कर्क राशि के लिये अक्तूबर 2011
इस माह के आरम्भ से ही आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण और आशावादी रहेंगे. आपकी राशि में बैठा मंगल आपको उर्जावान बनाए रखेगा और आप किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहेंगे। बुध और शुक्र की युति के प्रभाव है कि आप सही समय पर सही शब्द का प्रयोग करेंगे तथा बातचीत की कला निखरेगी.
कर्क राशि के लिये अक्तूबर 2011 मे कैरियर
नवम भाव का स्वामी इस माह दशम भाव से गोचर कर रहा है जो आजीविका की दृष्टि से आपके लिए अनुकूल नहीं है. इस माह आप कार्यक्षे़त्र में कुछ असहज महसूस कर सकते हैं. इस समय आप यह महसूस करेंगे कि आपको अपनी मेहनत का अनुकूल फल नहीं मिल रहा है. लेकिन इस माह मेहनत एवं लगन से आप जो भी काम करेंगे उसका आपको आने वाले समय लाभ मिल सकता है. इसलिए प्रयास में कमी नहीं करें. सहकर्मियों के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए. आपके लिए सलाह है कि क्रोध पर नियंत्रण रखें और कूटनीतिक दांवपेच के समझें.
व्यवसायियों के लिए भी यह माह कुछ कठिन रह सकता है. आय के मुकाबले खर्च इन दिनों अधिक हो सकता है. इससे आप मानसिक परेशानी महसूस कर सकते हैं. सलाह है कि ऎसे समय में मन को शांत रखें अन्यथा परेशानी अधिक होगी.
कर्क राशि के विद्यार्थियों के लिए अक्तूबर 2011
इस माह बुध तृतीय एवं चतुर्थ भाव से गोचर कर रहा है जो शिक्षा की दृष्टि से आपके लिए शुभ स्थिति है. लेकिन पंचम भाव में स्थित राहु पर शनि की दृष्टि होने से आपका ध्यान केन्द्रित नहीं रहेगा. मन को एकाग्र करने की कोशिश करेंगे तो पढ़ाई में अच्छा कर सकते हैं. विदेशी भाषा सीखने के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी. इस ओर लगन पूर्वक ध्यान देने से आपको अच्छा परिणाम मिलेगा.
कर्क राशि के लिये अक्तूबर 2011 में स्वास्थ
इस माह आमतौर पर आप स्वस्थ रहेंगे. कोई बड़ी परेशानी होने की संभावना नहीं है. लेकिन आपके जीवनसाथी को रक्त सम्बन्धी रोग का सामना करना पड़ सकता है. अंदेशा है कि स्वास्थ्य लाभ हेतु उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ सकता है.
कर्क राशि के लिये अक्तूबर 2011 में परिवार
आपका पारिवारिक जीवन सौहार्दपूर्ण एवं सुखद होगा. दाम्पत्य जीवन में किसी तरह की परेशानी आने की संभावना कम है. आप दोनों के बीच बेहतर तालमेल बना रहेगा. बच्चों की शिक्षा को लेकर आप थोड़े चिन्तित हो सकते हैं, लेकिन कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी.
कामकामी महिलाएं अपने अंदर सहनशीलता महसूस करेंगी. शुक्र के चतुर्थ भाव में गोचर करने से आपका पारिवारिक जीवन आनन्दमय रहेगा. आप अपने परिवार पर पूरा ध्यान देंगी जिससे आपके परिवार के लोग एवं परिवार का माहौल खुशियों से भरा रहेगा. .
कर्क राशि के लिये अक्तूबर 2011 में उपाय
मंगलवार के दिन दुर्गा चालीसा का पाठ करें. गुरूवार को भगवान दक्षिणामूर्ति एवं शनिवार के दिन हनुमान जी के निमित्त घी के दीए जलाएं. इन उपायों से माह के शुभ फलों में वृद्धि होगी.
अक्तूबर माह के मुख्य व्रत तथा त्यौहार
- 2 अक्तूबर 2011, दिन रविवार, महात्मा गांधी जयन्ती
- 3 अक्तूबर 2011, दिन सोमवार, सरस्वती आवाहन
