माह आरम्भ में व्यवसायिक यात्राओं पर किये गये व्यय व्यर्थ सिद्ध हो सकते है. माह आरम्भ में इस प्रकार के व्ययों से बचना ही लाभकारी रहेगा. इस अवधि में आपके आराम में कमी के योग बने हुए है. इस समय में निद्रा में कमी हो सकती है. परिवार को लेकर यात्रा पर जा सकते है. आरम्भ के दो सप्ताह में मित्रों व छोटे भाई- बहन आपको पूर्ण सहयोग नहीं कर पायेगें. परन्तु माह के मध्य के बाद यह कमी दूर हो जायेगी.
इस माह में भूमि- वाहन विषयों के क्रय - विक्रय से विशेष लाभ होने कि संभावनाएं बनी हुई है. इस माह में आप अपने व्यवसायिक क्षेत्र के सुख- साधनों की वृ्द्धि हो सकती है. माह के आरम्भ में आपके स्वभाव में भावुकता का भाव अधिक हो सकता है. इससे कुछ समय के लिये आपको प्रतियोगी अधिक प्रबल हो सकते है. प्रेम संबन्धों में कुछ रुचि कम हो सकती है.
अक्तूबर माह कर्क राशि के लिए व्यवसाय एवं प्रोफेशन
व्यसायिक क्षेत्र के रुके हुए कार्य पूरे हो सकते है. इससे धन लाभ के योग बन रहे है. पर माह मध्य के बाद व्यवसायिक क्षेत्र में उतार -चढाव अधिक होने की संभावनाएं बन रही है. इस समय में आपको दुर की यात्राएं करने के अवसर प्राप्त हो सकते है. माह विशेष में मित्र, सहयोगी तथा उच्चाधिकारी आपको अपना सहयोग बनाये रखेगें. पर अधिनस्थों का सहयोग कम मिल सकता है.
माह विशेष में आपके पद में उन्नति के योग बने हुए है. इस अवधि में आप अपने नेतृ्त्व गुण से अपने लाभों में वृ्द्धि करने में सफल रहेगें. इस समय में व्यवसायिक भूमि - भवन से संबन्धित कोर्ट कचहरी के मामलों में सफल होने की संभावनाएं बन रही है. माह आरम्भ में आप अपने स्टाफ में बढोतरी कर सकते है.
इस माह में धन उधार देते समय व्यवहारिक होकर निर्णय लें, अधिक विश्वास करने से धन हानि के योग बने हुए है. माह में आपके निर्णयों में दूरदर्शिता का भाव रहेगा. साहस व जोश की अधिकता रहने के कारण व्यवसायिक बाधाओं में कमी रहेगी.
अक्तूबर माह कर्क राशि के लिए स्वास्थ्य
स्वास्थय कुछ ढीला हो सकता है. इस माह की आपकी चिन्ताओं का कारण आराम के अवसर कम मिलना रहेगा. संतान को भी स्वास्थय संबन्धी परेशानियां आ सकती है. माह में ग्रहों के योगों के फलस्वरुप छोटी-छोटी बातों पर लम्बे समय तक चिन्ताशील रहने के योग बन रहे है. इस स्वभाव में शीघ्र से शीघ्र बदलाव करना आपके लिये हितकारी रहेगा.
अक्तूबर माह कर्क राशि के लिए परिवार व सम्बन्ध
ग्रहस्थ जीवन के कार्यो में वृ्द्धि हो सकती है. अपने जीवन साथी पर इस माह में कठोर व्यवहार करने से बचें. तथा इस विषय में क्रोध करना अनुकुल नहीं रहेगा. इससे संबन्धों की मधुरता में कमी हो सकती है. जीवन साथी से सलाह-मश्वरा कर अपने कार्यो को करने से आप भाग्य की बाधाओं को दूर कर सकते है. आपकी रुचि धार्मिक क्रियाओं में अधिक हो सकती है.
इस माह में व्यस्तता के कारण आप प्रेम प्रसंगों के लिये समय कम मिलने की संभावनाएं बन रही है. परिवार की ओर से भी इस संबन्ध में बाधाएं आ सकती है.
अक्तूबर माह में ग्रहों की स्थिति इस प्रकार रहेगी.
- 17 सूर्य तुला राशि में 17:27 मिनट पर प्रवेश करेगें.
- 20 मंगल का प्रवेश वृ्श्चिक राशि में 02:20 मिनट पर होगा.
- 17 बुध तुला राशि में 12:58 मिनट पर प्रवेश करेगें.
- गुरु पूरे माह मीन में वक्री अवस्था में ही गोचर करेगें.
- 08 शुक्र तुला राशि में 12:35 मिनट पर वक्री होगे.
- शनि संपूर्ण माह कन्या राशि में रहेगें.
- गुरु- शनि 2 मई से 31 अक्तूबर तक समसप्तक रहेगें.
- सूर्य - गुरु 16 सितम्बर से 16 अक्तुबर तक समसप्तक रहेगें.
अक्तूबर माह में विशेष व्रत व पर्व
- 2 शनिवार, महात्मा गांधी जयंती
- 7 गुरुवार, सर्वपितृ श्राद्ध
- 7 गुरुवार, महालय श्राद्ध समाप्त
- 8 शुक्रवार, शरद नवरात्रे प्रारम्भ
- 14 गुरुवार, सरस्वती पूजन
- 15 शुक्रवार, श्री दुर्गा अष्टमी पूजन
- 16 शनिवार, नवमी पूजन
- 16 शनिवार, नवरात्रे समाप्त
- 17 रविवार, विजयदशमी
- 22 शुक्रवार, शरद पूर्णिमा व्रत
- 22 शुक्रवार, आश्विन पूर्णिमा
- 22 शुक्रवार, महर्षि बाल्मीकि जयंती
- 26 मंगलवार, अक्तुबर, करवा चौथ व्रत
- 30 शनिवार, अहोई अष्टमी व्रत
Rashifal in Hindi for October 2010
अपनी चन्द्र राशि चुनिए - Please select your moon sign for monthly horoscope
|


FEEDS

199.($4.5)





















