टैरो का परिचय | An introduction to Tarot Cards

टैरो सत्यता का प्रतीक है। यह व्यक्ति की सामूहिक विचारों की भाषा को बताता है। यह कार्ड के प्रतीकों के भीतर के अर्थ की गहराई को समझता हुआ उच्चतम क्षेत्र पर रहस्यवादी शक्तियाँ और गूढ़ ज्ञान प्रदान करता है।

टैरो का मतलब | Meaning of Tarot

कई विरोधात्मक सुझावों के बाद टैरो के मूल अर्थ की व्याख्या की गई है। मूलतः टैरो कार्ड की आरंभिक शुरुआत की श्रंखला पुराने मिस्र के फ्रेंच गाँव टरोक्स से हुई थी।जिसने मूल टैरो कार्ड को प्रस्तुत किया है।

  • टोरा (हिब्रू), द डिवाइन लाँ - लाँ गिवर
  • थोथ इजिप्ट गाँड (मिस्र के भगवान)
  • टरोश (मिस्र),द रॉयल वे
  • टारो (मिस्र), रॉयल पैथ टार  - पैथ, रो -किंग
  • टोरा -   टोरस इन सीक्रेट जमेट्री
  • टाँरस एस्ट्राँलौजी
  • रोटा (लेटिन), व्हील आँफ कर्मा - व्हील्स विदिन व्हील्स
  • तारो नदी पर्माके उत्तरी इतालवी शहर के करीब बहती है
  • तरु (हिंदू), कार्ड्स
  • ट्रोआ (हिब्रू), गेट
  • टारेस, पुराने कार्ड पर छेद वाले किनारे
  • टारोटी,  पिछले भाग का चित्रण

हम केवल यही प्रमुखता से जानते हैं कि टैरो एक फ्रेंच शब्द है जिसमें पिछले 'टी' उच्चारण नही है। जो लोग इसका उच्चारण करना चाहते हैं वह पहले और आखिरी 'टी' पर एक साथ जोर देने का प्रयास करते हैं। यह काफी हद तक ऐसा लगता है कि जैसे यह शब्द उच्चारण एक दूसरे को काट रहे हैं और जैसे शब्द एक गोल चक्कर पहिया में हो, जिसका आगे का अर्थ है रोटा जो जिसे लेटिन भाषा में पहिया कहा जाता है। इसका सही अर्थ अभी भी पहेली बना हुआ है।

टैरो रीडिंग के लाभ | Advantages of Tarot Reading

  • चरित्र विश्लेषण
  • भविष्य की झलक
  • असमंजस का शीघ्र हल
  • ध्यान मे सहायता

टैरो डेक | Tarot Decks

टैरो डेक (गड्डी) मे विशिष्ट 78 कार्ड के दो अलग भाग हैं। पहले भाग को ट्रम्प कार्ड कहा जाता है, जिसमें सूट के बिना 21 कार्ड, और साथ में 22 कार्ड होते हैं. मूर्ख (Fool) कार्ड का अधिकतर मूल्य शून्य होता है।

दूसरे मे 56 कार्ड जो 14 कार्ड के चार सूट में विभाजित होते हैं। पारंपरिक इतालवी सूट में स्वार्ड(तलवार) बैटन्स (सोटा), कांइन्स ( सिक्के ) और कप्स (प्याले) होते हैं।  आधुनिक टैरो डेक में,बैटन्स सूट को सामान्य तौर पर वांड्स ( छड़ी) कहा जाता है, जबकि राड्स ( डंडा) या स्टेव्स (लाठी), कांइन्स सूट प्रायः पेन्टाकल्स या डिस्क कहे जाते हैं।

कुछ लोग भविष्यवाणी के प्रयोजनों के लिए टैरो कार्ड का प्रयोग करते हैं। ट्रम्प जिसे मेजर अरकाना कहते हैं.   और दूसरे कार्ड माइनर अरकाना  के रूप में जाना जाता है।

प्रत्येक सूट में 14 कार्ड जिसमें एक इक्का होता है, दो से लेकर 10 तक के नौ कार्ड और चार कोर्ट कार्ड होते हैं।

टैरो डेक के चार कोर्ट कार्ड जिसमें परंपरागत रूप से किंग (राजा), क्यूइन( रानी), ​​नाइट (घोड़ा) और  पेज (गुलाम) होते हैं।

वर्तमान समय मे एंग्लो अमेरिकन दुनिया में, टैरो सामान्यतौर पर भविष्यवाणी का एक साधन है, अलौकिक या अन्य स्रोतों से या एक से अधिक आधुनिक दृश्य में, एक मनोवैज्ञानिक उपकरण के रूप में जो बेहोश को होश में लाने के लिये इस्तेमाल में लाना। हलांकि, एक धर्मोपदेश ने भविष्यवाणी की कि इन कार्ड का प्रयोग केवल खेल और जुआ के लिए ही किया जाता है। यूरोप के कुछ देश जैसे फ्रांस, इटली, स्विट्जरलैंड, ऑस्ट्रिया और जर्मनी जैसे देशों में, टैरो खेल अभी भी व्यापक रूप से खेला जाता है।