- 4 अक्तूबर 2011, दिन मंगलवार, श्रीदुर्गाष्टमी - महाष्टमी, सरस्वती पूजन
- 5 अक्तूबर 2011, दिन बुधवार, महानवमी, नवरात्र समाप्त
- 6 अक्तूबर 2011, दिन बृहस्पतिवार, दशहरा, विजयादशमी, सरस्वती विसर्जन, अपराजिता पूजन
- 7 अक्तूबर 2011, दिन शुक्रवार, भरत मिलाप, पापांकुशा एकादशी व्रत
- 11 अक्तूबर 2011, दिन मंगलवार, शरद पूर्णिमा व्रत, कोजागर व्रत, महर्षि वाल्मीकि जयन्ती, कार्तिक स्नान प्रारम्भ
- 15 अक्तूबर 2011, दिन शनिवार, करवाचौथ व्रत, करक चतुर्थी
- 20 अक्तूबर 2011, दिन बृहस्पतिवार, अहोई अष्टमी व्रत
- 23 अक्तूबर 2011, दिन रविवार, गोवत्स द्वादशी, रमा एकादशी व्रत
- 24 अक्तूबर 2011, दिन सोमवार, धन त्रयोदशी, धन तेरस,
- 25 अक्तूबर 2011, दिन मंगलवार, श्रीहनुमान जयन्ती, नरक चतुर्दशी, नरक चौदस
- 26 अक्तूबर 2011, दिन बुधवार, दीवाली, दीपावली
- 27 अक्तूबर 2011, दिन बृहस्पतिवार, विश्वकर्मा पूजा(पंजाब), अन्नकूट, गोवर्धन पूजा
- 28 अक्तूबर 2011, दिन शुक्रवार, भैया दूज, यम द्वित्तीया, विश्वकर्मा दिवस
अक्तूबर माह में ग्रहों की स्थिति
- माह के आरम्भ में सूर्य कन्या राशि में रहेंगें. उसके बाद 17 अक्तूबर 2011, 23:46 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश करेंगें.
- बुध माह के आरम्भ में कन्या राशि में रहेंगे. उसके बाद 9 अक्तूबर 2011, 23:32 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश करेंगें. फिर 29 अक्तूबर 2011, 15:21 मिनट पर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगें.
- शुक्र माह के आरम्भ में कन्या राशि में रहेगें. उसके बाद 4 अक्तूबर 2011, 16:01 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश करेंगें. फिर 28 अक्तूबर 2011, 19:02 मिनट पर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगें.
- मंगल पूरे माह कर्क राशि में रहेंगें. उसके बाद 30 अक्तूबर 2011, 22:04 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश करेंगें.
- गुरु पूरे माह मेष राशि में वक्री अवस्था में रहेंगें.
- शनि पूरे माह कन्या राशि में रहेंगें.
- राहु पूरे माह वृश्चिक राशि में रहेंगें.
- केतु पूरे माह वृष राशि में रहेंगें.
- 9 अक्तूबर से 27 अक्तूबर तक तुला राशि में बुध तथा शुक्र का द्विग्रही योग बना रहेगा.
- 29 अक्तूबर से बुध तथा शुक्र का वृश्चिक राशि में द्विग्रही योग बनना आरम्भ होगा.
- 17 अक्तूबर से सूर्य तथा गुरु एक-दूसरे से समसप्तक स्थिति में रहेगें. यह अक्तूबर के पूरे माह समसप्तक योग में रहेंगें.
- 16 अक्तूबर तक सूर्य तथा गुरु एक-दूसरे से षडाष्टक भावों में रहेगें.
अक्तूबर माह की शुभ तिथियाँ 6, 9, 17, 19, 24, 31. अशुभ तिथियाँ 3, 7 , 16 . 23.
Rashifal in Hindi for October 2011 - हिन्दी राशिफल अक्तूबर 2011
नीचे सारिणी में क्लिक करके अपनी चन्द्र राशि चुनिये. अगर राशि नहीं पता हो तो राशि जानिये
मेष राशिफल |
वृष राशिफल |
मिथुन
राशिफल |
कर्क राशिफल |
सिंह राशिफल |
कन्या
राशिफल |
तुला राशिफल |
वृश्चिक
राशिफल |
धनु राशिफल |
मकर राशिफल |
कुम्भ
राशिफल |
मीन राशिफल |


FEEDS

199.($4.5)































Please wait


