इस माह के आरम्भ में आपको परिवार संबन्धी चिन्ताएं हो सकती है. माह विशेष में आपके पराक्रम भाव में बढोतरी हो रही है. इस अवधि में आपको अपनी रुचि पूरी करने के अवसर प्राप्त होने की संभावनाएं बन रही है. इस अवधि में नौकरी प्राप्ति में आपको अधिक समय लग सकता है. ऎसे में कार्यो को पूर्ण करने के लिये सामान्य से अधिक मेहनत व प्रयास करने पड सकते है. परिवार सुख भी बाधित हो सकता है. आप व्ययों पर नियन्त्रण रखने का प्रयास करेगें. जिसमें आपको माह अन्त में ही कुछ सफलता प्राप्त होगी.
माह विशेष में आप भूमि भवन से संबन्धित नई य़ोजनाओं को आरम्भ करने से बचें. यात्राएं करने के अवसर प्राप्त हो सकते है. परिवार के सदस्यों के सहयोग में कमी आपकी परेशानियों को बढा सकती है. इसका कारण आपका अपना व्यवहार है. जिसे आपको बदलने की आवश्यकता है.
अक्तूबर माह कुम्भ राशि के लिए व्यवसाय एवं प्रोफेशन
नौकरी में परिवर्तन के लिये समय आपके अनुकुल है. इस अवधि में आप विदेश में नौकरी प्राप्ति के लिये प्रयास कर सकते है. आय तथा व्यय दोनों में बढोतरी के योग हे. इस माह में आप को शेयर बाजार के माध्यम से धन कमाने से बचना चाहिए. व्यवसायिक कार्यो के लिये शहर से बाहर जाना पड सकता है. पर यात्रा करते हुए सावधानी का प्रयोग करना आपके लिये हितकारी रहेगा.
इस माह के द्वितीय सप्ताह में आप को अप्रत्याशित कारणों से आपके व्यवसायिक कार्य बाधित हो सकते है. सहयोगियों का सहयोग आपके साथ बना हुआ है. पर उच्चाधिकारी आपके कार्यो से अधिक प्रसन्न नहीं होगें. ऋण लेने का कार्य सरलता से पूरा होने की संभावनाएं बन रही है. माह के अन्तिम समय में आपके भाग्य में कमी होने के कारण आपकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है. परन्तु इस समय में आप के कार्यक्षेत्र की बाधाओं में कमी हो जायेगी.
अक्तूबर माह कुम्भ राशि के लिए स्वास्थ्य
इस माह में आपको व्यवहार जीवन के प्रति सकारात्मक बना हुआ है. माह आरम्भ में अल्प समय की चिन्ताएं हो सकती है. पर शीघ्र ही स्थिति आपके पक्ष में वापस आयेगी. इस माह बन रहे योगों के कारण आपकी आरोग्य शक्ति में कमी के योग बन रहे है. जल से होने वाले रोग ऎसे में शीघ्र आपके स्वास्थय में कमी का कारण बन सकते है. फिर भी स्वभाव में मधुरता को बनाये रखने का प्रयास करें.
अक्तूबर माह कुम्भ राशि के लिए परिवार व सम्बन्ध
इस माह में परिवार से संबन्धित बनते कार्यो में बाधाएं आने कि संभावनाएं बन रही है. परिवार के साथ यात्राएं करने से मनोवांछित सुख प्राप्त न होने के योग बन रहे है. घरेलू मानसिक तनाव बने रह सकते है. मास के अन्त में बडे कार्य के बन जाने से परिवार में खुशी का माहौल हो सकता है. प्रेम संबन्धों में माह आरम्भ में बाधाएं आ सकती है. परन्तु माह के अन्त तक स्थिति सामान्य हो जायेगी. मास के अन्तिम सप्ताह में आप चाहें तो इन संबन्धों को विवाह संबन्धों में बदलने की बात कर सकते है.
अक्तूबर माह में ग्रहों की स्थिति इस प्रकार रहेगी.
- 17 सूर्य तुला राशि में 17:27 मिनट पर प्रवेश करेगें.
- 20 मंगल का प्रवेश वृ्श्चिक राशि में 02:20 मिनट पर होगा.
- 17 बुध तुला राशि में 12:58 मिनट पर प्रवेश करेगें.
- गुरु पूरे माह मीन में वक्री अवस्था में ही गोचर करेगें.
- 08 शुक्र तुला राशि में 12:35 मिनट पर वक्री होगे.
- शनि संपूर्ण माह कन्या राशि में रहेगें.
- गुरु- शनि 2 मई से 31 अक्तूबर तक समसप्तक रहेगें.
- सूर्य - गुरु 16 सितम्बर से 16 अक्तुबर तक समसप्तक रहेगें.
अक्तूबर माह में विशेष व्रत व पर्व
- 2 शनिवार, महात्मा गांधी जयंती
- 7 गुरुवार, सर्वपितृ श्राद्ध
- 7 गुरुवार, महालय श्राद्ध समाप्त
- 8 शुक्रवार, शरद नवरात्रे प्रारम्भ
- 14 गुरुवार, सरस्वती पूजन
- 15 शुक्रवार, श्री दुर्गा अष्टमी पूजन
- 16 शनिवार, नवमी पूजन
- 16 शनिवार, नवरात्रे समाप्त
- 17 रविवार, विजयदशमी
- 22 शुक्रवार, शरद पूर्णिमा व्रत
- 22 शुक्रवार, आश्विन पूर्णिमा
- 22 शुक्रवार, महर्षि बाल्मीकि जयंती
- 26 मंगलवार, अक्तुबर, करवा चौथ व्रत
- 30 शनिवार, अहोई अष्टमी व्रत
Rashifal in Hindi for October 2010
अपनी चन्द्र राशि चुनिए - Please select your moon sign for monthly horoscope
|


FEEDS

199.($4.5)





















