2013 के लिये तुला राशि का राशिफल - 2013 Libra Horoscope in Hindi - Libra 2013 Hindi Rashifal
तुला राशि की विशेषतायें
तुला सातवीं राशि है और शुक्र द्वारा संचालित है. तुला राशि वाले
गोरे रंग के, मध्यम आकार के कद वाले ,चौड़े मुख वाले , सुंदर आवेगहीन, सुस्त, कामुक
स्वभाव वाले होते हैं. आप आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी है. आप आदर्शवादी है, स्वभाव
से चतुर और दूसरों की भावनाओं का सम्मान करने वाले होते हैं. आपका न्याय पूर्ण स्वभाव
है. तथा स्वयं से संतुलित और समता पूर्ण व्यवहार की अपेक्षा रखते है.
आप शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे. लेकिन आपने जो हासिल किया है उससे आप थोड़े बेचैन और असंतुष्ट भी हो सकते हैं. आप अधिकतर बेहतरीन और साहसिक अवसरों की तलाश में रहेंगे.
आप गहरी दूरदर्शिता के साथ यथार्थवादी और अधिक से अधिक आदर्शवादी होते हैं. आप सदाचारी प्रकृति के व्यक्ति है. आप विचारशील व्यक्ति है. आप के स्वभाव में चंचलता है. आप दूसरों के हितों की अवहेलना होते नहीं देख सकते है. आपके स्वभाव में संतोष का भाव निहित रहता है. आप भगवान पर विश्वास रखने वाले , विनम्र और एक अच्छे जीवन साथी होते हैं.
2013 तुला राशिफल - पैसा और वित्तीय स्थिति
Libra Money Horoscope - January 2013 to March 2013
माह का आरंभ वित्तीय दृष्टि से उचित रहने की संभावना बनती है. आरंभ के कुछ समय हाथ तंग रह सकता है लेकिन बाद में आपको भूमि आदि के क्रय - विक्रय से लाभ मिल सकता है. आपकी वित्तीय स्थिति में धीरे धीरे सुधार आने की संभावना बनती है. आपने पिछले समय से जो भी परिश्रम किया है उसका फल अब अनुकूल रुप से मिल सकता है. तिमाही के अंत में अचानक कोई खर्चा आपको परेशान कर सकता है.
Libra Money Horoscope - April 2013 to June 2013
तिमाही का आरंभ आपको कुछ वित्तीय परेशानी दे सकता है. छिपे हुए खर्चे आपके सामने आ खड़े हो सकते हैं. आप बच्चे का दाखिला आदि कराने के लिए धन खर्च कर सकते हैं. आप इस तिमाही में म्यूच्वल फंड जैसी चीजों में धन निवेश कर सकते हैं. धन के मामले में यह तिमाही सामान्य ही रहने की संभावना बनती है.
Libra Money Horoscope - July 2013 to September 2013
इस तिमाही में आपके रुके हुए धन का पुन: आगमन हो सकता है बस आपको थोड़े से प्रयास करने की आवश्यकता है. तिमाही का मध्य भाग पैसे के लिहाज से अच्छा रहने की संभावना बनती है लेकिन अंतिम भाग में फिर से कई प्रकार की समस्याएँ आपके समक्ष आ सकती हैं. जैसे आपका धन आपके कार्यक्षेत्र पर खर्च हो सकता है. यात्रा आदि में सामान्य से अधिक धन का अपव्यय हो सकता है.
Libra Money Horoscope - October 2013 to December 2013
माह का आरंभ अत्यधिक धन खर्च से हो सकता है अथवा आपको आमदनी अठन्नी तो खर्चा रुपया वाली स्थिति से गुजरना पड़ सकता है. आपको अपनी जेब के अनुसार ही सोच समझकर अपना बजट बनाना चाहिए. तिमाही के अंत में आप धार्मिक आयोजन पर धन खर्च कर सकते हैं.
2013 Libra Horoscope - Career and Profession
Libra Career Horoscope - January 2013 to March 2013
कैरियर के लिहाज से तिमाही का यह भाग मिश्रित रह सकता है. अगर आप बिजनेस करते हैं तब आपको इस माह बहुत अच्छा आफर मिलने की संभावना बनती है. तिमाही का मध्य भाग भी आपके लिए अनुकूल रहने की संभावना बनती है लेकिन कार्यक्षेत्र की राजनीति से आप परेशान हो सकते हैं. तिमाही के अंतिम भाग में आप अपने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष शत्रुओं पर विजय पाने में कामयाब रह सकते हैं. आपके विरोधी किसी भी तरह की चाल चलें पर अन्तत: जीत आपकी ही निश्चित है़. इसलिए आपको चुपचाप उचित समय का इंतजार करना चाहिए.
