Customised Vedic Jyotish Reports

Premium Reports

Vedic Astrology Reports

राशिफल कुम्भ राशि अक्तूबर 2011 - Hindi Rashifal for Kumbha Rashi for October 2011

Monthly Horoscope for Aaurus October 2011

कुम्भ राशि के लिये अक्तूबर 2011

कुंभ राशि में जन्म लेने वाले व्यक्ति बहुत ही हिम्मती होते हैं यह किसी भी प्रकार की चुनौती से घबराते नहीं हैं. इनमें अन्य खूबी यह भी होती है कि ये स्वतंत्र विचारों वाले, जागरूक तथा किसी भी काम को करने के लिए तत्पर रहते हैं. इस माह कुंभ राशि वाले व्यक्तियों को हर तरफ से तनाव का सामना करना पड़ सकता है. संभावना है कि इससे इनके अंदर निराशा की भावना बढ़ेगी. यह अपने आपको इस स्थिति से निकालने के लिए किसी व्यक्ति से समय-समय पर सलाह लेना चाहेंगे. इस राशि के व्यक्तियों के लिए अच्छा होगा वह परिवार एवं काम के बीच सही तालमेल बनाने का प्रयास करें इससे संतोष मिलेगा. अगर जीवन के किसी एक क्षेत्र में अधिक समय देंगे तो दूसरे क्षे़त्र में परेशानी हो सकती है. इसलिए हर क्षेत्र में संतुलन बनाये रखने की कोशिश करें.

कुम्भ राशि के लिये अक्तूबर 2011 मे कैरियर

गुरू का गोचर तृतीय से एवं शनि, सूर्य, बुध व शुक्र का अष्टम से गोचर करना आपके लिए अनुकूल नहीं है. इससे कार्य क्षेत्र में कठिनाईयों का सामना करन पड़ सकता है. कुछ ऎसी परिस्थितियां बन सकती हैं जिससे आपके मान-सम्मान पर आंच आ सकती हैं. आपके लिए उचित होगा कि सोच विचारकर कुछ भी बोलें और कार्य करें. परेशानियों से जल्दी छुटकारा नहीं मिलने वाला है. महीने के पूर्वार्ध तक आपको इस तरह की स्थितियों का सामना करना होगा. इसलिए सावधानी से काम करें. व्यवसायियों को अपने ग्रहकों के साथ लेने-देन में सजग रहना होगा. महीने के उत्तरार्ध में कुछ नए मौके मिलेंगे जिनसे आपको व्यवसाय को बढ़ाने का मौका मिलेगा. जिन नई योजनाओ पर कार्य करेंगे उसमें सफलता मिलेगी. आर्थिक मामलो में भी थोड़ी उन्नति होगी. फिर भी आपके लिए सलाह है कि सदैव सजग रहें परेशानियां एवं तनाव कभी भी बढ़ सकता है. इन हालातों से आपको घबराना नहीं चाहिए, मेहनत एवं लगन से आप हर परिस्थिति से का सामना करने में सक्षम होंगे.

कुम्भ राशि के विद्यार्थियों के लिए अक्तूबर 2011

गोचर के शुक्र की स्थिति से विद्यार्थियों की दिलचस्पी पढा़ई की बजाय अन्य विषयों की ओर होने की संभावना बनती है. इनके मित्र इन्हें मौज्-मस्ती की ओर भटकाने की कोशिश करेंगें. इन्हें अपने मित्रों को चतुराई से मना करना चाहिए. ताकि पढा़ई की हानि नहीं हो. यदि विद्यार्थी अपने मित्रों का चुनाव करने में सावधानी बरतते हैं तो यह उनका बहुत ही अच्छा कदम साबित होगा.

कुम्भ राशि के लिये अक्तूबर 2011 में स्वास्थ

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह माह अच्छा नहीं है. आपके साथ-साथ आपकी माता का स्वास्थ्य भी प्रभावित रह सकता है. माता जी को आंखों से जुडी़ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. आपके बच्चे छोटे विकरों से प्रभावित रह सकते हैं. जिन्हें आप अनदेखा नहीं कर पाएंगें. आपका स्वास्थ्य भी बहुत अधिक संतोषजनक नहीं होगा. आप थकान का अनुभव अधिक कर सकते हैं. आप किसी वायरल समस्या की चपेट में आ सकते हैं. आपको स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए.

