यह माह विशेष रुप से आपके स्वास्थय के अनुकुल रहेगा. इस माह में दांम्पत्य जीवन की परेशानियों में कमी के योग बन रहे है. इस माह में आपके सुख भाव में वृ्द्धि होगी. माह आरम्भ में आपके शत्रु आपको हानि पहुंचा सकते है. यात्राओ के दौरान मानसिक कष्ट बढेगें. संतान प्राप्ति की संभावनाएं बन रही है. व्यवसायिक क्षेत्र में विशेष सफलता मिल सकती है. इस माह के आरम्भ में आपके प्रयास से रुकी हुई योजनाओं का कार्य फिर से आरम्भ होगा.
इस माह के कुछ व्यय व्यर्थ के कार्यो पर हो सकते है. ऋण लेने में बाधाओं का सामना करना पड सकता है. पराक्रम को बनाये रखने से कार्यक्षेत्र तथा आय के क्षेत्र की बाधाओं में कमी हो सकती है. आपकी माता के स्वास्थय में कमी के योग है. पिता से आपके वैचारिक मतभेद इस माह भी बने रहेगें. धार्मिक यात्राओं पर किये गये व्यय बढ सकते है.
अक्तूबर माह मेष राशि के लिए व्यवसाय एवं प्रोफेशन
व्यवसाय का विस्तार करने का विचार बना सकते है. इस माह में पदोन्नति तथा सम्मान प्राप्ति के योग बने हुए है. इस अवधि में जाँब बदलने का कार्य सफलता से कर सकते है. इस अवधि में आपके उच्चाधिकारी व सहयोगी दोनों ही आपके व्यवसायिक कार्यो में अपना सहयोग देगें. इस माह में कार्यक्षेत्र से जुडी विदेश यात्राओं को स्थगित करना आपके लिये हितकारी रहेगा. इस माह में मिलने वाली सफलता का श्रेय आपके सहयोगियों को भी जाना चाहिए. अपनी व्यवसायिक योजनाओं को गुप्त रखे, अन्यथा आपके शत्रु इसका लाभ उठा सकते है.
इस माह में आपके उत्साह से कार्यो को पूर्ण करने के अवसर प्राप्त हो सकते है. इस अवधि में कार्यक्षेत्र के वरीष्ट जनों का अनुभव आपके काम न आयें. इस प्रकार की संभावनाएं बन रही है. अपनी वाणी में मधुरता तथा बुद्धिमानी से भी आपके कुछ कार्य पूरे हो सकते है. इस समय में नेतृ्त्व के गुण विशेष रुप से सबके सामने आ पायेगें.
अक्तूबर माह मेष राशि के लिए स्वास्थ्य
इस माह आपका स्वास्थय अनुकुल रहेगा. स्वभाव में आत्म विश्वास का भाव होने के कारण आपमें उर्जा शक्ति की अधिकता रहेगी. विचारों में सकारात्मकता का भाव बने रहने के कारण परेशानियों का प्रभाव आप के स्वास्थय को प्रभावित नहीं कर पायेगा. परन्तु माह अन्त में आप को शारीरिक कष्ट हो सकते है. इनसे बचने के लिये आप वाहनों का प्रयोग सावधानी के साथ करें.
अक्तूबर माह मेष राशि के लिए परिवार व सम्बन्ध
इस माह में आपको अपने जीवन साथी के साथ समय व्यतीत करने के अवसर प्राप्त हो सकते है. इस अवधि में जीवन साथी आपके प्रत्येक कार्य में पूर्णता समर्पित रहेगा. तथा इससे आप दोनों के मध्य समन्वय व स्नेह भाव में वृ्द्धि होगी. फिर भी दांम्पत्य जीवन के बढते व्ययों के कारण आपके व्यय बढ सकते है.
माता से संबन्ध मधुरता पूर्ण नहीं रहेगें. माह के आरम्भ में स्थिति ओर भी गंभीर हो सकती है. इस अवधि में नये प्रेम संबन्ध बनाने के अवसर प्राप्त हो सकते है. इस माह से पूर्व चले आ रहे प्रेम संबन्धों में आपसी समझबूझ की कमी हो सकती है़
अक्तूबर माह में ग्रहों की स्थिति इस प्रकार रहेगी.
- 17 सूर्य तुला राशि में 17:27 मिनट पर प्रवेश करेगें.
- 20 मंगल का प्रवेश वृ्श्चिक राशि में 02:20 मिनट पर होगा.
- 17 बुध तुला राशि में 12:58 मिनट पर प्रवेश करेगें.
- गुरु पूरे माह मीन में वक्री अवस्था में ही गोचर करेगें.
- 08 शुक्र तुला राशि में 12:35 मिनट पर वक्री होगे.
- शनि संपूर्ण माह कन्या राशि में रहेगें.
- गुरु- शनि 2 मई से 31 अक्तूबर तक समसप्तक रहेगें.
- सूर्य - गुरु 16 सितम्बर से 16 अक्तुबर तक समसप्तक रहेगें.
अक्तूबर माह में विशेष व्रत व पर्व
- 2 शनिवार, महात्मा गांधी जयंती
- 7 गुरुवार, सर्वपितृ श्राद्ध
- 7 गुरुवार, महालय श्राद्ध समाप्त
- 8 शुक्रवार, शरद नवरात्रे प्रारम्भ
- 14 गुरुवार, सरस्वती पूजन
- 15 शुक्रवार, श्री दुर्गा अष्टमी पूजन
- 16 शनिवार, नवमी पूजन
- 16 शनिवार, नवरात्रे समाप्त
- 17 रविवार, विजयदशमी
- 22 शुक्रवार, शरद पूर्णिमा व्रत
- 22 शुक्रवार, आश्विन पूर्णिमा
- 22 शुक्रवार, महर्षि बाल्मीकि जयंती
- 26 मंगलवार, अक्तुबर, करवा चौथ व्रत
- 30 शनिवार, अहोई अष्टमी व्रत
Rashifal in Hindi for October 2010
अपनी चन्द्र राशि चुनिए - Please select your moon sign for monthly horoscope
|


FEEDS

199.($4.5)





















