तुला राशि के लिये अक्तूबर 2011
तुला राशि वाले व्यक्ति खुशमिजाज होते हैं. इस महीने इस राशि के व्यक्ति अपने अंदर भरपूर सकारात्मक उर्जा महसूस करेंगे जिससे इनका आत्मविश्वास बढ़ेगा. इसके बाद भी किसी विषय को लेकर अपने अंदर संतोष की कमी महसूस कर सकते हैं. इसलिए कई कामों को करने से पहले आप काफी सोच-विचार करेंगे. सलाह है कि इस माह कम बोलें तथा परिस्थितियों की तरफ खुद को ढ़ालते हुए आगे बढ़ते रहें. इस बात को समझेंगे तो जीवन के कई क्षे़त्रों में आपको इसका काफी फायदा हो सकता है.
तुला राशि के लिये अक्तूबर 2011 मे कैरियर
सातवें घर में गुरु और शुक्र का अपने घर में गोचर करना कैरियर के मामले में शुभ फलदायी रहेगा. कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा का माहौल होने पर भी आप खुश रहेंगे. कैरियर में उन्नति के लिए आप आगे कुछ ज्ञान हासिल करने के बारे में सोच सकते हैं. आपके लिए सलाह है कि अपने जोश पर नियंत्रण रखें. खुद पर विश्वास कीजिए और मेहनत से काम कीजिए देर से ही सही लेकिन आपको इसका अच्छा परिणाम मिलेगा. व्यवसायियों के लिए यह माह पिछले माह से अच्छा रहेगा. लेकिन जरूरी कागजात, समझौता एवं लेन देन में सावधानी रखें. वैसे इस महीने सबसे अच्छी बात यह है कि धन का अगमान होता रहेगा.
तुला राशि के विद्यार्थियों के लिए अक्तूबर 2011
विद्याकारक इस माह अच्छी स्थिति में है जिससे आपको तुला राशि के छात्रों को कम मेहनत में ही अच्छा परिणाम मिल सकता है. आप दोस्तों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएंगे और मिलकर खूब मस्ती भी होगी लेकिन ध्यान रखें कि यह मस्ती कहीं ज्यादा न हो जाएं. यह समय अपने चहुमुखी वि कास का है. जरूरत होने पर शिक्षकों से पूछने में हिचकिचाएं नहीं.
तुला राशि के लिये अक्तूबर 2011 में स्वास्थ
सेहत को लेकर इस महीने सावधान रहने की जरूरत है. आपको फेफडों से जुडी कुछ समस्या हो सकती है. स्वास्थ्य लाभ हेतु आपको चिकित्सक से मिलना पड़ सकता है. सलाह है कि चिकित्सक के सलाह को मानें तथा उनसे पूछकर संतुलित आहार के साथ विटामिन भी लें. इससे शरीर में उर्जा बनी रहेगी और थकान कम महसूस करेंगे.
तुला राशि के लिये अक्तूबर 2011 में परिवार
शुक्र इस माह तुला राशि से गोचर कर रहा है. शुक्र के स्वराशि में होने से पारिवारिक मामलों में आपको शुभ फल प्राप्त होगा. आप अपने परिवार पर पूरा ध्यान देंगे. आप मन प्रसन्न रहेगा एवं परिवार के साथ खुशियों के पल गुजारेंगे. लेकिन जहां तक रिश्तेदारों की बात है अपने आंख कान खुले रखें. जीवनसाथी का सहयोग हर कदम पर आपको मिलेगा. बच्चों से आपको खुशियों मिलेंगी. कामकाजी महिलाओं के लिए माह सामन्य रूप से अच्छा रहेगा.
तुला राशि के लिये अक्तूबर 2011 में उपाय
मंगलवार के दिन राहु काल में दुर्गा मां का ध्यान करते हुए दीया जलाएं. मंगलवार के दिन दुर्गा चालीसा का पाठ भी आपके लिए लाभप्रद रहेगा.
अक्तूबर माह के मुख्य व्रत तथा त्यौहार
- 2 अक्तूबर 2011, दिन रविवार, महात्मा गांधी जयन्ती
- 3 अक्तूबर 2011, दिन सोमवार, सरस्वती आवाहन
- 4 अक्तूबर 2011, दिन मंगलवार, श्रीदुर्गाष्टमी - महाष्टमी, सरस्वती पूजन