कुम्भ राशि के लिये अक्तूबर 2011 में परिवार

परिवार के सदस्यों के बीच सही तालमेल नहीं होने से शांति एवं सामंजस्य की कमी हो सकती है. इस स्थिति में धैर्य बनाये रखना ही आपके लिए समझदारी का काम होगा. शुक्र अष्टम भाव में है ऎसे में वाद-विवाद से जहां तक संभव हो बचें. जो भी पारिवारिक समस्याएं हैं वह स्वयं ही कुछ समय में दूर हो जाएंगी.

कामकाजी महिलाओं को घर एवं कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाये रखने के लिए अधिक प्रयास करना होगा. इन्हें अपने लक्ष्य को पूरा करने में थोड़ी कठिनाई महसूस होगी.

कुम्भ राशि के लिये अक्तूबर 2011 में उपाय

इस माह ग्रहों के अशुभ प्रभाव में कमी लाने के लिए शनिवार के दिन जरूरतमंदों को काला चना, सरसों एवं चप्पल का दान करें. वृद्धाश्रम में जाकर बुजुर्गों की सेवा कीजिए तथा उनसे आशीर्वाद प्राप्त करें.

अक्तूबर माह के मुख्य व्रत तथा त्यौहार

  • 2 अक्तूबर 2011, दिन रविवार, महात्मा गांधी जयन्ती
  • 3 अक्तूबर 2011, दिन सोमवार, सरस्वती आवाहन
  • 4 अक्तूबर 2011, दिन मंगलवार, श्रीदुर्गाष्टमी - महाष्टमी, सरस्वती पूजन
  • 5 अक्तूबर 2011, दिन बुधवार, महानवमी, नवरात्र समाप्त
  • 6 अक्तूबर 2011, दिन बृहस्पतिवार, दशहरा, विजयादशमी, सरस्वती विसर्जन, अपराजिता पूजन
  • 7 अक्तूबर 2011, दिन शुक्रवार, भरत मिलाप, पापांकुशा एकादशी व्रत
  • 11 अक्तूबर 2011, दिन मंगलवार, शरद पूर्णिमा व्रत, कोजागर व्रत, महर्षि वाल्मीकि जयन्ती, कार्तिक स्नान प्रारम्भ
  • 15 अक्तूबर 2011, दिन शनिवार, करवाचौथ व्रत, करक चतुर्थी
  • 20 अक्तूबर 2011, दिन बृहस्पतिवार, अहोई अष्टमी व्रत
  • 23 अक्तूबर 2011, दिन रविवार, गोवत्स द्वादशी, रमा एकादशी व्रत
  • 24 अक्तूबर 2011, दिन सोमवार, धन त्रयोदशी, धन तेरस,
  • 25 अक्तूबर 2011, दिन मंगलवार, श्रीहनुमान जयन्ती, नरक चतुर्दशी, नरक चौदस
  • 26 अक्तूबर 2011, दिन बुधवार, दीवाली, दीपावली
  • 27 अक्तूबर 2011, दिन बृहस्पतिवार, विश्वकर्मा पूजा(पंजाब), अन्नकूट, गोवर्धन पूजा
  • 28 अक्तूबर 2011, दिन शुक्रवार, भैया दूज, यम द्वित्तीया, विश्वकर्मा दिवस

