इस माह में विशेष रुप से आपको बौद्धिक कार्यो में सफलता प्राप्त होने की संभावनाएं बन रही है. आय क्षेत्र में उतार-चढाव बने रहेगें. फिर भी मध्यम स्तर कि आय का प्रभाव पूरे माह बना रहेगा. परिवार में खुशी के अवसर भी बन सकती है. व्यवसायिक क्षेत्र में पूर्ण होने वाली योजनाओं का कार्य बाधित हो सकता है. तथा स्वास्थय में कुछ कमी की संभावनाएं भी बन रही है.
इस अवधि में व्यवसायिक निर्णय आप सरलता से ले पायेगें. विदेश स्थानों से उतम आय प्राप्ति के योग बने हुए है. इस माह अवधि में आपके स्वभाव में बना हुआ तनाव का भाव कुछ कम होने की संभावनाएं बन रही है. विदेश यात्राओ में बढोतरी तथा छोटी अवधि की यात्राओं में कमी के योग बने हुए है. इस माह में छोटी अवधि की यात्राओं कर किये गये व्यय आपके लिये लाभ न दे सकें, यह संभावित है. मेहनत में कमी करने से बचें. तथा अपने स्वभाव में आलस्य का भाव न आने दें.
अक्तूबर माह कन्या राशि के लिए व्यवसाय एवं प्रोफेशन
आपको इस समय में आप के व्यवसायिक कार्यो में व्यवहारिकता अधिक रहेगी. बुद्धि तथा चतुरता से आप व्यवसाय के कुछ कार्यो को पूर्ण करने में सफल रहेगें. कठोर व नियमबद्ध होकर कार्य करने कि प्रवृ्ति से कार्य करना आपके लिये लाभकारी सिद्ध हो सकता है. इस अवधि में नई विचारधाराओं का स्वागत कर सकते है. बातचीत व वाक-पटुता व विचार विनियम में आप निपुण रहेगें. इस माह में अपनी बातों से व्यवसायिक क्षेत्र के व्यक्तियों को प्रभावित करने में सफल हो सकते है.
शनि साढेसाती के फलस्वरुप आपको कार्य में सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड सकती है. अपनी योग्यता सिद्ध करने के लिये समय क शुभता आपको सहयोग कर सकती है. नेतृ्त्व के कार्यो में दिक्कतें हो सकती है. परन्तु नियोजन व नियन्त्रण का कार्य आप इस अवधि में सरलता से कर पायेगें.
अक्तूबर माह कन्या राशि के लिए स्वास्थ्य
माह आरम्भ में स्वास्थय कमजोर हो सकता है. इस समय में पेट संबन्धी परेशानियों की संभावनाएं बन रही है. वायु जनित रोग आपको शीघ्र प्रभावित कर सकते है. अत्यधिक भोजन करने से बचना आपके लिये हितकारी रहेगा. माह मध्य के बाद आपके स्वास्थय कमी में सुधार के योग बन रहे है.
अक्तूबर माह कन्या राशि के लिए परिवार व सम्बन्ध
दांम्पत्य जीवन की परेशानियां अभी कुछ ओर दिन आपकी चिन्ताओं का कारण बन सकती है. ससुराल पक्ष से अपने संबन्धों को मधुर बनाने का प्रयास करें. आपसी समझ बूझ की कमी से दांम्पत्य बातचीत विवाद का रुप ले सकती है. फिर भी स्थिति आपके नियन्त्रण में रहेगी.
प्रेम प्रसंग के लिये समय अनुकुल चल रहा है. माह अन्त में आप इन्हें विवाह का रुप देने का प्रयास कर सकते है. माता से आपके अभी भी वैचारिक मतभेद चल रहे है. इससे आपके सुखों में कमी हो सकती है.
अक्तूबर माह में ग्रहों की स्थिति इस प्रकार रहेगी.
- 17 सूर्य तुला राशि में 17:27 मिनट पर प्रवेश करेगें.
- 20 मंगल का प्रवेश वृ्श्चिक राशि में 02:20 मिनट पर होगा.
- 17 बुध तुला राशि में 12:58 मिनट पर प्रवेश करेगें.
- गुरु पूरे माह मीन में वक्री अवस्था में ही गोचर करेगें.
- 08 शुक्र तुला राशि में 12:35 मिनट पर वक्री होगे.
- शनि संपूर्ण माह कन्या राशि में रहेगें.
- गुरु- शनि 2 मई से 31 अक्तूबर तक समसप्तक रहेगें.
- सूर्य - गुरु 16 सितम्बर से 16 अक्तुबर तक समसप्तक रहेगें.
अक्तूबर माह में विशेष व्रत व पर्व
- 2 शनिवार, महात्मा गांधी जयंती
- 7 गुरुवार, सर्वपितृ श्राद्ध
- 7 गुरुवार, महालय श्राद्ध समाप्त
- 8 शुक्रवार, शरद नवरात्रे प्रारम्भ
- 14 गुरुवार, सरस्वती पूजन
- 15 शुक्रवार, श्री दुर्गा अष्टमी पूजन
- 16 शनिवार, नवमी पूजन
- 16 शनिवार, नवरात्रे समाप्त
- 17 रविवार, विजयदशमी
- 22 शुक्रवार, शरद पूर्णिमा व्रत
- 22 शुक्रवार, आश्विन पूर्णिमा
- 22 शुक्रवार, महर्षि बाल्मीकि जयंती
- 26 मंगलवार, अक्तुबर, करवा चौथ व्रत
- 30 शनिवार, अहोई अष्टमी व्रत
Rashifal in Hindi for October 2010
अपनी चन्द्र राशि चुनिए - Please select your moon sign for monthly horoscope
|


FEEDS

199.($4.5)





