- 5 अक्तूबर 2011, दिन बुधवार, महानवमी, नवरात्र समाप्त
- 6 अक्तूबर 2011, दिन बृहस्पतिवार, दशहरा, विजयादशमी, सरस्वती विसर्जन, अपराजिता पूजन
- 7 अक्तूबर 2011, दिन शुक्रवार, भरत मिलाप, पापांकुशा एकादशी व्रत
- 11 अक्तूबर 2011, दिन मंगलवार, शरद पूर्णिमा व्रत, कोजागर व्रत, महर्षि वाल्मीकि जयन्ती, कार्तिक स्नान प्रारम्भ
- 15 अक्तूबर 2011, दिन शनिवार, करवाचौथ व्रत, करक चतुर्थी
- 20 अक्तूबर 2011, दिन बृहस्पतिवार, अहोई अष्टमी व्रत
- 23 अक्तूबर 2011, दिन रविवार, गोवत्स द्वादशी, रमा एकादशी व्रत
- 24 अक्तूबर 2011, दिन सोमवार, धन त्रयोदशी, धन तेरस,
- 25 अक्तूबर 2011, दिन मंगलवार, श्रीहनुमान जयन्ती, नरक चतुर्दशी, नरक चौदस
- 26 अक्तूबर 2011, दिन बुधवार, दीवाली, दीपावली
- 27 अक्तूबर 2011, दिन बृहस्पतिवार, विश्वकर्मा पूजा(पंजाब), अन्नकूट, गोवर्धन पूजा
- 28 अक्तूबर 2011, दिन शुक्रवार, भैया दूज, यम द्वित्तीया, विश्वकर्मा दिवस
अक्तूबर माह में ग्रहों की स्थिति
- माह के आरम्भ में सूर्य कन्या राशि में रहेंगें. उसके बाद 17 अक्तूबर 2011, 23:46 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश करेंगें.
- बुध माह के आरम्भ में कन्या राशि में रहेंगे. उसके बाद 9 अक्तूबर 2011, 23:32 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश करेंगें. फिर 29 अक्तूबर 2011, 15:21 मिनट पर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगें.
- शुक्र माह के आरम्भ में कन्या राशि में रहेगें. उसके बाद 4 अक्तूबर 2011, 16:01 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश करेंगें. फिर 28 अक्तूबर 2011, 19:02 मिनट पर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगें.
- मंगल पूरे माह कर्क राशि में रहेंगें. उसके बाद 30 अक्तूबर 2011, 22:04 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश करेंगें.
- गुरु पूरे माह मेष राशि में वक्री अवस्था में रहेंगें.
- शनि पूरे माह कन्या राशि में रहेंगें.
- राहु पूरे माह वृश्चिक राशि में रहेंगें.
- केतु पूरे माह वृष राशि में रहेंगें.
- 9 अक्तूबर से 27 अक्तूबर तक तुला राशि में बुध तथा शुक्र का द्विग्रही योग बना रहेगा.
- 29 अक्तूबर से बुध तथा शुक्र का वृश्चिक राशि में द्विग्रही योग बनना आरम्भ होगा.
- 17 अक्तूबर से सूर्य तथा गुरु एक-दूसरे से समसप्तक स्थिति में रहेगें. यह अक्तूबर के पूरे माह समसप्तक योग में रहेंगें.
- 16 अक्तूबर तक सूर्य तथा गुरु एक-दूसरे से षडाष्टक भावों में रहेगें.
अक्तूबर माह की शुभ तिथियाँ 6, 9, 17, 19, 24, 31. अशुभ तिथियाँ 3, 7 , 16 . 23.
Rashifal in Hindi for October 2011 - हिन्दी राशिफल अक्तूबर 2011
नीचे सारिणी में क्लिक करके अपनी चन्द्र राशि चुनिये. अगर राशि नहीं पता हो तो राशि जानिये
मेष राशिफल |
वृष राशिफल |
मिथुन
राशिफल |
कर्क राशिफल |
सिंह राशिफल |
कन्या
राशिफल |
तुला राशिफल |
वृश्चिक
राशिफल |
धनु राशिफल |
मकर राशिफल |
कुम्भ
राशिफल |
मीन राशिफल |


FEEDS

199.($4.5)































Please wait


