मीन राशि के लिये अक्तूबर 2011
आप औपचारिताओं में नहीं पड़ते हैं और लोग जो भी कहते हैं उसे सीधे दिल से लगा लेते हैं. इस माह सप्तम भाव में बहुत से ग्रह बैठे हुए हैं जिससे आप मन असंतुलित रहेगा. कभी आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे तो कभी निराशात्मक विचारों से मन घिरा होगा. इस स्थिति में जल्दबाजी में कोई भी कदम नहीं उठाएं. लम्बे समय तक फायदे के लिए सभी पहलुओं की जांच करके ही कोई कदम उठाना आपके लिए अच्छा रहेगा.
मीन राशि के लिये अक्तूबर 2011 मे कैरियर
कैरियर की दृष्टि से यह माह आपके लिए अच्छा रहेगा. लंबित कार्य सम्पन्न कर पाएंगे. कुल मिलाकर यह माह आपके लिए सकारात्मक एवं लाभप्रद होगा. कार्यक्षेत्र का माहौल सकारात्मक होगा तथा लोगों से सहयोग मिलेगा. मंगल के प्रभाव से आपके अंदर उर्जा का संचार होता रहेगा. सलाह है कि काम को समय पर पूरा करने के लिए अनुशासन एवं योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें अन्यथा किसी कार्य को समय पर पूरा करने के लिए तनाव एवं दबाव बढ़ सकता है. आपके अधिकारीगण आपके काम से खुश होंगे तथा आपकी काबलियत की तारीफ करेंगे.
इस राशि के व्यवसायी इस माह किसी नये कार्य की शुरूआत कर सकते हैं. कानूनी खानापूर्ति के बाद आप नये निवेश के बारे में भी विचार करेंगे. लाभ अच्छा मिलने से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा.
मीन राशि के विद्यार्थियों के लिए अक्तूबर 2011
पंचम भाव में मंगल के गोचर से इस माह आप थोड़े असमंजस में रह सकते हैं. मन इधर-उधर भटकेगा. सलाह है कि इन स्थितियों से बचें आैर पढ़ाई पर पूरा ध्यान दें. इस माह शिक्षा में सफलता का मूल मंत्र है मेहनत. इसी से आपके अंदर उत्साह एवं आत्मविश्वास का संचार होगा. अगर मेहन से जी चुराएंगे तो परिणाम निराशात्मक हो सकता है.
मीन राशि के लिये अक्तूबर 2011 में स्वास्थ
छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं इस माह बनी रह सकती हैं. पेट एवं दांतों में तकलीफ महसूस करेंगे. मंगल के गोचर के प्रभाव से चोट लगने की भी संभावना है अत: सावधान रहें. सेहत के लिए अच्छा होगा कि संतुलित भोजन के साथ ही साथ योगासन भी करें.
मीन राशि के लिये अक्तूबर 2011 में परिवार
पारिवारिक मामलों में यह माह कुलमिलाकर अनुकूल रहेगा. दाम्पत्य जीवन में अहं और क्रोध को दूर रखेंगे तो आपसी सामंजस्य एवं प्रेम में वृद्धि होगी. विपरीत लिंग से दूरी बनाए रखें. सगे-संबंधियों के कारण थोड़ी परेशानी हो सकती है. बच्चों की पढ़ाई को लेकर आप थोड़े चिंतित रह सकते हैं. तनाव को कम करने के लिए जीवनसाथी के साथ भावनाओं का आदान-प्रदान करना लाभप्रद होगा. कामकाजी महिलाएं तनाव महसूस करेंगी लेकिन कोई पुरस्कार मिलने की भी संभावना है.
मीन राशि के लिये अक्तूबर 2011 में उपाय
माह के शुभ फलों में वृद्धि के लिए शनिवार के दिन व्रत रखें और कुत्तों को रोटी दें. हनुमान चालीसा का पाठ करें तथा सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करें तथा 108 बार ओम नम: शिवाय मंत्र जप करें.
अक्तूबर माह के मुख्य व्रत तथा त्यौहार
- 2 अक्तूबर 2011, दिन रविवार, महात्मा गांधी जयन्ती
- 3 अक्तूबर 2011, दिन सोमवार, सरस्वती आवाहन
