इस माह में आपके स्वास्थ्य सुख में वृ्द्धि होगी. परिवार का सहयोग आपके साथ बना हुआ है. इस माह में आप अपने व्ययों पर नियन्त्रण रखने में सफल होगें. इस समय में आप का प्रभाव अपने प्रतियोगियों पर बना रहेगा. भाग्य़ का पूर्ण सहयोग रहेगा. शत्रुओं के नितियां आपको परेशान नहीं कर पायेगी. मित्रों की अधिकता रहेगी. तथा छोटे भाई बहनों भी आपके कार्य में सहयोग करेगें.
शनि की साढेसाती का प्रभाव आपकी राशि पर चल रहा है. इसके प्रभावस्वरुप आपको व्यर्थ की भाग-दौड करनी पड सकती है. आकस्मिक व्यय तथा अत्यधिक क्रोध करने के कारण हानि का सामना आपको करना पड सकता है. व्यवसायिक क्षेत्रों में बनते कार्यो में बाधाएं आ सकती है. सुख -साधनों पर आपके व्यय बढ सकते है. आंखों संबन्धी रोग होने की संभावनाएं बन रही है.
अक्तूबर माह सिंह राशि के लिए व्यवसाय एवं प्रोफेशन
इस माह में आपको पराक्रम से किये गये किये गये कार्यो में सफलता मिलने की संभावना बन रही है. इस अवधि में आप यात्राओं से लाभ उठाने का प्रयास सफलता पूर्वक कर सकते है. इस माह समय में कलात्मक विषयों में आपकी रुचि हो सकती है. कार्य क्षेत्र में आपके सम्मान को हानि पहुंचने की संभावनाएं बन रही है.
अपने वरिष्ठ जनों की सलाह व मार्गदर्शन का फायदा आपको नहीं मिल पायेगा. संचय में मन्द गति से वृ्द्धि होने की संभावनाएं बन रही है. व्यवसायिक कार्यो के लिये ऋण लेने का विचार बन सकता है. नौकरी में बदलाव करना अभी सही नहीं रहेगा. तथा आय में अनियमितता का भाव बना रहेगा.
व्यवसायिक कार्यो में पहल भाव से रुक हुए कार्य पूरे हो सकते है. विदेश संपर्क भी आपके लाभों में बढोतरी का कारण बन सकते है. अचानक से धन हानि की संभावनाएं बन रही है. मेहनत के अनुरुप फल पाने के लिये आपको अभी कुछ ओर समय प्रतिक्षा करनी पड सकती है.
अक्तूबर माह सिंह राशि के लिए स्वास्थ्य
माह विशेष में स्वस्थाय संबन्धी दोषों में कमी आयेगी. संतान संबन्धी परेशानियां आपके स्वास्थय में कमी कर सकती है. क्रोध पर नियन्त्रण रखने का प्रयास करें. इस माह की छोटी यात्राओं में आपको सुख की प्राप्ति के योग बने हुए है. पर फिर भी यात्राओं के दौरान लापरवाही से बचें रहें. अन्यथा चोट लग सकती है. धन हानि की संभावनाएं भी आपकी चिन्ताओं में बढोतरी कर सकती है.
अक्तूबर माह सिंह राशि के लिए परिवार व सम्बन्ध
इस माह में परिवार सुख में कमी के योग बन रहे है. परिवार में आपके दांम्पत्य जीवन को लेकर कुछ तनाव की स्थिति आ सकती है. इस समय में आपके जीवन साथी का निराशावादी स्वभाव के कारण आपको परेशानियों का सामना करना पड सकता है. पिता पर आप अत्यधिक क्रोध करते है. जो आपके भाग्य के अनुकुल नहीं है. परन्तु माता के सुख में कमी के योग बने हुए है. प्रेम संबन्धों के लिये यह समय अनुकुल नहीं है. ये इस माह में आपके लिये कष्टकारी सिद्ध हो सकते है.
अक्तूबर माह में ग्रहों की स्थिति इस प्रकार रहेगी.
- 17 सूर्य तुला राशि में 17:27 मिनट पर प्रवेश करेगें.
- 20 मंगल का प्रवेश वृ्श्चिक राशि में 02:20 मिनट पर होगा.
- 17 बुध तुला राशि में 12:58 मिनट पर प्रवेश करेगें.
- गुरु पूरे माह मीन में वक्री अवस्था में ही गोचर करेगें.
- 08 शुक्र तुला राशि में 12:35 मिनट पर वक्री होगे.
- शनि संपूर्ण माह कन्या राशि में रहेगें.
- गुरु- शनि 2 मई से 31 अक्तूबर तक समसप्तक रहेगें.
- सूर्य - गुरु 16 सितम्बर से 16 अक्तुबर तक समसप्तक रहेगें.
अक्तूबर माह में विशेष व्रत व पर्व
- 2 शनिवार, महात्मा गांधी जयंती
- 7 गुरुवार, सर्वपितृ श्राद्ध
- 7 गुरुवार, महालय श्राद्ध समाप्त
- 8 शुक्रवार, शरद नवरात्रे प्रारम्भ
- 14 गुरुवार, सरस्वती पूजन
- 15 शुक्रवार, श्री दुर्गा अष्टमी पूजन
- 16 शनिवार, नवमी पूजन
- 16 शनिवार, नवरात्रे समाप्त
- 17 रविवार, विजयदशमी
- 22 शुक्रवार, शरद पूर्णिमा व्रत
- 22 शुक्रवार, आश्विन पूर्णिमा
- 22 शुक्रवार, महर्षि बाल्मीकि जयंती
- 26 मंगलवार, अक्तुबर, करवा चौथ व्रत
- 30 शनिवार, अहोई अष्टमी व्रत
Rashifal in Hindi for October 2010
अपनी चन्द्र राशि चुनिए - Please select your moon sign for monthly horoscope
|


FEEDS

199.($4.5)





