Libra Career Horoscope - April 2013 to June 2013
आप अपने कार्यक्षेत्र पर अपनी भावनाओं को एक ओर रखकर ही काम करें. व्यवहारिक बनें और विचारों में परिपक्वता रखें. जरा जरा सी बात पर आपको परेशान नहीं होना चाहिए. इस तिमाही में आप अपने मनोबल को कम नहीं होने दें और अपने विचारों की दौड़ को कुछ लगाम दें. यदि आप अपना खुद का व्यवसाय करते हैं तब आपको तिमाही के मध्य भाग में शांत रहना चाहिए और बिजनेस संबंधी किसी भी प्रकार का जोखिम मोल नहीं लेना चाहिए. अगर आप पार्टनरशिप में काम करते हैं तब आपके पार्टनर के खराब स्वास्थ्य के कारण आपके काम में रुकावट आ सकती है.
Libra Career Horoscope - July 2013 to September 2013
इस तिमाही के आरंभ में आपके कार्यक्षेत्र पर आपकी क्षमता के ऊपर अंगुली उठाई जा सकती है. आप स्वयं भी कुछ ढीले पड़ सकते हैं. मध्य भाग में आपके कार्यक्षेत्र की गतिविधियाँ तेज हो सकती हैं. आपकी पटरी फिर से ढर्रे पर आ सकती है. आपको उचित मान सम्मान की प्राप्ति हो सकती है. लेकिन किसी महिला साथी के कारण आपकी झोली में अपयश भी आ सकता है. आपको सचेत रहना चाहिए. यदि आप बिजनेस करते हैं तब आपको अपने कार्यक्षेत्र में परिस्थिति अनुसार कुछ बदलाव करने चाहिए जिससे की आप दूसरों से पिछड़े नहीं.
Libra Career Horoscope - October 2013 to December 2013
इस तिमाही में आप अपने कार्यक्षेत्र पर अपनी तानाशाही का परिचय दे सकते हैं. जिसका प्रभाव आपकी पोजीशन तथा नाम पर बुरा पड़ सकता है. आप तिमाही के मध्य भाग में मान सम्मान तथा ताकत भी पा सकते हैं. आप इस समय अपने काम धन्धे में कुछ फेर बदल भी कर सकते हैं. यह बदलाव आगे भविष्य में ही चलकर आपको लाभ दे सकते हैं. आपकी इच्छाएँ और प्लान बहुत ज्यादा है लेकिन आप उन्हें अमल करने से झिझकते हैं. यही आपकी सबसे बड़ी कमजोरी भी है. बिजनेस चलाने के लिए आपको कुछ कड़े कदम उठाने ही पड़ेगें तभी कामयाबी आपके दरवाजे पर दस्तक देगी.
2013 Libra Horoscope - Health and Fitness
Libra Health and Fitness Horoscope - January 2013 to March 2013
यदि आप पहले से ही यौन रोगों से पीड़ित हैं तब आपको इस तिमाही के आरंभ में विशेष रुप से एहतियात बरतनी चाहिए. शुगर के रोगियों को खानपान में परहेज बरतना बहुत ही जरुरी है. यदि आपको डायबिटिज नहीं है तब आपको इस तिमाही में अपना ख्याल रखना चाहिए अन्यथा हो सकती है.
Libra Health and Fitness Horoscope - April 2013 to June 2013
बुखार आदि होने की संभावना इस तिमाही में बन रही है. आपको पूर्ण रुप से अपना एक बार चेक अप करा लेना चाहिए. दवाईयाँ समय पर लेनी चाहिए. फास्ट फूड से बचें नहीं तो पेट से जुड़े विकार आपका पीछा नहीं छोड़ेगें. मध्य भाग में भी स्वास्थ्य विकार बने रहने की संभावना बनती है. मध्य भाग के बाद आपको राहत मिल सकती है.
Libra Health and Fitness Horoscope - July 2013 to September 2013
इस तिमाही में आपको मानसिक परेशानी अधिक बनी रह सकती हैं. आपको योग तथा मेडिटेशन पर ध्यान देना चाहिए. आप अगर मोबाईल फोन बहुत ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तब आपको कान संबंधी विकार होने की संभावना बनती है. यदि बहुत जरुरी हो तभी आप कान से मोबाईल लगाकर सुने अन्यथा आप स्पीकर पर ही बात करें तो अच्छा होगा.
