इस माह के आरम्भ में आपके स्वास्थ्य में कमी हो सकती है. इस माह विशेष में आपके व्ययों में अत्यधिक व्यय बढ सकते है. इस माह में आपको अपने पिता से मधुर सम्बन्ध बनाये रखने का प्रयास करना लाभकारी रहेगा. इस माह में आपके दांम्पत्य जीवन में कुछ तनाव कि स्थित उत्पन्न होने की संभावना बन रही है. इस माह के आरम्भ में संतान का सुख कम मिल सकता है.
इस माह में आपको धन संग्रह में दिक्कतें रहेगी. परिवारिक सुख-शान्ति को लेकर आपकी चिन्ताओं में वृ्द्धि हो सकती है. छोटे - भाई बहनों से सम्मान में कमी के योग बन रहे है. इस माह में आपको अपने परिवार से अपने विवादों को दूर करने का प्रयास करना चाहिए. माह आरम्भ में शत्रुओं के प्रबल होने की संभावनाएं बन रही है.
अक्तूबर माह वृ्षभ राशि के लिए व्यवसाय एवं प्रोफेशन
व्यवसायिक क्षेत्र में इस माह आपको अपने उच्चाधिकार्यों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगें. नौकरी में परिवर्तन करने के लिये समय अनुकुल है. तथा माह के आरम्भ में अधिनस्थों के कारण में परेशानियां आ सकती है. विदेश यात्राएं करने के भी उतम योग बन रहे है. यात्राओं के अधिक होने से आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है.
माह आरम्भ में वाण में मधुरता की कमी के चलते आपके व्यवसायिक क्षेत्र की परेशानियां बढ सकती है. सहयोगियों के कारण आपके अनेक कार्य सरलता से पूर्ण होगें. इस माह में व्यवसायिक कार्यों में अचानक से बाधाएं आ सकती है. तथा इसके फस्वरुप आपको सामान्य से अधिक भाग-दौड करनी पड सकती है.
माह के मध्य के बाद आप व्यवसायिक कार्यो के व्ययों पर नियन्त्रण रखने का प्रयास करेंगें. इस माह में ऋण लेने में कठिनाईयों का सामना करना पडेगा. इस अवधि मे भाग्य के सहयोग में अनिमितता का सामना करना पड सकता है. इसके कारण कुछ कार्यो को करने के लिये आपके द्वारा कुछ छोटी यात्राएं भी हो सकती है.
अक्तूबर माह वृ्षभ राशि के लिए स्वास्थ्य
माह आरम्भ में स्वास्थ्य संबन्धी सुख में कमी हो सकती है. इस अवधि में जल के दूषित होने से आपको शारीरिक कष्टों का सामना करना पड सकता है. दांम्पत्य जीवन की चिन्ताओं से आप पर मानसिक दबाव होने की भी संभावनाएं बन रही है. अपने स्वास्थय को अनुकुल रखने के लिये आपको भाग-दौड् में कमी कर स्वयं को चिन्ता मुक्त रखने का प्रयास करना हितकारी रहेगा. वाहनों का प्रयोग इस माह में सावधानी के साथ करें. इससे चोट लगने की संभावनाओं में कमी होगी.
अक्तूबर माह वृ्षभ राशि के लिए परिवार व सम्बन्ध
दांम्पत्य जीवन के लिये यह माह सुख में कमी कर सकता है. तनाव को दुर करने के लिये आप जीवन साथी के साथ कुछ समय बिताने का प्रयास कर सकते है. इस माह में आपके दांम्पत्य जीवन के व्ययों के बढने की भी संभावनाएं बन रही है. इस अवधि में आपसी स्नेह में कमी के भी योग बन रहे है. संतान विषयों को लेकर आप दोनों कि चिन्ताएं ही बढ सकती है.
प्रेम संबन्धों में इस माह प्रबल योग बने हुए है. इस विषय में माता की सहमति प्राप्त करने के लिये आप समय का लाभ उठा सकते है. बातचीत से पूर्व समय की गलतफमियों में कमी होगी. व विचार विनमय के अधिक स्थितियां बन सकती है. फिर भी इस संबन्ध में माता के अलावा परिवार के अन्य सम्बधियों का सहयोग अभी नहीं मिल पायेगा.
अक्तूबर माह में ग्रहों की स्थिति इस प्रकार रहेगी.
- 17 सूर्य तुला राशि में 17:27 मिनट पर प्रवेश करेगें.
- 20 मंगल का प्रवेश वृ्श्चिक राशि में 02:20 मिनट पर होगा.
- 17 बुध तुला राशि में 12:58 मिनट पर प्रवेश करेगें.
- गुरु पूरे माह मीन में वक्री अवस्था में ही गोचर करेगें.
- 08 शुक्र तुला राशि में 12:35 मिनट पर वक्री होगे.
- शनि संपूर्ण माह कन्या राशि में रहेगें.
- गुरु- शनि 2 मई से 31 अक्तूबर तक समसप्तक रहेगें.
- सूर्य - गुरु 16 सितम्बर से 16 अक्तुबर तक समसप्तक रहेगें.
अक्तूबर माह में विशेष व्रत व पर्व
- 2 शनिवार, महात्मा गांधी जयंती
- 7 गुरुवार, सर्वपितृ श्राद्ध
- 7 गुरुवार, महालय श्राद्ध समाप्त
- 8 शुक्रवार, शरद नवरात्रे प्रारम्भ
- 14 गुरुवार, सरस्वती पूजन
- 15 शुक्रवार, श्री दुर्गा अष्टमी पूजन
- 16 शनिवार, नवमी पूजन
- 16 शनिवार, नवरात्रे समाप्त
- 17 रविवार, विजयदशमी
- 22 शुक्रवार, शरद पूर्णिमा व्रत
- 22 शुक्रवार, आश्विन पूर्णिमा
- 22 शुक्रवार, महर्षि बाल्मीकि जयंती
- 26 मंगलवार, अक्तुबर, करवा चौथ व्रत
- 30 शनिवार, अहोई अष्टमी व्रत
Rashifal in Hindi for October 2010
अपनी चन्द्र राशि चुनिए - Please select your moon sign for monthly horoscope
|


FEEDS

199.($4.5)





















