इस माह में आपकी कार्यक्षमता में कमी हो सकती है. व्यवसायिक कार्यो से अधिक आपकी रुचि आराम करनें में अधिक रहेगी. माह आरम्भ में आप अपनी जिम्मेदारियों में कुछ कमी हो सकती है. इस माह में भाग्य या दूसरे के भरोसे कार्य छोडना सही नहीं रहेगा. व्यवसायिक क्षेत्र में कुछ योजनाओं का कार्य मन्द गति से पूर्ण होगा. पूर्व समय में किये गये कार्यो के लिये इस माह में मिलने आरम्भ हो जायेगें. माह में प्राप्त लाभों का प्रत्यक्ष संबन्ध विदेश स्थानों से होने के योग बन रहे है.
प्रथम सप्ताह के बाद लगन से किये गये कार्यो में सफलता प्राप्त होगी. तथा कार्यो में आपको एकाग्रता भी बढेगी. सहयोगियों का सहयोग देर से प्राप्त होगा. परन्तु मित्रों पर अधिक विश्वास करके चलना हितकारी नहीं रहेगा. इस माह में आपके शत्रु आपको परेशान कर सकते है. उच्चाधिकारी के द्वारा आपके कार्यो की सराहना होने की संभावनाएं बन रही है.
अक्तूबर माह तुला राशि के लिए व्यवसाय एवं प्रोफेशन
माह आरम्भ में कार्यो को पूर्ण करने के लिये आपके स्वभाव में सकारात्मकता का भाव बना हुआ है. जीवन साथी का सहयोग आपके लिये लाभकरी सिद्ध हो सकता है. कार्यो में मनोयोग की कमी के योग बने हुए है. व्यवसायिक कार्यो में रुचि से अधिक दबाव की स्थिति हो सकती है. माह मध्य में व्यय बढने से आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है.
इस समय में बन रहे ग्रह योगों के कारण आप कार्यक्षेत्र के कार्यो में अपने साहस का प्रयोग नहीं करेगें. स्वभाव में संघर्ष करने कि क्षमता भी कम होने की संभावना बन रही है. शत्रुओं को परास्त करने के लिये आपको नितियों में बदलाव करना पड सकता है.
इस माह में उन्नति व सफलता को बनाये रखने के लिये आप को आलस्य का त्याग कर मेहनत में वृ्द्धि करते हुए, लक्ष्यों को प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए. नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बने हुए है.
अक्तूबर माह तुला राशि के लिए स्वास्थ्य
माह आरम्भ में आपको भाग्य में कमी संबन्धी चिन्ताएं हो सकती है. कार्यो में बाधाएं आने के कारण आपके स्वभाव में कुछ निराशा की स्थिति उत्पन्न होने की संभावनाएं बन रही है. वाहनों से बचाव करके चलें, चोट लगने के योग बने हुए है. त्वचा संबन्धी रोग आपको परेशान कर सकते है.
अक्तूबर माह तुला राशि के लिए परिवार व सम्बन्ध
यह माह आपके पारिवारिक सुख में वृ्द्धि कर सकता है. परिवार में अचानक से कोई खुशी की खबर सुनने को मिल सकती है. नये मित्रों से आपका मेल-जोल बढ सकता है. माता से आपका व्यवहार कठोर व क्रोध का है. जिसमें सुधार करने का आपको प्रयास करना चाहिए. तथा प्रेम प्रसंगों में उतार-चढाव के योग बने हुए है.
अक्तूबर माह में ग्रहों की स्थिति इस प्रकार रहेगी.
- 17 सूर्य तुला राशि में 17:27 मिनट पर प्रवेश करेगें.
- 20 मंगल का प्रवेश वृ्श्चिक राशि में 02:20 मिनट पर होगा.
- 17 बुध तुला राशि में 12:58 मिनट पर प्रवेश करेगें.
- गुरु पूरे माह मीन में वक्री अवस्था में ही गोचर करेगें.
- 08 शुक्र तुला राशि में 12:35 मिनट पर वक्री होगे.
- शनि संपूर्ण माह कन्या राशि में रहेगें.
- गुरु- शनि 2 मई से 31 अक्तूबर तक समसप्तक रहेगें.
- सूर्य - गुरु 16 सितम्बर से 16 अक्तुबर तक समसप्तक रहेगें.
अक्तूबर माह में विशेष व्रत व पर्व
- 2 शनिवार, महात्मा गांधी जयंती
- 7 गुरुवार, सर्वपितृ श्राद्ध
- 7 गुरुवार, महालय श्राद्ध समाप्त
- 8 शुक्रवार, शरद नवरात्रे प्रारम्भ
- 14 गुरुवार, सरस्वती पूजन
- 15 शुक्रवार, श्री दुर्गा अष्टमी पूजन
- 16 शनिवार, नवमी पूजन
- 16 शनिवार, नवरात्रे समाप्त
- 17 रविवार, विजयदशमी
- 22 शुक्रवार, शरद पूर्णिमा व्रत
- 22 शुक्रवार, आश्विन पूर्णिमा
- 22 शुक्रवार, महर्षि बाल्मीकि जयंती
- 26 मंगलवार, अक्तुबर, करवा चौथ व्रत
- 30 शनिवार, अहोई अष्टमी व्रत
Rashifal in Hindi for October 2010
अपनी चन्द्र राशि चुनिए - Please select your moon sign for monthly horoscope
|


FEEDS

199.($4.5)





















