वृश्चिक राशि के लिये अक्तूबर 2011
आप सहजता से दूसरों से घुलते मिलते नहीं हैं. इस माह आपके सितारे आपके लिए बेहतर माह लेकर आए हैं. इस माह आप अपने पुराने दोस्तों के साथ तो समय बिताएंगे ही साथ ही नये दोस्त भी बनाएंगे. इस माह आपके लिए ऐसा कुछ भी नहीं हैं जिसको लेकर आप परेशान या दुखी हों. मंगल को छोड़कर बाकी सभी ग्रह आपके लिए शुभ संकेत लिए हुए हैं. अपने स्वभाव के विपरीत इस माह नये कार्यों के मुद्दों पर आप लोगों से बहुत सी बातें करेंगे.
वृश्चिक राशि के लिये अक्तूबर 2011 मे
करियर के लिहाज से यह माह आपके लिए काफी अच्छा है. कैरियर में उन्नति की शुरूआत हो सकती है. मेहनत, लगन और दूसरों को अपने पक्ष में कर लेने की क्षमता से इस माह अपनी पहचान बनाएंगे। कार्य की अधिकता रहने से आप थोड़े व्यस्त भी रहेंगे. कैरियर में आगे जाने के लिए इस माह आपको कई अवसर मिलेंगे. दोस्तों और सहयोगियों का साथ भी आपके लिए बहुत फलदायी होगा। इस माह धन आने के रास्ते भी बनेंगे। कुल मिलाकर यह महीना आपके लिए कई प्रकार से लाभप्रद रहेगा।
व्यवसायियों के लिए भी यह माह काफी अच्छा रहेगा. अपने व्यापार में इन्हें अच्छा मुनाफा होगा. किसी के साथ मिलकर कोई कार्य कर रहे हैं तो वह काम भी सफलता पूर्वक सम्पन्न होगा.
वृश्चिक राशि के विद्यार्थियों के लिए अक्तूबर 2011
पढाई की बात करें तो छठे घर में गुरू और 11वें एवं 12वें घर में बुध का गोचर छात्रों को मिश्रित फल देने वाला रहेगा. शनि के शुभ प्रभाव से पढाई में ध्यान केन्द्रित कर पाएंगे लेकिन बेहतर परिणाम पाने के लिए काफी मेहनत करनी होगी. अपनी मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा. इस समय हो सके तो प्रतियोगिताओं में भाग नहीं लें. अपनी उर्जा को संजोकर रखिए आने वाले समय में आप इसका बेहतर लाभ उठा पाएंगे. इस माह आपके लिए मंत्र है धैर्य धारण करें और मेहनत को अपना संबल बनाएं.
वृश्चिक राशि के लिये अक्तूबर 2011 में स्वास्थ
मंगल नौवें घर में अस्त होकर बैठा है और सूर्य माह के उत्तरार्ध में तुला राशि में प्रवेश करने जा रहा है. ऎसे में सलाह है कि खेलते समय सावधान रहें अन्यथा चोटिल हो सकते हैं. शरीर में थकान महसूस कर सकते हैं. वैसे आमतौर पर स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. बदलते मौसम के प्रभाव से छोटी-मोटी तकलीफ होगी भी तो सामान्य उपचार से लाभ मिल जाएगा.
वृश्चिक राशि के लिये अक्तूबर 2011 में परिवार
इस माह आप अपने परिवार को अन्य विषयों से ज्यादा महत्व देंगे. परिवार के साथ कहीं सैर-सपाटे की योजना बना सकते हैं. अपने जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बना रहेगा. परिवार के अन्य लोगों के साथ भी अच्छा तालमेल बना रहेगा. बच्चों को लेकर थोड़ी बहुत परेशानी हो सकती है. कामकाजी महिलाओं के लिए माह सामान्य रूप से अच्छा रहेगा.
वृश्चिक राशि के लिये अक्तूबर 2011 में उपाय
शनिवार को गायत्री मंत्र का जप करें. इसे आप जितनी बार जपेंगे यह माह उतना ही फलदायी होगा. हनुमान जी की आराधना करें और संकटमोचन स्तोत्र का पाठ हर मंगलवार करें. इससे माह के शुभ फलों में वृद्धि होगी.
अक्तूबर माह के मुख्य व्रत तथा त्यौहार
- 2 अक्तूबर 2011, दिन रविवार, महात्मा गांधी जयन्ती
