शुभ मुहूर्त में किए गए कामों को करने का फल भी शुभ प्रभाव देने वाला होता है. विवाह जैसा कार्य भी एक अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है. यह ऎसा काम है जो विवाह को एक शुभ आरंभ देता है और दांपत्य जीवन की मजबूत आधारशीला बनता है. मान्यता अनुसार शुभ समय पर किए गए काम में अगर कोई भी कमी हो तो उस शुभ समय के प्रभाव से दूर हो जाती है और कार्य बिना किसी बाधा और परेशानी के संपन्न होता है.

प्रेम और विवाह जीवन का ऎसा रंग हैं जिनके द्वारा दांपत्य जीवन का निर्वाह संपन्न होता है. ऎसे में इस संब्म्ध को और भी प्रगाढ़ बनाने के लिए अगर शुभ समय का चयन कर लिया जाए तो यह अत्यंत शुभदायक बनता है. वैसे तो विवाह मुहूर्त को प्राप्त करने के लिए बहुत सी बातों को ध्यान में रखते हुए तिथि निकाली जाती है. पर इसके साथ ही कई बार कुछ अबूझ मुहूर्त भी होते हैं जिनमें विवाह कार्य संपन्न किए जा सकते हैं. जैसे बसंत पंचमी, अक्षय तृतीया, दशहरा, देवउठनी एकादशी इत्यादि ऎसे ही कुछ अबूझ मुहूर्त समय होते हैं जो स्वयं में इतने शुभ माने जाते हैं की इस समय पर विवाह से संबंधित मांगलिक कार्यों को संपन्न किया जा सकता है.

इसके अतिरिक्त जब किसी विशेष माह और विशेष समय की इच्छा रखते हैं तो उसके लिए पंचांग गणना और विवाह मुहूर्त आधार से शुभ समय को निकाला जाता है. शुभ विवाह की तारीख को जानने के लिए वर और कन्या की जन्म राशि का प्रयोग किया जाता है. नीचे दी हुई सारणी से विवाह मुहूर्त समय का निर्णय करने के लिये वर और कन्या की राशियों में विवाह की एक समान तिथि को विवाह मुहूर्त के लिये उपयोग गया है. उदाहरण के लिये मिथुन राशि के वर का विवाह और मेष राशि की कन्या से हो रहा हो, तो दोनों के विवाह के लिये (समान) तिथियाँ एक समान होने के कारण शुभ रहेगी.

अक्तूबर 2022 में इन तिथियों में विवाह करना शुभ रहेगा. यहां जन्म राशि से अभिप्राय: चन्द्र स्थित राशि से है. इन विवाह मुहूर्तो में त्रिबल शुद्धि, सूर्य-चन्द्र शुद्धि व गुरु की शुभता का ध्यान रखा गया है.

वर(लड़के) की चंद्र राशि विवाह की तारीख
मेष राशि विवाह मुहूर्त नही है 
वृष राशि विवाह मुहूर्त नही है 
मिथुन राशि विवाह मुहूर्त नही है 
कर्क राशि विवाह मुहूर्त नही है 
सिंह राशि विवाह मुहूर्त नही है 
कन्या राशि विवाह मुहूर्त नही है 
तुला राशि विवाह मुहूर्त नही है 
वृश्चिक राशि विवाह मुहूर्त नही है 
धनु राशि विवाह मुहूर्त नही है 
मकर राशि विवाह मुहूर्त नही है 
कुम्भ राशि विवाह मुहूर्त नही है 
मीन राशि विवाह मुहूर्त नही है 
वधु(लड़की) की चंद्र राशि विवाह की तारीख
मेष राशि विवाह मुहूर्त नही है   
वृष राशि विवाह मुहूर्त नही है 
मिथुन राशि विवाह मुहूर्त नही है 
कर्क राशि विवाह मुहूर्त नही है 
सिंह राशि विवाह मुहूर्त नही है 
कन्या राशि विवाह मुहूर्त नही है 
तुला राशि विवाह मुहूर्त नही है 
वृश्चिक राशि विवाह मुहूर्त नही है 
धनु राशि विवाह मुहूर्त नही है 
मकर राशि विवाह मुहूर्त नही है 
कुम्भ राशि विवाह मुहूर्त नही है 
मीन राशि विवाह मुहूर्त नही है