शादी जैसे शुभ मांगलिक कार्य के लिए एक अच्छे शुभ दिन का होना बहुत जरुरी माना गया है. प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में कोई न कोई नया अध्याय जुड़ता ही है ऎसे में शादी-विवाह का कार्य भी दो लोगों के जीवन की एक नई शुरुआत ही है. जिसमें दो लोग मिलकर अपने दुख-सुख अपने हर पल को एक दूसरे के साथ बांटते हैं और परिवार की नींव रखते हैं. ऎसे में इस नींव का आरंभ अगर सबसे शुभ दिन में किया जाए तो यह कभी न टूटने वाला संबंध बन जाता है.

शादी विवाह के लिए शुभ मुहूर्त को कैसे चुना जाए इस बात को सावधानी पूर्वक अध्य्यन किया जाना चाहिए. हिन्दू विवाह मुहूर्त के लिए लड़के और लड़की की जन्म राशि का उपयोग होता है. इसके अलावा लड़के और लड़की के जन्म जिस नक्षत्र में होता है, उस नक्षत्र के चरण में आने वाले अक्षर को भी विवाह शुभ मुहूर्त के लिए उपयोग किया जाता है.

विवाह की तिथि के वर और कन्या की कुंडली के गुण मिलान करने के बाद निकाली जाती है. विवाह के लिए शुभ मुहूर्त समय का पता लगाने के लिए दोनों की राशियों में विवाह की एक समान तिथि को शुभ विवाह मुहूर्त के लिये लिया जाता है. उदाहरण के लिये अगर मेष राशि के लड़के की शादी और वृष राशि की लड़की की शादि के विवाह के लिये  21, 24, 25, 27 डेट एक जैसी होने के कारण शुभ रहेंगी.

नवंबर माह में आप किसी दिन विवाह के लिए चुन सकते हैं वो नीचे दी गई सारणी में से देख सकते हैं. निम्न तिथियों में विवाह करना शुभ रहेगा. यहां जन्म राशि से अभिप्राय: चन्द्र स्थित राशि से है. इन विवाह मुहूर्तो में त्रिबल शुद्धि, सूर्य-चन्द्र शुद्धि व गुरु की शुभता इत्यादि बातों का भी ध्यान रखा गया है.

वर(लड़के) की चंद्र राशि विवाह की तारीख
मेष राशि 21, 24, 25, 27 (शुक्र तारा अस्त)
वृष राशि 21, 24, 25, 27 (शुक्र तारा अस्त)
मिथुन राशि 21, 24, 25, 27 (शुक्र तारा अस्त)
कर्क राशि 21, 24, 25, 27 (शुक्र तारा अस्त)
सिंह राशि 21, 24, 25, 27 (शुक्र तारा अस्त)
कन्या राशि 21, 24, 25, 27 (शुक्र तारा अस्त)
तुला राशि 21, 24, 25, 27 (शुक्र तारा अस्त)
वृश्चिक राशि 21, 24, 25, 27 (शुक्र तारा अस्त)
धनु राशि 21, 24, 25, 27 (शुक्र तारा अस्त)
मकर राशि 21, 24, 25, 27 (शुक्र तारा अस्त)
कुम्भ राशि 21, 24, 25, 27 (शुक्र तारा अस्त)
मीन राशि 21, 24, 25, 27 (शुक्र तारा अस्त)
वधु(लड़की) की चंद्र राशि विवाह की तारीख
मेष राशि 21, 24, 25, 27 (शुक्र तारा अस्त)
वृष राशि 21, 24, 25, 27 (शुक्र तारा अस्त)
मिथुन राशि  21, 24, 25, 27 (शुक्र तारा अस्त)
कर्क राशि  21, 24, 25, 27 (शुक्र तारा अस्त)
सिंह राशि  21, 24, 25, 27 (शुक्र तारा अस्त)
कन्या राशि  21, 24, 25, 27 (शुक्र तारा अस्त)
तुला राशि  21, 24, 25, 27 (शुक्र तारा अस्त)
वृश्चिक राशि  21, 24, 25, 27 (शुक्र तारा अस्त)
धनु राशि  21, 24, 25, 27 (शुक्र तारा अस्त)
मकर राशि  21, 24, 25, 27 (शुक्र तारा अस्त)
कुम्भ राशि  21, 24, 25, 27(शुक्र तारा अस्त)
मीन राशि  21, 24, 25, 27 (शुक्र तारा अस्त)