टैरो कार्ड - द हैंग्ड मैन - The Hanged Man - Meaning of The Hanged Man Tarot Card

‘द हैंग्ड मैन’ टैरो कार्ड का शीर्षक, 'द स्प्रिरिट आफ द माइटी वॉटर्स’ है। इसकी छवि कार्ड में फाँसी पर लटका हुआ या सूली पर चढ़ा हुआ पुरुष है। इस कार्ड को बलिदान के साथ संबद्ध किया जाता है। जैसे, बलिदान को उच्च से नीचे की ओर शुद्धिकरण से सबंधित किया गया है। इस कार्ड के मामले में आत्मा के वंशज या एक पुरुष के रूप में ईश्वर के अवतार का वर्णन होता है। ‘द हैंग्ड मैन’ टैरो कार्ड का रंग गहरा नीला, सफेद, जैतूनी, हरा, हल्का हरा और काला है।

‘द हैंग्ड मैन’ टैरो कार्ड पर त्याग, दंड, हानि, घातक और सामान्य दुख पर लागू होता है। अन्य चीजें, जो ‘द हैंग्ड मैन टैरो कार्ड’ से संबंधित हैं जैसे- समझदारी, बुद्धि, सावधानी, नियंत्रण, विवेक, दूरदर्शिता, आरक्षित, पूर्वाभाव, भविष्यवाणी और ईश्वरवत्ता हैं। कुछ विद्वानों का मानना ​​है कि यह कार्ड शरीर और मन की सीमाओं से बंधी चेतना की पीडा़ के साथ भी संबंधित होता है।

भविष्यवाणी की तौर पर, जब कार्ड बिछे होते हैं तब यह प्रश्न की प्रकृति पर अधिकता से निर्भर करता है। यदि प्रश्न का संबंध आध्यात्मिक विषय से है, तो द हैंग्ड मैन ज्ञान को दर्शाता है, लेकिन यह ज्ञान बिल्कुल विपरीत है जो कि संसार में सामान्यतः स्वीकार्य है। यह कार्ड आत्मसमर्पण से भी संबंधित है, लेकिन आध्यात्मिक बातों में यह सर्वव्यापी सिद्धांत के आध्यात्मिक अनुभव का समर्पण है, जबकि भौतिक मामलों में यह परिस्थितियों के दबाव का निष्काम आत्मसमर्पण है।

“हैंग्ड मैन” टैरो कार्ड निलंबन और हानि के साथ संबंधित होता है। सामान्य तौर पर इस कार्ड का अर्थ है कि व्यक्ति कम श्रम में बहुत कुछ हासिल करता है या उसका कार्य कोई और करे इसका वह इंतज़ार करता है। ऐसे   व्यक्ति सामान्य तौर पर जीवन में आत्म बलिदान करते हैं और सामान्य तौर पर अंत में निराश होते हैं। एकमात्र प्रमुख समाधान के लिए यह  दूसरों के लिए कार्य करते हैं और स्वंय के लिये भी कार्य करते हैं लेकिन दूसरों के लाभ के लिये ही यह कार्य नही करते हैं। जब ‘द हैंग्ड मैन’ टैरो कार्ड विशिष्ट होता है, तब व्यक्ति महसूस करता हैं कि कुछ भी कार्य करने का कोई लाभ नही है क्योंकि वह जो कुछ भी कार्य करता है, उसमें नुकसान होना तय है।

फांसी जिसमें से वह ‘T’ क्रॉस के तरीके से लटका हुआ है, जबकि चित्र में - पैरों की स्थिति से - उलटा लटका हुआ क्रॉस का आकार है। इसके सिर पर आभा मंडल एक प्रतीयमान शहीद की है। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि बलिदान के पेड़ की लकड़ी है जिस पर पत्ते हैं। उसके.चेहरे पर गहरी मूर्च्छा है, चित्र पर पीड़ा नहीं है और एक पूर्ण रूप में, जीवन में स्थगन का संकेत देता है, लेकिन जीवन, ना की म्रृत्यु है। यह अत्यंत महत्वपूर्ण कार्ड है, लेकिन इसके सभी महत्व अस्पष्ट हैं।

‘द हैंग्ड मैन टैरो कार्ड’ केवल निरर्थकता के अलावा सामान्य मत से शहादत, त्याग, कर्तव्य आदि के साथ संबंधित होता है। यह कार्ड परमात्मा और ब्रह्मांड के मध्य संबंध की व्याख्या करता है। जो यह समझ सकता है कि उसकी उच्च प्रकृति की कथा जो कि इसकी प्रतीकों में सन्निहित है, संभव है कि वह महान जागृति से संबंधित संकेत प्राप्त करते हैं और मौत के पवित्र रहस्य के बाद पुनर्जीवन के आनंदमय रहस्य को भी दर्शाते हैं।