टैरो कार्ड - रानी | The Empress Tarot Card | The Empress Tarot Card Meaning

टैरो कार्ड में रानी का सम्मान एवं पद एक महान शक्ति की बेटी के रुप में प्राप्त होता है. इनकी छवि कार्ड पर, एक पंख सितारों के साथ ताज पहने हुए देवी को चंद्रमा पर खड़े देखा जा सकता है। यह कार्ड रचनात्मक और सकारत्मक प्रकृति का संकेत देता है। द इजीप्टिन ट्रिलोजी, इसिस, हाँथर, और नेपथीस का प्रतीक है, अर्ध चंद्र, पूर्णिमा, और उभरते हुए चंद्र के जो हाई प्रिस्टेस (उच्च पुजारिन), हाँथर द्वारा टैरो में प्रतिनिधित्व करते है।शुक्र या अर्द्ध चंद्र  इस कार्ड के प्रतीक माने जाते हैं। जेस्टिस, नेपथीस उभरते हुए चंद्र को दर्शाते हैं। इसिस और शुक्र प्रेम को दर्शाते हैं। जबकि हाँथर रहस्यमयता को दर्शाते हैं। पूर्णिमा सूर्य की सुंदरता को दर्शाते हैं, जबकि यसूद( चंद्र से संबंधित) रेगिस्तान मे पड़ती सूर्य की किरणों को दर्शाती है।

महारानी का कार्ड व्यक्ति के भीतरी रहस्यों को जानने का रास्ता है। महारा्नी का पन्ना, आसमानी नीला, नीला हरा और गुलाबी रंग से संबंध है। महारानी टैरो कार्ड सुंदरता, खुशी, सफलता, और विलासिता से संबंधित हो सकता है। कभी कभी, दुष्ट कार्ड की उपस्थिति से यह कार्ड अपव्यय से संबंधित हो सकता है। महारानी का कार्ड  प्रजनन और पृथ्वी के संशोधन को दर्शाता है। यह पृथ्वी की सुरक्षा का संकेत देती है। वह पर्यावरण की सुरक्षा के लिये विरोध भी कर सकती है। वह भावुक और सांसारिक है। वह जानती है कि कैसे उसे अपने आपको झकझोरना है। जब महारानी कमजोर होती है तो वह प्रजनन समस्याओं, गर्भपात या निष्फल प्रजनन को दर्शाती है।

महारानी का प्रेम हर तरह का जिसमे, स्नेह, कामुकता, स्त्रीत्व, मातृत्व,वह कामुकता , प्रजनन और उत्पत्ति है। महारानी, ​​रसोइ, घर की देख रेख, आपकी माता और सभी की माता होती है। वह हर किसी का ध्यान रखती है, यह उसका व्यवसाय नही है। वह जानती है कि उसकी भूमिका परिवार मे धूरी के समान है।  महारानी अपने घर को सजाने के लिए, रंग को चुनने के लिये, कपड़े, शैली का संकेत देती है। वह पूरा बदलाव कर सकती है।  महारानी का निर्माण से भी निकट संबंध हो सकता है।

महारानी को एक भव्य सिंहांसन में  बैठी हुई है और अमीर और शाही अंदाज के साथ स्वर्ग और पृथ्वी की एक बेटी के रूप में देखा जा सकता है। शुक्र के प्रतीक को ढाल पर जो उनके बगल में रखी रहती है के रुप में देख  सकते हैं। मकई का खेत उनके सामने देख सकते हैं और उसी के आगे गिरते हुये पानी को देखा जा सकता है। छ्ड़ी जो उनके पास है उसके ऊपर दुनिया का ग्लोब है। वह  ईडन गार्डन के अधीन, सांसारिक स्वर्ग और उन सबका प्रतीक है जो एक घर के व्यक्ति में देखा जा सकता है।

महारानी टैरो कार्ड एक रास्ता है जिसके माध्यम से हम इस जीवन में आते हैं। जिस तरह हम उस दरवाजे के माध्यम से प्रवेश करने के बाद आगे बढ़ते हैं, के साथ भी संबंधित कर सकते हैं। इस कार्ड के सब पुराने अधिकार, प्रतीकों पर पूरी तरह से गलत हैं - उदाहरण के लिए, शब्दों के साथ अपनी पहचान, दिव्य प्रकृति, त्रिमूर्ति  वगैरह।  महारानी टैरो कार्ड  का संबंध लाभ, कार्रवाई, पहल, दिन की लंबाई, अज्ञात, गुप्त, कठिनाई, शक, और अज्ञानता से हो सकता है।