अक्तूबर माह में ग्रहों की स्थिति

  • माह के आरम्भ में सूर्य कन्या राशि में रहेंगें. उसके बाद 17 अक्तूबर 2011, 23:46 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश करेंगें.
  • बुध माह के आरम्भ में कन्या राशि में रहेंगे. उसके बाद 9 अक्तूबर 2011, 23:32 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश करेंगें. फिर 29 अक्तूबर 2011, 15:21 मिनट पर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगें.
  • शुक्र माह के आरम्भ में कन्या राशि में रहेगें. उसके बाद 4 अक्तूबर 2011, 16:01 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश करेंगें. फिर 28 अक्तूबर 2011, 19:02 मिनट पर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगें.
  • मंगल पूरे माह कर्क राशि में रहेंगें. उसके बाद 30 अक्तूबर 2011, 22:04 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश करेंगें.
  • गुरु पूरे माह मेष राशि में वक्री अवस्था में रहेंगें.
  • शनि पूरे माह कन्या राशि में रहेंगें.
  • राहु पूरे माह वृश्चिक राशि में रहेंगें.
  • केतु पूरे माह वृष राशि में रहेंगें.
  • 9 अक्तूबर से 27 अक्तूबर तक तुला राशि में बुध तथा शुक्र का द्विग्रही योग बना रहेगा.
  • 29 अक्तूबर से बुध तथा शुक्र का वृश्चिक राशि में द्विग्रही योग बनना आरम्भ होगा.
  • 17 अक्तूबर से सूर्य तथा गुरु एक-दूसरे से समसप्तक स्थिति में रहेगें. यह अक्तूबर के पूरे माह समसप्तक योग में रहेंगें.
  • 16 अक्तूबर तक सूर्य तथा गुरु एक-दूसरे से षडाष्टक भावों में रहेगें.

अक्तूबर माह की शुभ तिथियाँ 6, 9, 17, 19, 24, 31. अशुभ तिथियाँ 3, 7 , 16 . 23.


Comment(s) on this article


  1. GAURAV said on Nov 22, 2011 08:24 PM
    mera business kaisa hoga
  2. Gorve said on Oct 23, 2011 02:01 PM
    my date of birth 19/9/84 10:10pm kurukshetra and wife 15.10.85 3:55am chandigarh date of marriage 7/3/2011 but after one month our relationship disturb and now my wife her parents home and now divorce or guide me my family life
  3. sunil yadav said on Nov 23, 2011 07:58 PM
    me vidash jana chata hu. or mara koi bhi kam nahi ban raha.
  4. gursharan bhullar said on Nov 24, 2011 12:31 PM
    I LIKE YUR ASTROLOGY
  5. srikumar/Astrologer/Kol-2 said on Nov 07, 2011 04:18 PM
    Very very nice site.
  6. sudhir said on Nov 08, 2011 11:25 AM
    thanks mera bhumi leneka yog es saal hai ya nahi
  7. Gautam Hazra said on Nov 28, 2011 12:09 PM
    my date of birth 10/jan/1972 6:20 am, sindri (bihar). Meri rashi kya hogi mera time kaisa chal raha hai aur ane wala next month hamare leae kaisa rahega. Business kaisa chal raha hai aur age ane wale time main kaisa hoga
  8. seema said on Dec 08, 2011 04:51 PM
    my DOB 09/jan/1988 meri shaadi kab hogi
  9. sunil kumar said on Dec 09, 2011 01:05 PM
    my date of birth 9-11-1990 mera aane wala time kaisa rahega mera govt job ka yog kab tak banega
  10. shilpa sharma said on Dec 09, 2011 03:44 PM
    hiiiii mai apni shaadi ke bare mai janna chahti hu ki woh kab hogi or ladka kesa hoga uska profession kya hoga meri date of birth 9/4/1985 hai 4.20 AM Ajmer (India)
  11. sagar said on Feb 21, 2012 12:52 PM
    i m los my job or mujhe kahi kam bhi nahee mil raha hai
  12. SHIV PRASAD HEMBRAM said on Mar 20, 2012 01:42 AM
    MERA JANM 06 MAY 1996 KO HUA HAI AATA AAPSE BINTI HAI KEE MERA AAGEYKA BHAVISHYA KAISA RAHEGA AUR MERA CARREER KAISA HOGA
  13. sukhwantsingh said on Apr 11, 2012 02:11 PM
    date of bart 27.2.1984 meri shaadi kab hogi
  14. sonu kumar ravi said on Apr 28, 2012 10:30 AM
    i am sonu kumar ravi & DOB-01/10/1986 job kab or kesi milegi. shadi ke yog kab h place-roorkee haridwar

Leave Your Comment


Name
Email
Website
Comment
Free Vedic Jyotish

Free Reports

Free Vedic Astrology

All content on this site is copyrighted.


Do not copy any content without permission. Violations will attract strict legal penalties.