यह माह आपकी आय के पक्ष से विशेष शुभ रहेगा. इस माह से पूर्व किये गये कार्यो के फल
इस समय में मिल सकते है. इस माह में अचानक से आपके कार्यो में बाधाएं आ सकती है. धन
के व्यय बढेगें. तथा व्यर्थ की चित्नाओं में भी बढोतरी होगी. आपको नई योजनाओं पर कार्य
करने के अवसर प्राप्त हो सकते है. परिवार में शुभ कार्य संम्पन्न हो सकते है.
इसके अतिरिक्त इस माह में आप के पराक्रम में बढोतरी होगी. माता से वाद- विवाद बढ सकते
है. आजिविका के क्षेत्र में परेशानियां बनी रहेगी. इस अवधि में आपके स्वभाव में संशय
का भाव है उसे दूर करने का प्रयास करें. भूमि -भवन की योजनाओं को आरम्भ करने के लिये
अभी समय अनुकुल नहीं है. माह के मध्य भाग में आप कुछ समय अपने मित्रों के साथ व्यतीत
करेगें. नये मित्र बनने के योग बने हुए है. कार्यो में बुद्धि का सहयोग प्राप्त होगा.
सितम्बर माह मिथुन राशि के लिए व्यवसाय एवं प्रोफेशन
कार्यक्षेत्र में नये कार्यों को आरम्भ करने में परेशानियां आयेगी. कई कार्यो को एक
से अधिक बार करना पड सकता है. विदेशी संम्पर्क से लाभ प्राप्त हो सकते है. अपनी योग्यता
को दिखाने के अवसर प्राप्त हो सकते है. परिवारिक सहयोग में कमी के कारण व्यवसायिक कार्यो
प्रभावित हो सकते है. शत्रुओ पर अपना प्रभाव बनाये रखे. जोखिम लेकर कार्य करने से लाभ
प्राप्त हो सकते है.
माह के मध्य में पुरुषार्थ के साथ मेहनत का प्रयोग करने से आपके कार्यो की बाधाओं को
दूर करने में सहयोगी रहेगी. आजिविका के कार्यो से विदेश जाने के अवसर प्राप्त हो सकते
है. इस माह किये गये कार्यो में रचनात्मकता का भाव तथा कुछ नयापन होने के योग बने हुए
है. वाणी में मधुरता रखने पर अधिनस्थों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा.
सितम्बर माह मिथुन राशि के लिए स्वास्थ्य
यह माह आपके स्वास्थय के पक्ष से अनुकुल नहीं रहेगा. स्वास्थय में कमी माह के मध्य तक बनी रह सकती है. कार्य भार को अधिक बढाने से बचें. अपनी क्षमता से अधिक कार्य न करें. इससे शीघ्र स्वास्थय लाभ प्राप्त हो पायेगा. माह अन्त में स्वास्थय संबन्धी विषयों पर आपके व्ययों में भी कमी होगी. रक्त चाप संबन्धी रोग परेशान कर सकते है. इस संबन्ध में उचित सावधानी रखना लाभकारी रहेगा.
सितम्बर माह मिथुन राशि के लिए परिवार
माह के मध्य में लिये गये ऋणों की वापसी के योग है. इससे आर्थिक स्थिति को बल प्राप्त
होगा. तथा इस अवधि में संचय में वृ्द्धि भी हो सकती है. दांम्पत्य जीवन के लिये यह
माह कष्टकारी रहेगा. इस माह में तनाव व वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है. माता के सुख-सहयोग
में भी कमी के योग है.
इस अवधि में अधिक सिद्धान्तवादी होने से परेशानियां बढेंगी. प्रेम संबन्धों के लिये
यह माह आपके अनुकुल रहेगा. प्रणय संबन्धों में शत्रुओं के कारण माह के अन्तिम सप्ताह
में कुछ परेशानियां आ सकती है. कार्यो में व्यस्तता बढने से प्रेम संबन्ध के लिये समय
की कमी हो सकती है.
सितम्बर माह में ग्रहों की स्थिति इस प्रकार रहेगी.
- सूर्य कन्या राशि प्रवेश 17 सितम्बर 05:29 मिनट
- मंगल तुला राशि प्रवेश 6 सितम्बर 03:03 मिनट
- बुध 13 सितम्बर 04:39 मिनट पर सिंह में मार्गी होगें इसके बाद 30 सितम्बर 10:52 मिनट पर कन्या में प्रवेश करेगें.
- गुरु पूरे माह वक्री अवस्था में मीन राशि में ही रहेगें.
- शुक्र 1 सितम्बर 12:02 मिनट में तुला राशि में प्रवेश करेगें.
- शनि पूरे माह मार्गी होकर कन्या राशि में ही रहेगें.
- इस माह 20 जुलाई से 05 सितम्बर तक मंगल-गुरु समसप्तक योग में रहेगें. तथा 16 सितम्बर से 16 अक्तूबर तक सूर्य- गुरु दोनों समसप्तक योग में रहेगें.
सितम्बर माह में विशेष व्रत व पर्व
- 1 सितम्बर 2010 बुधवार, श्री कृ्ष्णजन्माष्टमी व्रत (समार्त),
- 2 सितम्बर 2010 गुरुवार, श्री कृ्ष्णजन्माष्टमी व्रत वैष्णव
- 2 सितम्बर 2010 गुरुवार, गोकुलाष्टमी
- 4 सितम्बर 2010 शनिवार, एकादशी व्रत
- 8 सितम्बर 2010 रविवार, अमावस्या
- 10 सितम्बर 2010 शुक्रवार, हरितालिका तृ्तीया
- 10 सितम्बर 2010 शुक्रवार, गौरी तृ्तीया
- 11 सितम्बर 2010 शनिवार, सिद्धिविनायक व्रत
- 14 सितम्बर 2010 मंगलवार, संतान सप्तमी व्रत
- 15 सितम्बर 2010 बुधवार, श्री राधा अष्टमी
- 22 सितम्बर 2010 बुधवार अन्नत चतुर्दशी व्रत
- 23 सितम्बर 2010 गुरुवार, पूर्णिमा श्राद्ध
- 24 सितम्बर 2010 शुक्रवार, पितृपक्ष श्राद्ध प्रारम्भ
Monthly Horoscope
Forecast -September 2010 in Hindi
अपनी चन्द्र राशि चुनिए - Please select
your moon sign for monthly horoscope
|


FEEDS

199.($4.5)



















Please wait


