्ध किया जाता है। यह कार्ड प्रतिनिधित्व करता है कि आगे जाने की तुलना में यह कार्य का मूल उद्देश्य था.

ऐट आफ वैंड्स (तेजी) | Eight of Wands (Swiftness)

यह कार्ड संचारण, बिक्री, उन्नति, क्रय- विक्रय और कार्य को बनाने या विचार करने को दर्शाता है। यह विवाहित व्यक्ति के घरेलू विवादों का भी प्रतिनिधित्व करता है।

नाइन आफ वांड्स(शक्ति) | Nine of Wands (Strength)

यह कार्ड किसी भी कार्य के बारे में चिंतन शक्ति को दर्शाता है। यह व्यक्ति के मन से सभी संदेह को दूर कर देता है।

टेन आफ वैन्डस (उत्पीड़न) | Ten of Wands (Oppression)

द टेनआआफ वांड्स दर्शाता है, बिना विचार किये या उत्तेजना के साथ आरंभ किया गया कार्य जो कि भीमकाय  बन जाय और नियंत्रण से बाहर हो जाए। अन्य लोग उस योजना का प्रतिरुपण या उपयोग करते हैं। आप या तो नियंत्रण में नहीं रख पाए या आपके अधिक नियंत्रण में हो और आप सब कुछ पुन: सब कुछ आरंभ करें।

पेज आफ वैन्डस | Page of Wands

द पेज आफ वांड्स दर्शाता है कि परिवार का नवयुवक , जो कि नवयुवती की तलाश में है।

नाइट आफ वैन्डस | Knight of Wands

यह कार्ड प्रस्थान, उड़ान, अनुपस्थिति, निवास परिवर्तन और अलगाव से संबद्ध होता है।

क्यूइन आफ वैंडस | Queen of Wands

यह कार्ड अच्छी फसल को दर्शाता है, जिसके अनेक मायने हो सकते हैं। यह कार्ड प्रेम या धन के साथ भी संबद्ध होता है।

किंग आफ वैन्डस | King of Wands

यह कार्ड असीम शक्ति को दर्शाता है। इसको अच्छे विवाह से भी संबद्ध किया जाता है। यह कार्ड ईमानदारी और अप्रत्याशित विरासत से भी संबंधित होता है।