Customised Vedic Jyotish Reports

Premium Reports

Vedic Astrology Reports

राशिफल वृषभ राशि अक्तूबर 2011 - Hindi Rashifal for Vrishabh Rashi for October 2011

Monthly Horoscope for Taurus October 2011

वृषभ राशि के लिये अक्तूबर 2011

वृष राशि के व्यक्ति के अंदर नेतृत्व का गुण होता है और वह चाहते हैं कि लोग उनके पीछे चलें. यह बदलाव को पसंद करते हैं और अच्छी सलाह देते हैं. इस माह आपको कुछ अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन तनाव अधिक रहेगा.

वृषभ राशि के लिये अक्तूबर 2011 मे कैरियर

एकादश भाव का स्वामी गुरू बारहवें भाव से गोचर कर रहा है जो कैरियर की दृष्टि से अनुकूल नहीं है. लेकिन शनि का पंचम भाव में होना आपके लिए कुछ लाभप्रद हो सकता है. शनि के प्रभाव से आपको कई प्रकार के कार्य मिल सकते हैं. अपने कार्य में आप धीरे-धीरे ही सही लेकिन निरन्तर उन्नति की ओरर बढ़ते रहेंगे. अपनी लगनशीलता व दृढ़निश्चय से सभी प्रकार की चुनौतियों का सामना करने में आपको सफलता मिलेगी.

कामक्षेत्र में स्थिति में सामान्य रहेगी किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. व्यवसायिक अवसर मिलते रहेंगे लेकिन इनका लाभ उठाने के लिए आपको काफी मेहनत करनी होगी. शुक्र का पंचम एवं षष्टम भाव से गोचर करना लाभकारी रहेगा.

वृषभ राशि के विद्यार्थियों के लिए अक्तूबर 2011

पंचम भाव का स्वामी बुध उच्च का होने से आपकी एकाग्रता बढेगी. आपको इस समय का सदुपयोग करना चाहिए, इस समय पढ़ाई की ओरर मन लगाएं तो कम समय में अधिक ज्ञान प्राप्त कर सकेंगे. आपके लिए सलाह है कि बुद्धिमान एवं ज्ञानी व्यक्तियों से जान पहचान बढाएं और उनके विचारों को ग्रहण करें. शनि के प्रभाव से कभी-कभी ध्यान भटकेगा लेकिन आपको अपनी उर्जा का इस्तेमाल इधर-उधर की चीजों में करने की बजाय नये विचारों एवं योग्यता को बढ़ाने में करना चाहिए. .

वृषभ राशि के लिये अक्तूबर 2011 में स्वास्थ

इस महीने आपकी सेहत कुल मिलाकर अच्छी रहेगी. कोई बड़ी स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी नहीं आएगी. महीने के पूर्वार्ध में आंखों में तकलीफ होने की संभावना है, जो दवाईयों से ठीक हो जाएगी.

वृषभ राशि के लिये अक्तूबर 2011 में परिवार

इन दिनों आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा क्योंकि आपकी रूखी बातों के कारण परिवार का माहौल तनावपूर्ण होने की संभावना है. आपस में वाद-विवाद भी हो सकता है. आप दिल से भाईयों की सहायता करना चाहेंगे लेकिन वह आपकी भावनाओं को समझ नहीं पाएंगे. भाईयों के साथ सम्बन्ध कटुतापूर्ण होने से आपका मन दु:खी हो सकता है. आपके बच्चे पढ़ाई पर ध्यान देंगे, उनसे आपको खुशी मिलेगी.

कामकाजी महिलाओं के पर कार्य का दबाव रहेगा लेकिन उन्हें अपनी मेहनत के अनुसार आर्थिक लाभ हो सकता है. आपकी आर्थिक स्थिति कुल मिलाकर अच्छी रहेगी लेकिन फिर भी आप चिंतित रहेंगे क्योंकि आपको महसूस होगा कि आर्थिक उन्नति की रफ्तार धीमी है.

वृषभ राशि के लिये अक्तूबर 2011 में उपाय

दीप जलाकर गणेश भगवान की पूजा करें और मंगलवार के दिन मंदिर जाकर कार्तिकेय भगवान की पूजा करें. इस माह के अशुभ प्रभाव से बचाव होगा.

