सिंह राशि के लिये अक्तूबर 2011
इस माह आपको भाग्य का मिलाजुला फल प्राप्त होगा. आत्मकारक ग्रह द्वितीय भाव से गोचर कर रहा जो आपके लिए शुभ फलदायी है. माह के उत्तरार्ध में भाई-बहनों के मुद्दे को लेकर असमंजस में रहेंगे.
सिंह राशि के लिये अक्तूबर 2011 मे कैरियर
कैरियर की दृष्टि से यह माह आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है. नवम भाव में गुरू का गोचर एवं अन्य ग्रहों की स्थितियों से आपको शुभ फल प्राप्त होगा. अपने कार्यक्षे़त्र में आपको ऊपर उठने का मौका मिलेगा. 15 तारीख तक आपकी कलात्मक योग्यता शिखर पर होगी. व्यवसायिक क्षे़त्र में भी कई अच्छे अवसर समाने आएंगे. इस माह जिस कार्य में आप लगे हुए हैं वह अच्छी तरह से पूरा होगा तथा नये काम की शुरूआत भी करेंगे. इससे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी. कुल मिलाकर माह सकारात्मक रहेगा.
सिंह राशि के विद्यार्थियों के लिए अक्तूबर 2011
विद्या कारक द्वितीय भाव में उच्च स्थिति में होने से इस माह शिक्षा के प्रति आप काफी उत्साहित रहेंगे. लेकिन यह भी ध्यान रखना होगा शनि भी इसी भाव में बैठा है जिससे आपके अंदर आलस्य की वृद्धि हो सकती है. इसलिए सलाह है कि आलस्य से बचें आैर लगन पूर्वक पढ़ाई पर ध्यान दें. इसका आपको अच्छा परिणाम प्राप्त होगा. अपनी बहुआयामी प्रतिभा से आप माह के उत्तरार्ध में किसी भी चुनौती का सामना करने में सक्षम होंगे.
सिंह राशि के लिये अक्तूबर 2011 में स्वास्थ
इस माह भी आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. कोई बड़ी परेशानी आने की संभावना नहीं है. सर्दी, खांसी आैर बुखार जैसी छोटी मोटी परेशानी होने पर सामान्य उपचार से स्वास्थ्य लाभ मिल जाएगा.
सिंह राशि के लिये अक्तूबर 2011 में परिवार
इस माह आपका पारिवारिक जीवन खुशी और आनन्द से भरपूर होगा. जीवनसाथी के साथ आपका स्नेहपूर्ण संबंध बना रहेगा. गृहस्थी में सुख-शांति बनी रहेगी. आपके घर में कोई शुभ आयोजन हो सकता है. अपने बच्चे की पढ़ाई आैर बेहतर प्रदर्शन से आप आनंदित होंगे. सगे-सम्बन्धियों से मधुर संबंध बनाये रखने के लिए अच्छा होगा कि बहस से बचें.
सिंह राशि के लिये अक्तूबर 2011 में उपाय
इस माह के शुभ फल में वृद्धि एवं अशुभ प्रभाव से बचने के लिए रविवार के दिन गणेश जी पूजा करें. शनिवार के दिन गरीबों को पुराने वस्त्र दान करें तथा अनाथों को कंबल दें. शनि मंदिर में तेल का दीया जलाएं.
अक्तूबर माह के मुख्य व्रत तथा त्यौहार
- 2 अक्तूबर 2011, दिन रविवार, महात्मा गांधी जयन्ती
- 3 अक्तूबर 2011, दिन सोमवार, सरस्वती आवाहन
- 4 अक्तूबर 2011, दिन मंगलवार, श्रीदुर्गाष्टमी - महाष्टमी, सरस्वती पूजन
- 5 अक्तूबर 2011, दिन बुधवार, महानवमी, नवरात्र समाप्त
- 6 अक्तूबर 2011, दिन बृहस्पतिवार, दशहरा, विजयादशमी, सरस्वती विसर्जन, अपराजिता पूजन
- 7 अक्तूबर 2011, दिन शुक्रवार, भरत मिलाप, पापांकुशा एकादशी व्रत