Libra Health and Fitness Horoscope - October 2013 to December 2013
इस समय आपको ब्लड प्रेशर होने की संभावना बनती है इसलिए आपको ज्यादा चिन्ताएँ नहीं करनी चाहिए. त्वचा संबंधी रोग हो सकते हैं आप स्वच्छ कपड़े पहनें. अपना तौलिया और साबुन अलग ही रखें. तिमाही के अंतिम भाग में आप खुद को बंधन में महसूस कर सकते हैं. एक अनजान भय से ग्रस्त रहने की संभावना बनती है. आप अपने आत्म विश्वास को बली बनाकर रखें.
2013 Libra Horoscope - Love and Relationship
Libra Love Horoscope - January 2013 to March 2013
तिमाही के आरंभ में आपके प्रेम संबंध खूब फले फूलेंगें. नए संबंधों के लिए भी यह तिमाही शुभ रह सकती है. आपका मन मतिष्क इस तिमाही में विपरीत लिंग के प्रति अधिक आकर्षित रह सकता है. यदि आप विवाहित हैं तब आपका मनचला मन फ्लर्ट करने की कोशिश कर सकता है. हंसी मजाक तक तो ठीक है पर इससे आगे न बढ़े.
Libra Love Horoscope - April 2013 to June 2013
इस तिमाही में आपके प्रेम प्रसंग अच्छे ही रहेगें और आपका मन अपने प्रेमी से कुछ अधिक की माँग कर सकता है. आप मर्यादा में ही रहेगें तो अच्छा होगा अन्यथा मर्यादा से बाहर जाने पर संबंध बाद में टूट भी सकते हैं. आप आंतरिक भावनाओं पर बल दें. तिमाही का मध्य भाग आपके चरित्र पर धब्बा भी लगा सकता है. इसलिए सतर्क अवश्य रहें और आपके प्रेम प्रसंगों की भनक परिवार वालों को लगते ही वह आपको मिलने से साफ मना कर सकते हैं.
Libra Love Horoscope - July 2013 to September 2013
इस तिमाही में आपके संबंध धोखाधड़ी के शिकार हो सकते हैं. किसी अन्य के कारण आपके संबंधों में दरार आ सकती है. धीरे - धीरे यह दरार दूरियों में बढ़ सकती है. तिमाही के अंत तक आपके प्रेम संबंध खतम होने की कगार तक पहुंच सकते हैं. मरे हुए संबंधों को ढ़ोने से बेहतर है उनमें सुधार लाएं अथवा उन्हें हमेशा के लिए दफन कर दें.
Libra Love Horoscope - October 2013 to December 2013
तिमाही का यह भाग संबंधों के लिए मिश्रित रह सकता है. आपको रोमांस करने का भरपूर मौका इस तिमाही में मिलने की संभावना बनती है. आपको अपना कोई पार्टनर आपके कार्यस्थल पर भी मिल सकता है जिसका साथ आपको सुकून प्रदान कर सकता है अथवा कोई पुराना दोस्त मिल सकता है जिससे मिलकर आपको अत्यधिक प्रसन्नता मिल सकती है.
2013 Libra Horoscope - Family Life
Libra Family Horoscope - January 2013 to March 2013
तिमाही का यह भाग पारीवारिक जीवन में उथल पुथल ला सकत है. लड़ाई झगड़े हो सकते हैं जिससे घर का शांत वातावरण अशांत होने में देर नहीं होगी. मन की शांति के लिए आप अध्यात्म की ओर मुड़ सकते हैं और इससे आपके चित्त को शांति मिल सकती है. तिमाही के मध्य भाग में आपको कुछ राहत मिल सकती है. आपका अधिकतर समय घर के आवश्यक कामों को निपटाने में व्यतीत हो सकता है और इस कारण आपको स्वयं के लिए समय कम ही मिलेगा. संतान पक्ष की ओर से संतुष्टि बनी रह सकती है. यदि आप विद्यार्थी है तब आपको अपने मनपसंद विषय में दाखिला मिल सकता है. पित की ओर से लाभ मिलने की संभावन बनती है.
Libra Family Horoscope - April 2013 to June 2013
वर्ष की दूसरी तिमाही आपके लिए मिले - जुले फल प्रदान करने वाली सिद्ध हो सकती है. तिमाही के आरंभ में आपको घर के लिए ऋण आदि लेने की संभावना बनती है. इस समय आपके घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है जिससे आपकी दिनचर्या थोड़ा अस्त - व्यस्त रह सकती है. मध्य भाग में आपके और आपके जीवनसाथी के मध्य काफी मनमुटाव हो सकता है. जो लोग अविवाहित हैं उनके विवाह की बातचीत चल सकती है. तिमाही के अंत में आप धार्मिक स्थानों की यात्रा का कार्यक्रम बना सकते हैं.