सितम्बर माह के मुख्य व्रत तथा त्यौहार

  • 2 अक्तूबर 2011, दिन रविवार, महात्मा गांधी जयन्ती
  • 3 अक्तूबर 2011, दिन सोमवार, सरस्वती आवाहन
  • 4 अक्तूबर 2011, दिन मंगलवार, श्रीदुर्गाष्टमी - महाष्टमी, सरस्वती पूजन
  • 5 अक्तूबर 2011, दिन बुधवार, महानवमी, नवरात्र समाप्त
  • 6 अक्तूबर 2011, दिन बृहस्पतिवार, दशहरा, विजयादशमी, सरस्वती विसर्जन, अपराजिता पूजन
  • 7 अक्तूबर 2011, दिन शुक्रवार, भरत मिलाप, पापांकुशा एकादशी व्रत
  • 11 अक्तूबर 2011, दिन मंगलवार, शरद पूर्णिमा व्रत, कोजागर व्रत, महर्षि वाल्मीकि जयन्ती, कार्तिक स्नान प्रारम्भ
  • 15 अक्तूबर 2011, दिन शनिवार, करवाचौथ व्रत, करक चतुर्थी
  • 20 अक्तूबर 2011, दिन बृहस्पतिवार, अहोई अष्टमी व्रत
  • 23 अक्तूबर 2011, दिन रविवार, गोवत्स द्वादशी, रमा एकादशी व्रत
  • 24 अक्तूबर 2011, दिन सोमवार, धन त्रयोदशी, धन तेरस,
  • 25 अक्तूबर 2011, दिन मंगलवार, श्रीहनुमान जयन्ती, नरक चतुर्दशी, नरक चौदस
  • 26 अक्तूबर 2011, दिन बुधवार, दीवाली, दीपावली
  • 27 अक्तूबर 2011, दिन बृहस्पतिवार, विश्वकर्मा पूजा(पंजाब), अन्नकूट, गोवर्धन पूजा
  • 28 अक्तूबर 2011, दिन शुक्रवार, भैया दूज, यम द्वित्तीया, विश्वकर्मा दिवस

अक्तूबर माह में ग्रहों की स्थिति

  • माह के आरम्भ में सूर्य कन्या राशि में रहेंगें. उसके बाद 17 अक्तूबर 2011, 23:46 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश करेंगें.
  • बुध माह के आरम्भ में कन्या राशि में रहेंगे. उसके बाद 9 अक्तूबर 2011, 23:32 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश करेंगें. फिर 29 अक्तूबर 2011, 15:21 मिनट पर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगें.
  • शुक्र माह के आरम्भ में कन्या राशि में रहेगें. उसके बाद 4 अक्तूबर 2011, 16:01 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश करेंगें. फिर 28 अक्तूबर 2011, 19:02 मिनट पर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगें.
  • मंगल पूरे माह कर्क राशि में रहेंगें. उसके बाद 30 अक्तूबर 2011, 22:04 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश करेंगें.
  • गुरु पूरे माह मेष राशि में वक्री अवस्था में रहेंगें.
  • शनि पूरे माह कन्या राशि में रहेंगें.
  • राहु पूरे माह वृश्चिक राशि में रहेंगें.
  • केतु पूरे माह वृष राशि में रहेंगें.
  • 9 अक्तूबर से 27 अक्तूबर तक तुला राशि में बुध तथा शुक्र का द्विग्रही योग बना रहेगा.
  • 29 अक्तूबर से बुध तथा शुक्र का वृश्चिक राशि में द्विग्रही योग बनना आरम्भ होगा.
  • 17 अक्तूबर से सूर्य तथा गुरु एक-दूसरे से समसप्तक स्थिति में रहेगें. यह अक्तूबर के पूरे माह समसप्तक योग में रहेंगें.
  • 16 अक्तूबर तक सूर्य तथा गुरु एक-दूसरे से षडाष्टक भावों में रहेगें.

अक्तूबर माह की शुभ तिथियाँ 6, 9, 17, 19, 24, 31. अशुभ तिथियाँ 3, 7 , 16 . 23.


Comment(s) on this article


  1. vijesh said on Oct 22, 2011 11:43 AM
    i blelive astro
  2. vinita said on Oct 29, 2011 11:26 AM
    meri shadi ke bare me bato
  3. vinod said on Nov 25, 2011 10:50 AM
    my date of birth 30-11-1982.time2:30am.place budlada(panjab)
  4. Vallabh Mansukh Sakhala said on Oct 31, 2011 10:19 PM
    mera janam 22dec1988 sham ke 06:00pm mai Sholapur(Maharashtra)mai huva hai. maine abhi MBA Marketing Kiya hai Muze Acche FMCG Company Job Kab lagegi.
  5. vinod said on Nov 15, 2011 06:36 PM
    i m pass the MBA but not a job plz tell me my future
  6. gulshan kumar said on Dec 06, 2011 01:11 PM
    pandit ji pl meri kundali dekhkar bataye ke mera ane wala overall samay kaisa hai koi apna business hone ka yog hay ya nahi. d.o.b 26.11.1978 time 11:26 pm place una h.p
  7. vijay kimar said on Feb 10, 2012 05:22 PM
    birthday 10-10-1966 batala (punjab) which work secure in my life please tell me iam not setisfy in my life i am working privet at a time
  8. chauhan vipul said on Feb 29, 2012 03:44 AM
    meri life me goverment job lagegi ?

Leave Your Comment


Name
Email
Website
Comment
Free Vedic Jyotish

Free Reports

Free Vedic Astrology

All content on this site is copyrighted.


Do not copy any content without permission. Violations will attract strict legal penalties.