माह की शुभता आपके स्वभाव में संशय का भाव ला सकता है. माह का प्रथम सप्ताह आपको निराशावादी बना सकता है. इस माह में अधिक से अधिक प्रयास करने आपके लाभों में वृ्द्धि करेगें. विशेष रुप से इस अवधि में आपके मान सम्मान में वृ्द्धि के योग बने हुए है. पर व्यवसायिक क्षेत्र में बाधाएं सामने आ सकती है.
योजनाओं को समय पर पूरा करने के लिये आपको अपनी संघर्ष क्षमता बढानी पड सकती है. वाहन दुर्घटना के योग बने हुए है. इसलिये वाहनों का प्रयोग सावधानी के साथ करें. परिवार के निकट संबन्धी से वाद-विवाद हो सकते है. व्यवसायिक क्षेत्र में अत्यधिक जोश व उत्साह दिखाना लाभकारी रहेगा. परन्तु जोखिम अधिक लेना आपको अप्रत्याशित हानियां दे सकता है. मेहनत के अनुरुप लाभ प्राप्ति के योग बने हुए है.
अक्तूबर माह मिथुन राशि के लिए व्यवसाय एवं प्रोफेशन
माह आरम्भ में आपको निर्णय लेने में कुछ कठिनाईयों का सामना करना पड सकता है. इसके फलस्वरुप व्यवसायिक स्थल में आपके कुछ कार्यो में देरी होगी. बौद्धिक योग्यता का सहयोग पूर्ण न मिलने के योग बने हुए है. पर आपके उच्चाधिकारी तथा अधिनस्थों का सहयोग आपके साथ होने के कारण आय में नियमितता बनी रहेगी. माह अवधि में आपकी नितिनिर्माण कुशलता में वृ्द्धि होगी.
इस अवधि में अपने विदेश संपर्कों का लाभ उठाने का प्रयास करें. इस माह में आपको कार्यक्षेत्र के कई कार्यो में व्यर्थ का भाग-दौड करनी पड सकती है. इस समय में मित्रों तथा यात्राओं से लाभ वृ्द्धि की संभावनाएं बनी हुई है. इस मा में आपके शत्रु आपको परेशान नहीं कर पायेगें. विदेश यात्राओं के लाभ आपको इस समय में नहीं मिल पायेगें.
अक्तूबर माह मिथुन राशि के लिए स्वास्थ्य
इस माह में आपको स्वास्थय में कमी का सामना करना पड सकता है. स्वभाव में इस माह नकारात्मक विचार हो सकते है. यह विचारधारा आपके कार्यो में सफलता प्राप्ति की संभावनाओं में कमी कर सकती है. स्वभाव में कुछ जिद तथा अपने सिद्धान्तों का पालन सख्ती से होने की प्रवृ्ति हो सकती है. इस अवधि में भोजन में कुछ अनियमितता हो सकती है.
अक्तूबर माह मिथुन राशि के लिए परिवार व सम्बन्ध
माह के दूसरे सप्ताह में आपके परिवार में किसी नये सदस्य का प्रवेश हो सकता है. इसके अतिरिक्त इस माह में परिवार में कोई शुभ समारोह होने की भी संभावनाएं बन रही है. इस समय में आपके संचय वृ्द्धि के योग भी बने हुए है. क्रोध में कमी करे तथा कार्यो की अधिकता आपको परिवार के लिये समय होने की स्थिति बना सकती है.
प्रेम संबन्धों के लिये इस माह अनुकुल परिस्थितियां बनी हुई है. अपने साथी के साथ इस अवधि में आप घूमने फिरने के कार्यक्रम बना सकते है. माह अन्त में इन विषयों पर अपने बढे हुए व्ययों पर नियन्त्रण रखने का प्रयास कर सकते है. इस माह के आरम्भिक समय में आपके नये मित्र बनने के योग बने हुए है.
अक्तूबर माह में ग्रहों की स्थिति इस प्रकार रहेगी.
- 17 सूर्य तुला राशि में 17:27 मिनट पर प्रवेश करेगें.
- 20 मंगल का प्रवेश वृ्श्चिक राशि में 02:20 मिनट पर होगा.
- 17 बुध तुला राशि में 12:58 मिनट पर प्रवेश करेगें.
- गुरु पूरे माह मीन में वक्री अवस्था में ही गोचर करेगें.
- 08 शुक्र तुला राशि में 12:35 मिनट पर वक्री होगे.
- शनि संपूर्ण माह कन्या राशि में रहेगें.
- गुरु- शनि 2 मई से 31 अक्तूबर तक समसप्तक रहेगें.
- सूर्य - गुरु 16 सितम्बर से 16 अक्तुबर तक समसप्तक रहेगें.
अक्तूबर माह में विशेष व्रत व पर्व
- 2 शनिवार, महात्मा गांधी जयंती
- 7 गुरुवार, सर्वपितृ श्राद्ध
- 7 गुरुवार, महालय श्राद्ध समाप्त
- 8 शुक्रवार, शरद नवरात्रे प्रारम्भ
- 14 गुरुवार, सरस्वती पूजन
- 15 शुक्रवार, श्री दुर्गा अष्टमी पूजन
- 16 शनिवार, नवमी पूजन
- 16 शनिवार, नवरात्रे समाप्त
- 17 रविवार, विजयदशमी
- 22 शुक्रवार, शरद पूर्णिमा व्रत
- 22 शुक्रवार, आश्विन पूर्णिमा
- 22 शुक्रवार, महर्षि बाल्मीकि जयंती
- 26 मंगलवार, अक्तुबर, करवा चौथ व्रत
- 30 शनिवार, अहोई अष्टमी व्रत
Rashifal in Hindi for October 2010
अपनी चन्द्र राशि चुनिए - Please select your moon sign for monthly horoscope
|


FEEDS

199.($4.5)





