Libra Family Horoscope - July 2013 to September 2013
इस समय पुराने झगड़े फिर से आपके सामने खड़े हो सकते हैं. आपकी अपनी जुबान भी कड़वी साबित हो सकती है. किसी ना किसी बात को लेकर घर में कलह बना रह सकता है. अगर आप परिवार को लेकर कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बनाते हैं तब वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का बहाव हो सकता है. आप इस समय स्वतंत्र रुप से रहना पसंद कर सकते हैं. किसी का भी दखल आपको अपनी निजी जिन्दगी में अच्छा नहीं लगेगा. यहाँ तक की आप अपने जीवनसाथी से भी बात शेयर करने से कतरा सकते हैं. आपको कहीं से उपहार आदि मिलने की संभावना बनती है. प्रतियोगी परीक्षाओं में आप उत्तीर्ण हो सकते हैं.
Libra Family Horoscope - October 2013 to December 2013
परिवार में किसी उत्सव का आयोजन हो सकता है. नए संबंध लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं. आपकी आय के साधन का संबंध बाहर से जुड़े किसी व्यक्ति के माध्यम से बढ़ सकता है. आपने अपने परिवार की सुख समृद्धि के लिए जो भी प्रयास अभी तक किए हैं उन सभी का अनुकूल परिणाम इस तिमाही में मिलने की संभावना बनती है. इस तिमाही में आपका घर बदलने की संभावना बनती है अथवा घर की मरम्मत आदि कराने का काम शुरु कर सकते हो. आपके शैय्या सुख में खलल हो सकता है. आप दोनों पति-पत्नी के मध्य तालमेल की कमी रह सकती है. एक उत्तर तो दूसरा दक्षिण की ओर मुँह करके रह सकता है. आपको समझ बूझ से काम लेना चाहिए.
विशेष - आपकी चंद्र राशि तुला है और शनि का गोचर आपके चंद्र लग्न से हो रहा है. साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रह है. साथ ही जनवरी मध्य से आपकी चंद्र राशि में राहु का गोचर भी हो जाएगा. इस कारण आपको अत्यधिक मानसिक परेशानी बनी रहने की संभावना बनती है. आपके हर काम में आपको बाधा नजर आ सकती है. व्यवसाय, घर-परिवार आदि सभी क्षेत्रों में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकताहै.
आपको शुक्ल पक्ष के शनिवार से शनि मंत्र "ऊँ शं शनैश्चराय नम:" का जाप करना चाहिए. गणेश जी की पूजा रोज करें.
आपकी राशी तुला नहीं है? नीचे दी गईं राशियों में से चुने
अपनी राशि के लिये वर्ष 2013 का राशिफल प्राप्त करने के लिये अपनी राशि पर क्लिक करें
वर्ष 2013 के लिये तुला राशी का राशिफल डाउनलोड करें
आप वर्ष 2013 के लिये तुला राशि का राशिफल डाउनलोड कर सकते हैं. ईबुक को डाउनलोड करें.
वर्ष
2013 के लिये तुला राशिफल की ईबुक डाउनलोड करें
Comment(s) on this article
-
RAMESH KUMAR said on Feb 27, 2013 04:09 PM
BELIVE IT
-
Ramesh Prasad Pandey said on Mar 08, 2013 03:00 PM
I fully agreed
-
ramesh kumar said on Mar 21, 2013 11:33 AM
I born on 2nd Oct. 1962. What will be health in 2013
-
santosh said on Mar 25, 2013 09:52 AM
Santosh patil bith date 12/1/80 time 8.05 pm vivah yog kadhi hai
-
Nirja said on Mar 26, 2013 03:19 PM
My DOB is 13/06/1981 Birth place Theog(Shimla) himachal pradesh Time-4:30 AM I want to know about my govt job kya mujhe is sal sarkari naukri milegi Please send my report
-
Reena said on Apr 30, 2013 01:59 PM
mera dob 24/09/1979 Jaipur time 2.35 pm hai mere husband ka 23/09/1986 junjhune Raj. 12.00 am hai hai life main paise ko lake bhaut problem hai please kuch bataye
-
Rajiv said on May 07, 2013 01:32 PM
mai bahot paresan hu mai safalta kaise prapt karu plz help me
-
Rudraksh kansara said on May 10, 2013 03:52 PM
Life me job. paise or meriege ka koi thikana nahi to plise aap muje bataye me kya karu
-
shradha srivastava said on May 10, 2013 04:43 PM
this is shradha ,my dob is 23/12/1989 and time is 3;00 pm and place is lucknoe kindly reply what should i do???????
-
Rajesh said on May 20, 2013 12:03 AM
My name is rajesh 8/4/1993.pls help me. What is my future?
Leave Your Comment
Please wait


FEEDS

199.($4.5)
