- 11 अक्तूबर 2011, दिन मंगलवार, शरद पूर्णिमा व्रत, कोजागर व्रत, महर्षि वाल्मीकि जयन्ती, कार्तिक स्नान प्रारम्भ
- 15 अक्तूबर 2011, दिन शनिवार, करवाचौथ व्रत, करक चतुर्थी
- 20 अक्तूबर 2011, दिन बृहस्पतिवार, अहोई अष्टमी व्रत
- 23 अक्तूबर 2011, दिन रविवार, गोवत्स द्वादशी, रमा एकादशी व्रत
- 24 अक्तूबर 2011, दिन सोमवार, धन त्रयोदशी, धन तेरस,
- 25 अक्तूबर 2011, दिन मंगलवार, श्रीहनुमान जयन्ती, नरक चतुर्दशी, नरक चौदस
- 26 अक्तूबर 2011, दिन बुधवार, दीवाली, दीपावली
- 27 अक्तूबर 2011, दिन बृहस्पतिवार, विश्वकर्मा पूजा(पंजाब), अन्नकूट, गोवर्धन पूजा
- 28 अक्तूबर 2011, दिन शुक्रवार, भैया दूज, यम द्वित्तीया, विश्वकर्मा दिवस
अक्तूबर माह में ग्रहों की स्थिति
- माह के आरम्भ में सूर्य कन्या राशि में रहेंगें. उसके बाद 17 अक्तूबर 2011, 23:46 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश करेंगें.
- बुध माह के आरम्भ में कन्या राशि में रहेंगे. उसके बाद 9 अक्तूबर 2011, 23:32 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश करेंगें. फिर 29 अक्तूबर 2011, 15:21 मिनट पर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगें.
- शुक्र माह के आरम्भ में कन्या राशि में रहेगें. उसके बाद 4 अक्तूबर 2011, 16:01 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश करेंगें. फिर 28 अक्तूबर 2011, 19:02 मिनट पर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगें.
- मंगल पूरे माह कर्क राशि में रहेंगें. उसके बाद 30 अक्तूबर 2011, 22:04 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश करेंगें.
- गुरु पूरे माह मेष राशि में वक्री अवस्था में रहेंगें.
- शनि पूरे माह कन्या राशि में रहेंगें.
- राहु पूरे माह वृश्चिक राशि में रहेंगें.
- केतु पूरे माह वृष राशि में रहेंगें.
- 9 अक्तूबर से 27 अक्तूबर तक तुला राशि में बुध तथा शुक्र का द्विग्रही योग बना रहेगा.
- 29 अक्तूबर से बुध तथा शुक्र का वृश्चिक राशि में द्विग्रही योग बनना आरम्भ होगा.
- 17 अक्तूबर से सूर्य तथा गुरु एक-दूसरे से समसप्तक स्थिति में रहेगें. यह अक्तूबर के पूरे माह समसप्तक योग में रहेंगें.
- 16 अक्तूबर तक सूर्य तथा गुरु एक-दूसरे से षडाष्टक भावों में रहेगें.
अक्तूबर माह की शुभ तिथियाँ 6, 9, 17, 19, 24, 31. अशुभ तिथियाँ 3, 7 , 16 . 23.
Rashifal in Hindi for October 2011 - हिन्दी राशिफल अक्तूबर 2011
नीचे सारिणी में क्लिक करके अपनी चन्द्र राशि चुनिये. अगर राशि नहीं पता हो तो राशि जानिये
मेष राशिफल |
वृष राशिफल |
मिथुन
राशिफल |
कर्क राशिफल |
सिंह राशिफल |
कन्या
राशिफल |
तुला राशिफल |
वृश्चिक
राशिफल |
धनु राशिफल |
मकर राशिफल |
कुम्भ
राशिफल |
मीन राशिफल |


FEEDS

199.($4.5)































Please wait