- 4 अक्तूबर 2011, दिन मंगलवार, श्रीदुर्गाष्टमी - महाष्टमी, सरस्वती पूजन
- 5 अक्तूबर 2011, दिन बुधवार, महानवमी, नवरात्र समाप्त
- 6 अक्तूबर 2011, दिन बृहस्पतिवार, दशहरा, विजयादशमी, सरस्वती विसर्जन, अपराजिता पूजन
- 7 अक्तूबर 2011, दिन शुक्रवार, भरत मिलाप, पापांकुशा एकादशी व्रत
- 11 अक्तूबर 2011, दिन मंगलवार, शरद पूर्णिमा व्रत, कोजागर व्रत, महर्षि वाल्मीकि जयन्ती, कार्तिक स्नान प्रारम्भ
- 15 अक्तूबर 2011, दिन शनिवार, करवाचौथ व्रत, करक चतुर्थी
- 20 अक्तूबर 2011, दिन बृहस्पतिवार, अहोई अष्टमी व्रत
- 23 अक्तूबर 2011, दिन रविवार, गोवत्स द्वादशी, रमा एकादशी व्रत
- 24 अक्तूबर 2011, दिन सोमवार, धन त्रयोदशी, धन तेरस,
- 25 अक्तूबर 2011, दिन मंगलवार, श्रीहनुमान जयन्ती, नरक चतुर्दशी, नरक चौदस
- 26 अक्तूबर 2011, दिन बुधवार, दीवाली, दीपावली
- 27 अक्तूबर 2011, दिन बृहस्पतिवार, विश्वकर्मा पूजा(पंजाब), अन्नकूट, गोवर्धन पूजा
- 28 अक्तूबर 2011, दिन शुक्रवार, भैया दूज, यम द्वित्तीया, विश्वकर्मा दिवस
अक्तूबर माह में ग्रहों की स्थिति
- माह के आरम्भ में सूर्य कन्या राशि में रहेंगें. उसके बाद 17 अक्तूबर 2011, 23:46 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश करेंगें.
- बुध माह के आरम्भ में कन्या राशि में रहेंगे. उसके बाद 9 अक्तूबर 2011, 23:32 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश करेंगें. फिर 29 अक्तूबर 2011, 15:21 मिनट पर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगें.
- शुक्र माह के आरम्भ में कन्या राशि में रहेगें. उसके बाद 4 अक्तूबर 2011, 16:01 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश करेंगें. फिर 28 अक्तूबर 2011, 19:02 मिनट पर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगें.
- मंगल पूरे माह कर्क राशि में रहेंगें. उसके बाद 30 अक्तूबर 2011, 22:04 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश करेंगें.
- गुरु पूरे माह मेष राशि में वक्री अवस्था में रहेंगें.
- शनि पूरे माह कन्या राशि में रहेंगें.
- राहु पूरे माह वृश्चिक राशि में रहेंगें.
- केतु पूरे माह वृष राशि में रहेंगें.
- 9 अक्तूबर से 27 अक्तूबर तक तुला राशि में बुध तथा शुक्र का द्विग्रही योग बना रहेगा.
- 29 अक्तूबर से बुध तथा शुक्र का वृश्चिक राशि में द्विग्रही योग बनना आरम्भ होगा.
- 17 अक्तूबर से सूर्य तथा गुरु एक-दूसरे से समसप्तक स्थिति में रहेगें. यह अक्तूबर के पूरे माह समसप्तक योग में रहेंगें.
- 16 अक्तूबर तक सूर्य तथा गुरु एक-दूसरे से षडाष्टक भावों में रहेगें.
अक्तूबर माह की शुभ तिथियाँ 6, 9, 17, 19, 24, 31. अशुभ तिथियाँ 3, 7 , 16 . 23.
Rashifal in Hindi for October 2011 - हिन्दी राशिफल अक्तूबर 2011
नीचे सारिणी में क्लिक करके अपनी चन्द्र राशि चुनिये. अगर राशि नहीं पता हो तो राशि जानिये
मेष राशिफल |
वृष राशिफल |
मिथुन
राशिफल |
कर्क राशिफल |
सिंह राशिफल |
कन्या
राशिफल |
तुला राशिफल |
वृश्चिक
राशिफल |
धनु राशिफल |
मकर राशिफल |
कुम्भ
राशिफल |
मीन राशिफल |


FEEDS

199.($4.5)































Please wait


