जीवन रेखा के विभिन्न पदों का विश्लेषण | Representations of Various Positions of Jeevan Rekha – Jeevan Rekha

जीवन रेखा बहुत हद तक भाग्य को प्रभावित करती है। जीवन रेखा, दूसरी रेखाओं पर भी अपना प्रभाव डालती है। यदि सभी रेखाओं का आरंभ जीवन रेखा से हो तो व्यक्ति के लाभ और उपलब्धि को बढाता है। लेकिन यह एक अपवाद है। जब जीवन रेखा, मस्तिष्क रेखा, हृदय रेखा से आरंभ में मिलती है तो यह अशुभ स्थिति को दर्शाती है, व्यक्ति तुनुकमिजाज और मुसीबत के समय जल्दी घबरा जाने वाला होता है।

जीवन रेखा की स्थिति के अनुसार उसका निरुपण नीचे किया जा रहा है :-

  • यदि जीवन रेखा से कोई अन्य रेखा गुरु पर्वत पर जा कर मिलती है जो यह दर्शाती है कि व्यक्ति को उस विशेष समय पर अपने कार्य स्थल पर विशेष पद की प्राप्ति होगी।
  • यदि कोई रेखा भाग्य रेखा के समानान्तर चलते हुये जीवन रेखा द्वारा शनि पर्वत पर मिलती है जो यह दर्शाती है कि, उस व्यक्ति विशेष की कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के द्वारा उसके धन और यश मे वृद्धि होगी।

  • यदि कोई रेखा जीवन रेखा से चलती हुई शनि पर्वत पर मिलती है तो, वह व्यक्ति भीड़ मे सबसे अलग दिखता है परन्तु यह हाथ के आकार पर भी निर्भर करता है।

  • यदि कोई रेखा जीवन रेखा से निकलती हुई बुध पर्वत पर मिलती है तो, ऐसा व्यक्ति व्यापार एवं विज्ञान के क्षेत्र मे अपार सफलता पाता है परन्तु यह भी हाथ के आकार पर निर्भर करता है।

  • यदि कई रेखाएं जीवन रेखा पर मिलती हैं, तो ऐसे व्यक्ति के रिश्तेदार और परिवार वाले उसके जीवन मे हस्त्क्षेप करते हैं।

  • यदि ये रेखाएं जीवन रेखा पर मिलती हैं और भाग्य रेखा को काटती हैं तब व्यक्ति को व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन मे प्रतिद्वंद्वियों का सामना करना पड़ता है, वह भी तब जब उसका भाग्य उसे शुभ परिणाम देने वाला होता है।

  • यदि किसी स्त्री के हाथ मे महीन रेखाएं मंगल पर्वत से निकल कर जीवन रेखा पर मिलती हैं तो उसे पिछली ज़िंदगी की बातें परेशान करती हैं।

  • यदि किसी स्त्री के हाथ मे महीन रेखा जीवन रेखा के समानान्तर चलती है तो उसके जीवन मे सभ्य और सुशील पुरुष आता है जो उस स्त्री को आकर्षित करता है।

  • यदि जीवन रेखा और मष्तिष्क रेखा के बीच कुछ अंतर हो तो ऐसा व्यक्ति स्वतंत्र विचारों वाला होता है और वह किसी के बातों मे नही आता है।

  • यदि किसी व्यक्ति के हाथ मे जीवन रेखा पर एक क्रॉस हो तो उसे संकट, समस्या और मायूसी का सामना करना पड़ सकता है।

  • यदि किसी व्यक्ति के जीवन रेखा पर त्रिकोण बना हो तो व्यक्ति आयुष्मान और निरोगी जीवन वाला होता है, लेकिन यदि चक्र बना हो तो व्यक्ति को निश्चिंत संकट का सामना करना पड़ता है।

  • यदि जीवन रेखा हाथ मे बड़ा घेरा बनाकर शुक्र पर्वत का आकार बढा़ए तो यह व्यक्ति के लंबे जीवन और अच्छे शारीरिक स्वास्थ्य का संकेत है।

  • यदि इसके विपरीत, यह शुक्र पर्वत के आकार को छोटा करे तो व्यक्ति शारीरिक कमज़ोरी वाला होता है और वह जल्दी-जल्दी बीमार पड़ता है।