टैरो कार्ड - ऐस ऑफ वैन्डस - Ace of Wands - Meaning of Ace of Wands Tarot Card

‘द ऐस ऑफ वैन्डस’ अपनी सामर्थ्य को विस्तृत और बेहतर तरीके से खोजने को दर्शाता है। यह अपने आप को व्यक्त करने में और संभावनाओं को वृद्धि में सहायक होता है। यह व्यक्ति की कल्पना शक्ति को प्रेरित करता  है और समाधान भी प्रदान करता है। यह कार्ड उत्साह और आशावाद के साथ भी संबद्ध होता है। व्यक्ति जो इस कार्ड के साथ संबंधित होते है, वह आत्मविश्वास को महसूस करता है और उसमें अधिक आत्म सम्मान होता है।

ऐसे व्यक्ति अपनी क्षमताओं के प्रति सुनिश्चित रहते हैं और जिस मार्ग पर वह चल रहे हैं उस पर यकीन रखते हैं। ‘द ऐस ऑफ वांड्स’ साहस के साथ भी संबद्ध होता है। इस कार्ड का तात्पर्य है कि व्यक्ति कोई भी चुनौतीपूर्ण कार्य लेने में हिचकिचायेगा नही और आत्मविश्वास के साथ अपने डर का सामना करेगा। ऐसा व्यक्ति कोई भी कार्य करते समय अपनी क्षमता से अधिक प्रयास करेगा।

यह कार्ड प्रतिभा को उजागर करने की अनुमति देता है। इसलिए, ‘द ऐस ऑफ वैन्डस’ रचनात्मकता, उत्साह, जोखिम, साहस, और आत्मशक्ति के क्षेत्र में संभावना को दर्शाता है। रीडिंग में, यह पता चलता है कि आपके जीवन में जो निर्भीक उत्साह का बीज था वह अब रोपित हो गया है, हालांकि आप इससे अनिभिज्ञ हैं। जब बीज अंकुरित होता है, यह लगभग किसी भी रूप में आकार ले सकता है। यह रचनात्मक विचार, आशावाद का प्रदर्शन या निडरतापूर्वक कार्य की आवश्यकता के रुप में होता है। इसका बाहरी स्वरूप प्रस्ताव, उपहार , अकास्मिक या समकालिक घटना से संबंधित होता है। इस कार्ड का तात्पर्य है कि व्यक्ति सदैव अपने दम पर दुनिया से निपटने के लिए तैयार होता है।

देखने पर, ‘द ऐस ऑफ वैन्डस’ आपके जीवन की जांच करता है कि आप कैसे शक्तिशाली, विश्वस्त ऊर्जा का प्रयोग करते हैं।आप साहसी और बहादुर बनते हैं। कभी कभी आप जो चाहते हैं उसके लिये जोखिम लेते हैं। अपने मार्ग को देखते हुए आप उत्तेजित और बाध्य होते हुए अपनी सीमा से अधिक कार्य करते हैं। अपने उत्साह द्वारा आप नयी ऊँचाइयों और अवसरों को हासिल करते हैं। वांड्स शक्ति और पूर्ति के लिये उपयुक्त होते है। यह “ऐस” आपको संकेत देता है कि यह जोश भरने की शुरुआत है। यह सभी के लिए श्रेष्ठ होते हुए दृढता पूर्वक सक्षम होते हैं। द ऐस ऑफ वैन्डस रचनात्मकता का कार्ड है। प्रभाव के तहत, यह प्रेरणा और आविष्कार के का जनक एवं वाहक बनता है। थके हुये घिसे-पिटे समाधान को भूल जाएं। आपको मौलिक रुप में रहने का अवसर मिलता है। आपको अपनी रचनात्मक क्षमता पर विश्वास रखना चाहिए और आप जो हासिल करते हैं, उसका कोई अंत नहीं है।

यह कार्ड एक कार्य के प्रारंभ के साथ संबद्ध होता है। इस कार्ड की प्रकृति सामान्य तौर पर आसपास के कार्ड से पता चलती है। यह निर्माण, आविष्कार, सत्ता, पैसा, भाग्य, वंशानुक्रम और कभी कभी विभिन्न प्रकार की आपदाओं के साथ संबद्ध होता है। आप निष्कर्ष के द्वारा कह सकते हैं कि यह कार्ड कभी कभी अपने चारों ओर मौजूद कार्ड पर निर्भर होता है। अगर ऐसा नहीं भी है, तब भी परिणाम निश्चित रूप से  होगा। इस कार्ड का तात्पर्य है कि व्यक्ति जो कुछ भी  कार्य कर रहा है उसमे उसे सर्वश्रेष्ठ से अधिक देना होगा। उसे  साहसी कदम उठाना पड़ेगा।

द ऐस ऑफ वैँड्स निम्न प्रकार से संबंधित है-

  • रचनात्मक शक्ति
  • उत्साह
  • आत्मविश्वास
  • साहस