- 3 अक्तूबर 2011, दिन सोमवार, सरस्वती आवाहन
- 4 अक्तूबर 2011, दिन मंगलवार, श्रीदुर्गाष्टमी - महाष्टमी, सरस्वती पूजन
- 5 अक्तूबर 2011, दिन बुधवार, महानवमी, नवरात्र समाप्त
- 6 अक्तूबर 2011, दिन बृहस्पतिवार, दशहरा, विजयादशमी, सरस्वती विसर्जन, अपराजिता पूजन
- 7 अक्तूबर 2011, दिन शुक्रवार, भरत मिलाप, पापांकुशा एकादशी व्रत
- 11 अक्तूबर 2011, दिन मंगलवार, शरद पूर्णिमा व्रत, कोजागर व्रत, महर्षि वाल्मीकि जयन्ती, कार्तिक स्नान प्रारम्भ
- 15 अक्तूबर 2011, दिन शनिवार, करवाचौथ व्रत, करक चतुर्थी
- 20 अक्तूबर 2011, दिन बृहस्पतिवार, अहोई अष्टमी व्रत
- 23 अक्तूबर 2011, दिन रविवार, गोवत्स द्वादशी, रमा एकादशी व्रत
- 24 अक्तूबर 2011, दिन सोमवार, धन त्रयोदशी, धन तेरस,
- 25 अक्तूबर 2011, दिन मंगलवार, श्रीहनुमान जयन्ती, नरक चतुर्दशी, नरक चौदस
- 26 अक्तूबर 2011, दिन बुधवार, दीवाली, दीपावली
- 27 अक्तूबर 2011, दिन बृहस्पतिवार, विश्वकर्मा पूजा(पंजाब), अन्नकूट, गोवर्धन पूजा
- 28 अक्तूबर 2011, दिन शुक्रवार, भैया दूज, यम द्वित्तीया, विश्वकर्मा दिवस
अक्तूबर माह में ग्रहों की स्थिति
- माह के आरम्भ में सूर्य कन्या राशि में रहेंगें. उसके बाद 17 अक्तूबर 2011, 23:46 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश करेंगें.
- बुध माह के आरम्भ में कन्या राशि में रहेंगे. उसके बाद 9 अक्तूबर 2011, 23:32 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश करेंगें. फिर 29 अक्तूबर 2011, 15:21 मिनट पर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगें.
- शुक्र माह के आरम्भ में कन्या राशि में रहेगें. उसके बाद 4 अक्तूबर 2011, 16:01 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश करेंगें. फिर 28 अक्तूबर 2011, 19:02 मिनट पर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगें.
- मंगल पूरे माह कर्क राशि में रहेंगें. उसके बाद 30 अक्तूबर 2011, 22:04 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश करेंगें.
- गुरु पूरे माह मेष राशि में वक्री अवस्था में रहेंगें.
- शनि पूरे माह कन्या राशि में रहेंगें.
- राहु पूरे माह वृश्चिक राशि में रहेंगें.
- केतु पूरे माह वृष राशि में रहेंगें.
- 9 अक्तूबर से 27 अक्तूबर तक तुला राशि में बुध तथा शुक्र का द्विग्रही योग बना रहेगा.
- 29 अक्तूबर से बुध तथा शुक्र का वृश्चिक राशि में द्विग्रही योग बनना आरम्भ होगा.
- 17 अक्तूबर से सूर्य तथा गुरु एक-दूसरे से समसप्तक स्थिति में रहेगें. यह अक्तूबर के पूरे माह समसप्तक योग में रहेंगें.
- 16 अक्तूबर तक सूर्य तथा गुरु एक-दूसरे से षडाष्टक भावों में रहेगें.
अक्तूबर माह की शुभ तिथियाँ 6, 9, 17, 19, 24, 31. अशुभ तिथियाँ 3, 7 , 16 . 23.
Rashifal in Hindi for October 2011 - हिन्दी राशिफल अक्तूबर 2011
नीचे सारिणी में क्लिक करके अपनी चन्द्र राशि चुनिये. अगर राशि नहीं पता हो तो राशि जानिये
मेष राशिफल |
वृष राशिफल |
मिथुन
राशिफल |
कर्क राशिफल |
सिंह राशिफल |
कन्या
राशिफल |
तुला राशिफल |
वृश्चिक
राशिफल |
धनु राशिफल |
मकर राशिफल |
कुम्भ
राशिफल |
मीन राशिफल |


FEEDS

199.($4.5)































Please wait


