इस माह में आपको परिवार विषयों में सफलता प्राप्त होगी. आर्थिक लाभों में विशेष मेहनत करने के बाद बढोतरी होने की संभावना बन रही है. कोर्ट कचहरी के मामलों का निपटारा होने की संभावना बनी है. व्यवसायिक समझौते हो सकते है. क्रोध में अधिकता के कारण बनते कार्यो में बाधाएं आने आ सकती है. इस माह में आपको स्वास्थय में कुछ कमी हो सकती है.
माह आरम्भ में परिवार से संबन्धित चिन्ताएं आपके मानसिक कष्ट बढा सकती है. उच्चाधिकारियों की सहायता से आपकी आय में वृ्द्धि के योग बन रहे है. इस अवधि में आपके भाग्य में कमी हो रही है. स्वभाव मे कटुता का भाव आ सकता है. इस माह में बने रहे ग्रह योगों के कारण आपके व्यवसायिक क्षेत्र का विस्तार होगा, कुछ नई योजनाओं पर भी कार्य आरम्भ हो सकता है. आपके मित्र भी आपके कार्यो में सहयोग कर सकते है. यह संभावित है कि इस अवधि में आपके संबन्ध अपने छोटे भाई बहनों के साथ मधुर न रहें.
अक्तूबर माह वृ्श्चिक राशि के लिए व्यवसाय एवं प्रोफेशन
इस माह में आप अपने प्रतियोगियों की सभी नितियों को आप साहस के साथ निरस्त करने में सफल रहेगें. माह आरम्भ मे आप को विदेश में प्रशिक्षण प्राप्ति के अवसर प्राप्त हो सकते है. जिनका आर्थिक लाभ आपको वर्ष अन्त में प्राप्त हो सकता है. इस माह में बन रहे ग्रह योगों के फलस्वरुप आपके सहयोगी आपके कार्यभार में कुछ कमी कर सकते है.
माह मध्य में आपके द्वारा बुद्धिमता व चतुरता से किये गये कार्यो से लाभ प्राप्ति होने की संभावना बन रही है. इस अवधि में व्यवसायिक निर्णय लेने में आपकी कुशलता बनी रहेगी. आपके इस गुण के कारण भी आपको आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकते है. इस माह में आपके द्वारा किये गये कार्यो में जोश, उत्साह व आत्मविश्वास का भाव विशेष रुप से रहेगा. इससे आपके विरोधी पक्ष की चिन्ताएं बढ सकती है. माह के अन्तिम भाग में विदेश यात्राएं करने से बचें. इस अवधि में इस विषय पर किये गये व्यय व्यर्थ हो सकते है. इस समय में कार्यो में आपकी व्यस्तता बढ सकती है.
अक्तूबर माह वृ्श्चिक राशि के लिए स्वास्थ्य
माह के शुरु में आप अपने स्वास्थय का विशेष ध्यान रखें. तथा जहां तक हो सके स्वयं को चिन्ता मुक्त रखने का प्रयास करें. व त्वचा संबन्धी परेशानियां शीघ्र प्रभावित कर सकती है. दांम्पत्य जीवन की दिक्कतों से आप स्वयं पर एक दबाव का अनुभव करेगें. सुखों में कमी के योग बने हुए है. वायु से फैलने वाले रोग से बचके रहना आपके लिये हितकारी रहेगा.
अक्तूबर माह वृ्श्चिक राशि के लिए परिवार व सम्बन्ध
परिवारिक संबन्धों के लिये यह समय आपके अनुकुल नहीं है. लम्बें समय से बने हुए वैचारिक मतभेद अभी भी आपके परिवारिक सुख में कमी का कारण बन सकते है. इन संबन्धों को मधुर बनाने के लिये आप मध्यस्थों का सहयोग ले सकते है. संतान से संम्बन्धित कार्य पूरे होगें. इस समय में संतान का मन कम लग सकता है.
दांम्पत्य जीवन में आपका व्यवहार सही नहीं है. इन संबन्धों को मधुर बनाने के लिये आपको स्वयं ही पहल करनी होगी. और सबसे पहले आप अपने जीवन साथी पर बेवजह क्रोध करना छोड दें. इससे भी ग्रस्थय जीवन की शान्ति में कमी हो रही है.
प्रेम प्रसंगों में आपके माता -पिता की ओर से बाधाएं आने कि संभावना बन रही है.
अक्तूबर माह में ग्रहों की स्थिति इस प्रकार रहेगी.
- 17 सूर्य तुला राशि में 17:27 मिनट पर प्रवेश करेगें.
- 20 मंगल का प्रवेश वृ्श्चिक राशि में 02:20 मिनट पर होगा.
- 17 बुध तुला राशि में 12:58 मिनट पर प्रवेश करेगें.
- गुरु पूरे माह मीन में वक्री अवस्था में ही गोचर करेगें.
- 08 शुक्र तुला राशि में 12:35 मिनट पर वक्री होगे.
- शनि संपूर्ण माह कन्या राशि में रहेगें.
- गुरु- शनि 2 मई से 31 अक्तूबर तक समसप्तक रहेगें.
- सूर्य - गुरु 16 सितम्बर से 16 अक्तुबर तक समसप्तक रहेगें.
अक्तूबर माह में विशेष व्रत व पर्व
- 2 शनिवार, महात्मा गांधी जयंती
- 7 गुरुवार, सर्वपितृ श्राद्ध
- 7 गुरुवार, महालय श्राद्ध समाप्त
- 8 शुक्रवार, शरद नवरात्रे प्रारम्भ
- 14 गुरुवार, सरस्वती पूजन
- 15 शुक्रवार, श्री दुर्गा अष्टमी पूजन
- 16 शनिवार, नवमी पूजन
- 16 शनिवार, नवरात्रे समाप्त
- 17 रविवार, विजयदशमी
- 22 शुक्रवार, शरद पूर्णिमा व्रत
- 22 शुक्रवार, आश्विन पूर्णिमा
- 22 शुक्रवार, महर्षि बाल्मीकि जयंती
- 26 मंगलवार, अक्तुबर, करवा चौथ व्रत
- 30 शनिवार, अहोई अष्टमी व्रत
Rashifal in Hindi for October 2010
अपनी चन्द्र राशि चुनिए - Please select your moon sign for monthly horoscope
|


FEEDS

199.($4.5)





















