इस अवधि में आपके संबन्ध अपने पिता के साथ तनावपूर्ण रहेगें. पिता के सिद्धान्तों से आपको परेशानी हो सकती है. इस माह में आपके स्वभाव में क्रोध का भाव शीघ्र आने की संभावनाएं बन रही है. मित्रों से सहयोग की अपेक्षा न रखें. इसके विपरीत आपके सहयोगी आपके लिये लाभकारी साबित हो सकते है. इस माह में आपके व्यय यात्रा, दांम्पत्य जीवन, धार्मिक कार्यो पर हो सकते है.
इस समय में आपके भौतिक सुख -साधनों में बढोतरी हो सकती है. भूमि करने के योग बन रहे है. तथा भूमि- भवन से संबन्धित कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको सफलता प्राप्त होने कि संभावनाएं बन रही है. निर्धारित विदेश यात्राएं स्थगित हो सकती है.
अक्तूबर माह मकर राशि के लिए व्यवसाय एवं प्रोफेशन
इस माह में आपका कर्म की अपेक्षा भाग्यवादी होना इस माह में आपकी उन्नति में कमी कर सकता है. कार्यक्षेत्र के कार्यो में आपकी रुचि में कमी हो सकती है. परन्तु साहस व जोखिम लेकर कार्य करना आपके लिये लाभकारी सिद्ध हो सकता है. निर्धारित योजनाओं पर अधिक सोच- विचार करने से बचें. तथा इन्हें समय पर लागू करने का प्रयास करें.
माह अन्त में सफलता के लिये संघर्ष करते रहने से आप अपने धन में वृ्द्धि करने में सफल हो सकते है. इस अवधि में आपके पद में भी वृ्द्धि हो सकती है. इस माह में ऋण संबन्धी सौदे करते समय सावधानी रखना लाभकारी रहेगा. अन्यथा धोखे मिल सकते है. अधिकारियों का सहयोग आपके साथ बने रहने से भी आपके कुछ कार्य पूरे हो सकते है. कार्यक्षेत्र में स्त्रियां आपके लिये परेशानियां का कारण बन सकती है.
अक्तूबर माह मकर राशि के लिए स्वास्थ्य
माह आरम्भ में आपके स्वभाव में मधुरता की कमी हो सकती है. परिवार की चिन्ताएं इस अवधि में आपके स्वास्थय को प्रभावित कर सकती है. रोगों पर नियन्त्रण रखने के लिये आप अपने भोजन में स्वच्छता का ध्यान रखें.
अक्तूबर माह मकर राशि के लिए परिवार व सम्बन्ध
स्वभाव में कटुता के कारण आपके मित्रों के साथ संबन्ध खराब हो सकते है. परिवार के साथ समय बिताने के अवसर मिलने के योग बन रहे है. दांम्पत्य जीवन को सुखमय बनाये रखने के लिये आप अपने जीवन साथी को अपने कार्य में शामिल कर सकते है. इस माह में आप अपने जीवन साथी को समय निकाल कर छोटी यात्रा पर लेकर जा सकते है.
प्रेम विषयों के लिये ग्रह योग शुभ है. अपने व्यवसायिक कार्यो में भी अपने साथी कि सलाह से काम कर लाभ प्राप्त किया जा सकता है. माह के अन्तिम भाग में स्थिति वश आप अपने जीवन साथी पर कुछ क्रोध कर सकते है. इससे कुछ समय के लिये संबन्ध प्रभावित हो सकते है.
अक्तूबर माह में ग्रहों की स्थिति इस प्रकार रहेगी.
- 17 सूर्य तुला राशि में 17:27 मिनट पर प्रवेश करेगें.
- 20 मंगल का प्रवेश वृ्श्चिक राशि में 02:20 मिनट पर होगा.
- 17 बुध तुला राशि में 12:58 मिनट पर प्रवेश करेगें.
- गुरु पूरे माह मीन में वक्री अवस्था में ही गोचर करेगें.
- 08 शुक्र तुला राशि में 12:35 मिनट पर वक्री होगे.
- शनि संपूर्ण माह कन्या राशि में रहेगें.
- गुरु- शनि 2 मई से 31 अक्तूबर तक समसप्तक रहेगें.
- सूर्य - गुरु 16 सितम्बर से 16 अक्तुबर तक समसप्तक रहेगें.
अक्तूबर माह में विशेष व्रत व पर्व
- 2 शनिवार, महात्मा गांधी जयंती
- 7 गुरुवार, सर्वपितृ श्राद्ध
- 7 गुरुवार, महालय श्राद्ध समाप्त
- 8 शुक्रवार, शरद नवरात्रे प्रारम्भ
- 14 गुरुवार, सरस्वती पूजन
- 15 शुक्रवार, श्री दुर्गा अष्टमी पूजन
- 16 शनिवार, नवमी पूजन
- 16 शनिवार, नवरात्रे समाप्त
- 17 रविवार, विजयदशमी
- 22 शुक्रवार, शरद पूर्णिमा व्रत
- 22 शुक्रवार, आश्विन पूर्णिमा
- 22 शुक्रवार, महर्षि बाल्मीकि जयंती
- 26 मंगलवार, अक्तुबर, करवा चौथ व्रत
- 30 शनिवार, अहोई अष्टमी व्रत
Rashifal in Hindi for October 2010
अपनी चन्द्र राशि चुनिए - Please select your moon sign for monthly horoscope
|


FEEDS

199.($4.5)





















